बिलासपुर। बिना नंबर प्लेट वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों से अपराध और दुर्घटनाओं को अंजाम देने वालों की अब खैर नहीं. एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर बिलासपुर पुलिस ने सख्त मुहिम शुरू की है. अब जिले के किसी भी पेट्रोल या डीजल पंप पर उन वाहनों को ईंधन नहीं दिया जाएगा, जिनकी नंबर प्लेट गायब है या उनमें छेड़छाड़ की गई है.
पुलिस ने सभी पंप संचालकों को सख्त हिदायत दी है कि संदिग्ध नंबर वाले वाहन दिखने पर तुरंत कंट्रोल रूम के नंबर 9479193099 पर सूचना दें. थाना, चौकी और ट्रैफिक से जुड़े गंभीर सड़क हादसों तथा आपराधिक वारदातों में ऐसी गाड़ियों का इस्तेमाल सामने आया है, जिनकी पहचान छिपाना आसान होता है.
इस सख्ती का उद्देश्य न केवल ट्रैफिक नियमों का पालन कराना है, बल्कि शहर की सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत बनाना है. पुलिस अब ऐसे मामलों में सीधे कोर्ट में चालान पेश कर रही है. थानेदार और चौकी प्रभारी भी ऐसे मामलों में सख्ती से कार्रवाई कर रहे हैं. जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि नंबर प्लेट में नियमों के विपरीत बदलाव दिखने पर चालक को वापस लौटा दें. इसके लिए पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक भी जल्द बुलाई जाएगी. फिलहाल सभी थाना व चौकी प्रभारी और पेट्रोलिंग टीम को पंप संचालकों को इसकी जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं.
Author Profile
Latest entries
RaipurJune 15, 2026विश्व रक्तदाता दिवस पर राज्यपाल ने रक्तदाताओं का किया सम्मान
छत्तीसगढ़June 15, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
छत्तीसगढ़June 15, 2026उप मुख्यमंत्री 36वें नेशनल कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप के समापन समारोह में हुए शामिल
छत्तीसगढ़June 15, 2026आध्यात्मिक मूल्यों से ही संभव है स्वस्थ और संस्कारित समाज का निर्माण : मुख्यमंत्री




