Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » चुनाव आयोग ने प्रवेश वर्मा पर पैसे बांटने के आरोपों को किया खारिज, नहीं मिली सच्चाई
    राज्य

    चुनाव आयोग ने प्रवेश वर्मा पर पैसे बांटने के आरोपों को किया खारिज, नहीं मिली सच्चाई

    News DeskBy News DeskJanuary 14, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    चुनाव आयोग ने प्रवेश वर्मा पर पैसे बांटने के आरोपों को किया खारिज, नहीं मिली सच्चाई
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली: दिल्ली चुनाव के बीच BJP उम्मीदवार प्रवेश वर्मा को चुनाव आयोग से राहत मिली है. आयोग ने कहा है कि प्रवेश वर्मा के खिलाफ जांच की गई, जिसमें किसी तरह से नियमों का उल्लंघन नहीं मिला. चुनाव आयोग के मुताबिक, चादरें, जूते, चश्मे और जैकेट जैसी वस्तुओं के वितरण से संबंधित आरोपों में सच्चाई नहीं पाई गई. इन दावों को प्रमाणित करने के लिए कोई विश्वसनीय साक्ष्य, जैसे सचित्र प्रमाण या गवाही, प्रदान नहीं की गई है.

    प्रवेश वर्मा पर जांच निष्पक्ष नहीं
    AAP ने चुनाव आयोग से प्रवेश वर्मा की शिकायत की थी. उनपर वोटरों को पैसे बांटने का आरोप लगाया गया. प्रवेश वर्मा को चुनाव आयोग से राहत मिलनी पर आप ने प्रतिक्रिया दी है. सूत्रों के मुताबिक, पार्टी ने कहा है कि हमसे सबूत और गवाह नहीं मांगे गए. जांच केवल खानापूर्ति है. ये जिलाधिकारी और SHO ने की है, दोनों BJP से मिले हुए हैं. पार्टी ने कहा कि इनसे जांच करवाओगे तो कुछ नहीं मिलेगा. दोनों को सस्पें करो. निष्पक्ष जांच करवाओ. प्रवेश वर्मा नई दिल्ली सीट से BJP के उम्मीदवार हैं. वह AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल को टक्कर दे रहे हैं. कांग्रेस की ओर से संदीप दीक्षित यहां से चुनाव मैदान में हैं.

    प्रवेश वर्मा पर क्या हैं आरोप?
    केजरीवाल ने नई दिल्ली में महिलाओं को 1,100 रुपये बांटने के लिए प्रवेश वर्मा की आलोचना करते हुए कहा था कि उनके पिता को उनके जैसे बेटे के लिए शर्मिंदा होना पड़ा होगा. AAP ने प्रवेश वर्मा के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) में शिकायत भी दर्ज कराई. जिसमें आरोप लगाया गया कि चुनाव से पहले केजरीवाल के निर्वाचन क्षेत्र में नकदी बांटी जा रही है. पार्टी ने मांग की है कि प्रवेश वर्मा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज करे. प्रवेश वर्मा ने कहा कि यह पैसा उनके पिता साहिब सिंह वर्मा द्वारा स्थापित सामाजिक संगठन राष्ट्रीय स्वाभिमान द्वारा महिलाओं को दिया गया था. उन्होंने कहा कि वह जरूरतमंद महिलाओं की मदद करना जारी रखेंगे.

    पुलिस को भेजा गया मामला
    इससे पहले नई दिल्ली जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) ने AAP द्वारा प्रवेश वर्मा पर लगाए गए आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के आरोपों की जांच के लिए मामले को पुलिस को भेज दिया है. अधिकारियों ने बताया कि AAP के कानूनी प्रकोष्ठ और केजरीवाल द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों में हर घर नौकरी अभियान के तहत लोगों का पंजीकरण करने वास्ते रोजगार शिविर लगाने और BJP व वर्मा द्वारा 1100 रुपये बांटे जाने का आरोप लगाया है.

     रोजगार शिविर और पैसे बांटने की जांच जारी
    निर्वाचन अधिकारियों ने अलग-अलग रिपोर्ट में कहा कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की जांच के लिए गठित उड़न दस्तों को कोई शिविर या पर्चे नहीं मिले, जैसा कि आप ने आरोप लगाया है. नई दिल्ली जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) को सौंपी गई कार्रवाई रिपोर्ट में कहा है कि पुलिस अधिकारियों को रोजगार शिविर लगाने और 1100 रुपये बांटने के आरोपों की जांच करने और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के अनुसार कार्रवाई करने को कहा गया है. इसमें यह भी कहा गया कि 15 जनवरी को रोजगार शिविर आयोजित करने के विरुद्ध निवारक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं.

    News Desk

    Related Posts

    नगर सैनिक व्यासनारायण जायसवाल की सेवानिवृत्ति पर बिलासपुर रेंज आईजी कार्यालय में गरिमामय विदाई समारोह

    August 31, 2026

    ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत अवैध शराब पर रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 47 लीटर शराब के साथ दो बाइक जब्त

    August 31, 2026

    त्योहारों में खलल डाला तो खैर नहीं, रायगढ़ पुलिस ने बदमाशों को थाने बुलाकर दी कड़ा चेतावनी

    August 31, 2026

    स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए खरसिया पुलिस का सख्त एक्शन, स्कूल वाहनों की औचक जांच कर चालकों का किया ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट

    August 31, 2026

    रायगढ़ पुलिस के दो पुलिसकर्मी सेवा सम्मान के साथ सेवानिवृत्त, विभाग ने दी भावभीनी विदाई

    August 31, 2026

    नोनी सुरक्षा योजना दे रही बेटियों के भविष्य को नई उम्मीद, आर्थिक सुरक्षा से कम हुई चिंता, पढ़ाई और विवाह जैसे महत्वपूर्ण पड़ावों के लिए संबल बनी योजना….

    August 30, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.