रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा ने ग्रामीण इलाकों में अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए किसान मोर्चा की नई टीम का एलान कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की सहमति से जारी इस सूची में बिलासपुर के राकेश तिवारी को प्रदेश महामंत्री जैसी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, मस्तूरी के बीपी सिंह को प्रदेश प्रवक्ता बनाकर पार्टी ने साफ कर दिया है कि वह किसानों के मुद्दों पर अब और आक्रामक तरीके से अपनी बात रखेगी। बीपी सिंह इससे पहले मस्तूरी में विधायक प्रतिनिधि और विधानसभा संयोजक के तौर पर जमीन पर काफी सक्रिय रहे हैं।
भाजपा सूत्रों ने बताया कि इस फेरबदल के पीछे का असली मकसद किसानों के साथ सीधा रिश्ता जोड़ना है। पार्टी चाहती है कि मोर्चा के नेता खेतों तक पहुंचें और किसानों की छोटी-बड़ी दिक्कतों को सीधे सरकार तक पहुंचाएं। संगठन को अब बूथ लेवल पर खड़ा करने की तैयारी है ताकि आने वाले चुनावों में गांव-गांव तक पकड़ मजबूत हो सके।
किरण सिंह देव ने बताया कि नई टीम से उम्मीद है कि वे किसानों के हितों के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे। नीचे देखें लिस्ट…
Author Profile
Latest entries
Breaking NewsFebruary 15, 2026आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Breaking NewsFebruary 15, 2026रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
Breaking NewsFebruary 15, 2026महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
Breaking NewsFebruary 15, 2026भकुर्रा महादेव की महिमा अपरंपार महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भूतेश्वर धाम




