दिल्ली में हुए हालिया धमाके की जांच कर रही केंद्रीय एजेंसियों को आतंकियों की एक बड़ी और गंभीर साजिश का पता चला है। जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि, आतंकी मॉड्यूल ने दिल्ली सहित देश के बड़े महानगरों में एक प्रसिद्ध वैश्विक कॉफी चेन के आउटलेट्स को निशाना बनाने की योजना बनाई थी। जानकारी के मुताबिक, पूछताछ में शामिल आठ आरोपियों ने खुलासा किया है कि वे इस ब्रांड को एक विशेष वैश्विक प्रभाव का प्रतीक मानते थे। उनका उद्देश्य इजरायल और गाजा के बीच चल रहे संघर्ष के विरोध में एक राजनीतिक संदेश देना था। पकड़े…
Author: Hasina
भारतीय सेना में महिलाओं की भागीदारी को सशक्त करने महिला सेना पुलिस पद के लिए भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। सेना भर्ती कार्यालय, जबलपुर (मध्यप्रदेश) द्वारा भर्ती रैली 23 फरवरी 2026 को पुलिस ग्राउंड झिंझरी, कटनी (म.प्र.) में आयोजित किया जा रहा है। इसमें छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों की चयनित महिला अभ्यर्थी भाग लेंगी। प्रदेश की बेटियों के लिए देश सेवा का सुनहरा अवसर महिला सेना पुलिस भर्ती रैली छत्तीसगढ़ की युवतियों के लिए अनुशासन, सम्मान और देशसेवा के क्षेत्र में करियर बनाने का एक स्वर्णिम अवसर प्रदान कर रही है। कॉमन एंट्रेंस एग्जाम में सफल…
केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को राजधानी पहुंचे। स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उनका स्वागत किया गया। विमानतल पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए मंत्री चौहान ने कहा कि जी रामजी योजना से ग्रामीणों को रोजगार दिया जाएगा ताकि वे स्वावलंबी बनें और ग्रामीणों को बेरोजगारी से मुक्त किया जा सके। मंत्री चौहान ने कहा कि हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ को कृषि और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाना है। मंत्री ने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार के साझा रोडमैप की बात की। छत्तीसगढ़ में कृषि सुधारों, ग्रामीण विकास…
रायपुर। राजधानी में पुलिस कमिश्नरी सिस्टम लागू होने के बाद नशे के खिलाफ सख्ती शुरू हो गई है। कमिश्नरी सिस्टम लागू होने के सातवें दिन पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने न्यायिक अधिकार का इस्तेमाल करते हुए गोगो स्मोकिंग कोन, रोलिंग पेपर, प्री-रोल्ड पेपर और परफेक्ट रोल जैसे उत्पादों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया। आदेश के बाद पान दुकानों, किराना स्टोर्स और चाय ठेलों से ये सामान गायब हो गया। हालांकि, भास्कर की पड़ताल में सामने आया कि प्रतिबंधित सामान ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर आसानी से उपलब्ध है। फ्लिपकार्ट, अमेजन और अन्य वेबसाइट्स पर गोगो स्मोकिंग कोन, ग्राइंडर बॉक्स, अलग-अलग ब्रांड के…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भूमि की गाइडलाइन दरों के युक्तिकरण एवं सरलीकरण के तहत रायपुर और कोरबा जिलों के लिए जारी संशोधित भूमि गाइडलाइन को लेकर रियल एस्टेट सेक्टर, स्थानीय नागरिकों और व्यवसायिक संगठनों में उत्साह है। नई गाइडलाइन को जनहितकारी बताते हुए छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन (क्रेडाई) सहित विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से मुलाकात कर आभार जताया। क्रेडाई ने 30 जनवरी 2026 से लागू संशोधित भूमि गाइडलाइन के लिए वित्त मंत्री का सम्मान किया। एसोसिएशन का कहना है कि शासन ने रियल एस्टेट सेक्टर और आम लोगों की व्यावहारिक समस्याओं को ध्यान में रखते हुए गाइडलाइन दरों…
महाराष्ट्र :- महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार शनिवार को राज्य की नई उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकती हैं।राकांपा (NCP) नेता छगन भुजबल ने बताया कि शनिवार को मुंबई में पार्टी विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें सुनेत्रा पवार को विधायक दल का नेता चुना जा सकता है। इसके बाद शाम तक उनके शपथ ग्रहण की संभावना है। यदि ऐसा होता है, तो वे महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री होंगी। सीएम फडणवीस ने जताई सहमति नागपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि…
रायपुर | राजधानी रायपुर में नगर निगम के एक फैसले ने नया विवाद खड़ा कर दिया है, जहां तेलीबांधा तालाब (मरीन ड्राइव) के पाथवे को पार्किंग स्थल घोषित किए जाने के बाद मॉर्निंग और ईवनिंग वॉक करने वाले लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। नगर निगम ने पाथवे क्षेत्र में पार्किंग शुल्क तय करते हुए चार पहिया वाहनों के लिए 4 घंटे का 20 रुपये और दोपहिया वाहनों के लिए 12 घंटे का 10 रुपये शुल्क निर्धारित किया है, जिसके बाद फुटपाथ को पार्किंग में तब्दील किए जाने का विरोध शुरू हो गया है और तालाब परिसर में…
राजिम। शराब प्रेमियों के लिए जरूरी खबर है। राजिम कुंभ कल्प मेले के दौरान प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य शासन एवं कलेक्टर गरियाबंद द्वारा जारी आदेश के अनुसार कुंभ अवधि के दौरान राजिम क्षेत्र में मांस-मटन एवं शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। जारी आदेश के तहत 1 फरवरी से 15 फरवरी तक राजिम क्षेत्र की सीमा में मांस-मटन की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी। वहीं श्रद्धालुओं की आस्था और धार्मिक मर्यादा को ध्यान में रखते हुए राजिम, गोबरा नवापारा और मगरलोड क्षेत्र की सभी शराब दुकानें भी इस अवधि में बंद रहेंगी। इस संबंध…
रायपुर. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे. दोपहर 12:30 बजे दुर्ग जिले के कुम्हारी में किसान मेला में शामिल होंगे. राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी मौजूद रहेंगे. केंद्रीय मंत्री ग्राम गिरहोला और खपरी में कृषि फार्म भ्रमण व पौधरोपण करेंगे. इसके बाद वह दोपहर 3 बजे नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में कृषि व ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक लेंगे. सीएम विष्णु देव साय, कृषि मंत्री और ग्रामीण विकास मंत्री बैठक में शामिल रहेंगे.
Aaj Ka Panchang 31 January 2026: 31 जनवरी 2026 को माघ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस दिन पुनर्वसु नक्षत्र और विष्कम्भ योग का शुभ संयोग बन रहा है। शनिवार होने के कारण दिन का विशेष महत्व है। शुभ मुहूर्त की बात करें तो इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:18 बजे से 01:01 बजे तक रहेगा। वहीं राहुकाल का समय सुबह 09:52 बजे से 11:14 बजे तक निर्धारित किया गया है, इस दौरान शुभ कार्यों से बचना चाहिए। पंचांग (Aaj Ka Panchang 31 January 2026) विक्रम संवत: 2082 (कालयुक्त) शक संवत: 1947 (विश्वावसु) पूर्णिमांत: माघ अमांत: माघ तिथि…