Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Breaking News

    रायपुर को सेन्ट्रल इंडिया का सबसे बड़ा बिजनेस हब बनाने में रोटरी दायित्व निभाये- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    HasinaBy HasinaJanuary 10, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रायपुर को सेन्ट्रल इंडिया का सबसे बड़ा बिजनेस हब बनाने में रोटरी दायित्व निभाये- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    0- रोटरी से जुड़े उद्यमियों को रोजगार व सेवाभावी कार्यों के लिए दिया धन्यवाद  

    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार शाम श्रीराम बिजनेस पार्क में रोटरी क्लब आफ रायपुर कास्मोपालिटन (रोटरी कास्मो फाउंडेशन) द्वारा आयोजित कास्मो एक्सपो-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सांसद बृजमोहन भी अग्रवाल उपस्थित थे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व अन्य अतिथियों का पंथी नृत्य के द्वारा वेलकम किया गया।  अतिथियों ने स्टालों का निरीक्षण किया पश्चात जैसे ही मंच पर आसीन हुए कोपलवाणी व चिन्हारी की बालिकाओं के द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत किया गया। पश्चात दीप प्रज्जवलन व अतिथियों का बुके भेंटकर स्वागत किया गया। 25 महिला उद्यमियों का सीएम ने सम्मान भी किया।

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रोटरी कल्ब के लोगों से रायपुर को सेन्ट्रल इंडिया का सबसे बड़ा बिजनेस हब बनाने में सहयोग देने का आव्हान किया। उन्होने इस बात के लिए उन्हे धन्यवाद भी दिया कि वे केवल पैसा ही नहीं कमाते हैं बल्कि रोजगार व सेवा के कार्य में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति का लाभ यहां के उद्योग व्यापार को मिल रहा है। सबका विकास सबका विश्वास सबका प्रयास के साथ विजन 2047 के लिए भी रोटेरियंश से सहयोग मांगा। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने इस बात के लिए खुशी जतायी कि कास्मो एक्सपो में सबके लिए सब कुछ है। छग में आज आठ लाख करोड़ का निवेश हुआ है जो राज्य की तरक्की को प्रदर्शित करता है। इसके लिए उन्होने मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व को श्रेय दिया। गरीब बस्तियों को गोद लेने में अन्य संगठनों का सहयोग व मार्गदर्शन करने का नया काम करने सांसद ने रोटेरियंश से अपेक्षा करते हुए पहल करने की बात भी कही।  बता दें 9 से 12 जनवरी तक आयोजित कास्मो एक्सपो में रियल एस्टेट,आर्किटेक्चर, इंटीरियर, ऑटोमोबाइल्स, इलेक्ट्रानिक्स, बैंकिंग, एजुकेशन, टेक्नोलॉजी, लाइफ स्टाइल, फूड व इंटरटेनमेंट के 300 से भी अधिक स्टाल शामिल है। शासकीय विभाग के स्टॉल में जनसंपर्क विभाग, महिला बाल विकास व समाज कल्याण विभाग, हस्तशिल्प कला, छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड, सीएसआईडीसी व छत्तीसगढ़ टूरिज्म शामिल हैं। इस एक्सपो में 20 लाख रुपए तक विशेष उपहार विजिटर्स के लिए है जो इन चार दिनों में लकी ड्रा के माध्यम से प्रदान किया जायेगा। –

    -00  मुख्यमंत्री श्री साय के हाथों आई एंबुलेंस डोनेट 

    कास्मो एक्सपो के उद्घाटन दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,सांसद बृजमोहन अग्रवाल की उपस्थिति में रोटरी क्लब आफ रायपुर कास्मोपालिटन द्वारा प्रदत्त आई एंबुलेंस डोनेट किया गया। मुख्यमंत्री साय ने इस मानवीय पहल के लिए रोटेरियंश को बधाई दी। रोटरी क्लब आफ रायपुर कास्मोपालिटन अपनी सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में सहभागिता रखते हुए चिकित्सा के क्षेत्र में भी महती भूमिका निभा रही है,यह उसी का हिस्सा है। इसके लोकार्पण का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों में जहा लोग आंख की जांच व प्राथमिक उपचार नहीं करा पाते हैं सुविधा प्रदान करना है। अत्याधुनिक उपकरणों से लैस यह कह सकते हैं मोबाइल आई क्लिनिक है जिसमें आंख के  के बाहरी व भीतरी भागों की सूक्ष्म जांच की जाती है। जांच के उपरांत जिन मरीजों को आगे उपचार की जरूरत होती है उन्हे चिकित्सालय के लिए रेफर किया जाता है।  इस अवसर पर श्री रामलालजी,श्री अमित जायसवाल जी,श्री राकेश चतुर्वेदी,क्लब प्रेसीडेंट रो. मनोज अग्रवाल, क्लब सेक्रेटरी रो. अमित गोयल, कास्मो एक्सपो चेयरमेन रो. सौरभ सोनी, कास्मो एक्सपो सेक्रेटरी रो. सौरभ अग्रवाल,रो.धनराज बेनर्जी,रो.राहुल फरमानिया,रो.रोहित जैन,रो.अजय गोयल,रो.आशीष अग्रवाल,रो.रमेश राव,रो.डीएस सिकरकार,रो.मुकेश दानी,रो.पीयूष सुराना व अन्य अन्य सदस्य उपस्थित थे।

     रायपुर को सेन्ट्रल इंडिया का सबसे बड़ा बिजनेस हब बनाने में रोटरी दायित्व निभाये- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

     रायपुर को सेन्ट्रल इंडिया का सबसे बड़ा बिजनेस हब बनाने में रोटरी दायित्व निभाये- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    Author Profile

    Hasina
    Latest entries
    • आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव सायBreaking NewsFebruary 15, 2026आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवारBreaking NewsFebruary 15, 2026रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
    • महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कीBreaking NewsFebruary 15, 2026महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
    • भकुर्रा महादेव की महिमा अपरंपार महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भूतेश्वर धामBreaking NewsFebruary 15, 2026भकुर्रा महादेव की महिमा अपरंपार महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भूतेश्वर धाम
    Hasina

    Related Posts

    भारत ने चक्रवात प्रभावित मेडागास्कर को मेडिकल सहायता और राहत सामग्री भेजी

    March 11, 2026

    आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    February 15, 2026

    रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

    February 15, 2026

    महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

    February 15, 2026

    भकुर्रा महादेव की महिमा अपरंपार महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भूतेश्वर धाम

    February 15, 2026

    Rajim Kumbha Kalpa 2026 : आज राजिम कुंभ के समापन समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री साय

    February 15, 2026
    RO.NO.= 13759/79
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विशेष सत्र आयोजित करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के प्रति किया आभार प्रकट

    May 1, 2026

    एप्पल CEO टिम कुक भारत को लेकर उत्साहित, बोले- देश टेक कंपनी के लिए बड़ा अवसर

    May 1, 2026

    1745 करोड़ की कोकीन जब्त, गृह मंत्री शाह ने NCB को दी बधाई

    May 1, 2026

    रफ्तार का कहर: ट्रक ने डिलीवरी बॉय को रौंदा, हेलमेट भी नहीं बचा पाया जान

    May 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.