मिली जानकारी के अनुसार, जुनेजा बस (क्रमांक CG 16 H 0109) बिलासपुर से सेमरिया (लोरमी) जा रही थी। बस में सवार यात्री चौथिया कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान खपराखोल के पास अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई
दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को लोरमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया गया। मामूली रूप से घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। दो यात्री अब्दुल हसीम (35 वर्ष), जरीन खान (17 वर्ष) गंभीर रूप से घायल है। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मुंगेली जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही जूना पारा चौकी प्रभारी संजीव ठाकुर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Author Profile
Latest entries
Breaking NewsFebruary 15, 2026आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Breaking NewsFebruary 15, 2026रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
Breaking NewsFebruary 15, 2026महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
Breaking NewsFebruary 15, 2026भकुर्रा महादेव की महिमा अपरंपार महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भूतेश्वर धाम




