गौरी शंकर गुप्ता/बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं नगर विधायक श्री अमर अग्रवाल के मार्गदर्शन में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत मध्य मंडल की जिला स्तरीय कार्यशाला आज जिला भाजपा कार्यालय में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितम्बर) तथा मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के 7 अक्टूबर को 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक पूरे एक माह संचालित किया जाएगा।
17 सितंबर को “आशीर्वाद का दीया” से होगी अभियान की शुरुआत
जिला अध्यक्ष दीपक सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित कार्यशाला के मुख्य वक्ता एवं जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह भोगल ने कार्यकर्ताओं को माह भर चलने वाले कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस एक माह के अभियान के दौरान कुल 13 प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान का शुभारंभ 17 सितम्बर को “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम से होगा, जिसमें कार्यकर्ता घर-घर जाकर दीप प्रज्वलित करवाएंगे।
‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित होने वाले 13 प्रमुख कार्यक्रम
अभियान के दौरान पार्टी द्वारा जन-जागरूकता और सेवा से जुड़े निम्नलिखित 13 कार्यक्रम चलाए जाएंगे:
-
आशीर्वाद का दीया, 2. सेवा चित्र, 3. सेवा स्मरण, 4. आंगन का मिलन, 5. कहानी बदलाव की, 6. सेवा ज्योति यात्रा (वडनगर से वाराणसी), 7. जल-जन सेवा संकल्प यात्रा, 8. सेवा – मेरा योगदान, 9. सेवा सेतु अभियान, 10. सेवा के रंग, 11. हैकाथॉन और इनोवेशन चैलेंज, 12. जनसेवक महाकुंभ (पंचायत से पार्लियामेंट), एवं 13. 25 साल – 25 कहानी।
प्रत्येक शक्ति केंद्र से निकलेगी ‘सेवा ज्योति यात्रा’, विकसित भारत 2047 का लिया जाएगा संकल्प
श्री भोगल ने विशेष रूप से ‘सेवा ज्योति यात्रा’ की रूपरेखा साझा करते हुए कहा कि पीएम मोदी के 25 वर्षों के सफल जनसेवा कार्यकाल के उपलक्ष्य में यह यात्रा प्रत्येक शक्ति केंद्र से प्रारंभ होकर मंडल और फिर जिले के निर्धारित स्थल तक पहुंचेगी। वहां एक भव्य मंचीय कार्यक्रम के माध्यम से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा होगी और ‘विकसित भारत 2047’ का संकल्प लिया जाएगा।
प्रस्तावना मध्य मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पाठक ने रखी। इस अवसर पर महामंत्री दीपक साहू, श्रीकांत सहारे, मनीष शुक्ला, आशीष गुप्ता, सोनम साहू, योगेश देवांगन सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।