0-बंदूक नहीं, संवाद और विकास ही स्थायी समाधान-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर-बस्तर अंचल में शांति, विश्वास और विकास की दिशा में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई है। दंतेवाड़ा जिले में पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन पहल के अंतर्गत 36 इनामी सहित कुल 63 माओवादियों— जिनमें 18 महिलाएं और 45 पुरुष शामिल हैं — ने हिंसा का रास्ता छोड़कर लोकतांत्रिक और विकास की मुख्यधारा से जुडऩे का संकल्प लिया है। यह केवल आत्मसमर्पण नहीं, बल्कि बस्तर के भविष्य के लिए एक निर्णायक परिवर्तन है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री श्री…
Author: Hasina
0-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गोवा में आयोजित आदि लोकोत्सव पर्व-2025 में हुए शामिल रायपुर-मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज गोवा के आदर्श ग्राम अमोन, पोंगुइनिम, गोवा में आयोजित ‘आदि लोकोत्सव’ पर्व-2025 में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने लोकोत्सव को संबोधित करते हुए सभी प्रतिभागियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में गोवा के कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. रमेश तावड़कर उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ‘आदि लोकोत्सव’ के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह लोकोत्सव देश की आदिम संस्कृति से जुडऩे का एक जीवंत उत्सव है, जो भारत की लोक-सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है। उन्होंने…
रायपुर–राज्यपाल श्री रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली में प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी का आज भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि जंबूरी केवल एक शिविर ही नहीं बल्कि एकता, विविधता, भाईचारा और साझा उद्देश्यों का उत्सव है। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जैन, मुख्य राज्य आयुक्त श्री इंदरजीत सिंह खालसा, राष्ट्रीय व राज्य स्तर के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में देश के विभिन्न राज्यों से आए रोवर-रेंजर उपस्थित थे। राज्यपाल श्री डेका एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित…
Aaj Ka Panchang 10 January 2026: दैनिक पंचांग के अनुसार आज 10 जनवरी, शनिवार का दिन है. आज माघ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है. इस दिन मासिक कृष्ण जन्माष्टमी और मासिक कालाष्टमी मनाई जाती है. मासिक कृष्ण जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल का पूजन किया जाता है और कालाष्टमी के दिन काल भैरव का पूजन किया जाता है. लेकिन कोई भी पूजा—पाठ या शुभ कार्य राहुकाल में नहीं किए जाते. ऐसे में बता दें कि आज राहुकाल सुबह 9 बजकर 52 मिनट से लेकर सुबह 9 बजकर 57 मिनट तक रहेगा. आइए जानते हैं, कैसी रहेगी राहुकाल की…
Aaj ka Rashifal 10 January 2026: ग्रहों की स्थिति- मिथुन राशि में गुरु। केतु सिंह राशि में। चंद्रमा कन्या राशि में। सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल धनु राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन रशि के गोचर में हैं। मेष राशि- गुणज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा। शत्रु थोड़ा एक्टिव रहेंगे। स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा। वृषभ राशि- वृषभ राशि के विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। लिखने-पढ़ने के लिए अच्छा समय और एक तरीके से भावुकता पर थोड़ा काबू रखना पड़ेगा। बाकी आपकी परिस्थितियां थोड़ा प्रतिकूल…
0- रोटरी से जुड़े उद्यमियों को रोजगार व सेवाभावी कार्यों के लिए दिया धन्यवाद रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार शाम श्रीराम बिजनेस पार्क में रोटरी क्लब आफ रायपुर कास्मोपालिटन (रोटरी कास्मो फाउंडेशन) द्वारा आयोजित कास्मो एक्सपो-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सांसद बृजमोहन भी अग्रवाल उपस्थित थे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व अन्य अतिथियों का पंथी नृत्य के द्वारा वेलकम किया गया। अतिथियों ने स्टालों का निरीक्षण किया पश्चात जैसे ही मंच पर आसीन हुए कोपलवाणी व चिन्हारी की बालिकाओं के द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत किया गया। पश्चात दीप प्रज्जवलन व अतिथियों का बुके भेंटकर स्वागत किया गया।…
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के बसकेपी हायर सेकेंडरी स्कूल में एक 9 महीने की गर्भवती महिला शिक्षिका ने स्कूल के प्राचार्य पर गाली-गलौज और मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। इस घटना के बाद शिक्षक संघ ने जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है, वहीं पीड़िता ने थाने में भी मामला दर्ज कराया है। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता शिक्षिका का नाम अनीमा है, जो कि 9 माह की गर्भवती हैं। अनीमा ने बताया कि खराब तबीयत के चलते उन्होंने 6 जनवरी को ऑनलाइन अवकाश लिया था। हैरानी की बात यह है कि उसी दिन…
रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा ने ग्रामीण इलाकों में अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए किसान मोर्चा की नई टीम का एलान कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की सहमति से जारी इस सूची में बिलासपुर के राकेश तिवारी को प्रदेश महामंत्री जैसी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, मस्तूरी के बीपी सिंह को प्रदेश प्रवक्ता बनाकर पार्टी ने साफ कर दिया है कि वह किसानों के मुद्दों पर अब और आक्रामक तरीके से अपनी बात रखेगी। बीपी सिंह इससे पहले मस्तूरी में विधायक प्रतिनिधि और विधानसभा संयोजक के तौर पर जमीन पर काफी सक्रिय रहे हैं। भाजपा सूत्रों ने बताया…
दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में लोन वर्राटू अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां 63 नक्सलियों ने एसपी गौरव राय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें 36 इनामी नक्सली शामिल हैं, जिन पर कुल 1 करोड़ 19 लाख 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। सरेंडर करने वालों में पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी सचिव मोहन कड़ती, उनकी पत्नी ACM सुमित्रा, काला हांडी एरिया कमेटी DVCM अकलू, रेणु, और भैरमगढ़ एरिया कमेटी DVCM शामिल हैं। बता दें ये नक्सली बीजापुर, नारायणपुर और ओडिशा के कालाहांडी से भी हैं। सभी आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति का…
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक तेज रफ्तार कार की टक्कर ट्रक से हो गई। जिससे की इस हादसे में पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन कांग्रेस प्रवक्ता आनंद कासलीवाल के बेटे प्रखर कासलीवाल और ट्रांसपोर्टर मनसिंधु की मौके पर मौत हो गई। जबकि, कार में सवार चौथी युवती अनुष्का राठी गंभीर रूप से घायल हुई, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार,चारों दोस्त घूमने निकले थे। वहीं आज सुबह करीब 4-5 बजे रालामंडल बायपास के पास कार अनियंत्रित हो गई और ट्रक…