नई दिल्ली: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को इंटरनेशनल क्राइम ट्रिब्यूनल (आईसीटी) ने मानवता के खिलाफ गंभीर अपराध का दोषी करार दिया है. तीन जजों की ट्रिब्यूनल ने इस मामले में शेख हसीना को फांसी की सजा सुनाई है. जस्टिस गुलाम मुर्तजा की अगुवाई वाली तीन जजों की ट्रिब्यूनल ने अपना फैसला छह पार्ट में सुनाया, जो 400 पेज में है. जस्टिस मुर्तजा की अगुवाई वाली ट्रिब्यूनल में जस्टिस मोहम्मद शफीउल आलम महमूद और जस्टिस मोहम्मद मोहितुल हक एनाम चौधरी भी हैं. ट्रिब्यूनल ने कहा है कि हमने मानवाधिकार संगठन और अन्य संगठनों की कई रिपोर्ट्स पर विचार किया…
Author: Knock India
Doha दोहा। एसीसी पुरुष एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में रविवार को दोहा के वेस्ट एंड पार्क अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान ने भारत को 8 विकेट से हराया। 137 रन के लक्ष्य को पाने उतरी पाकिस्तान को सलामी बल्लेबाजों माज सदाकत और मोहम्मद नईम ने शानदार शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 5.3 ओवर में 55 रन जोड़े। नईम 10 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हो गए। सदाकत टीम को जीत दिलाकर ही लौटे। सदाकत ने 47 गेंद पर 4 छक्के और…
कोलंबो : चल रहे महिला टी 20 विश्व कप फॉर द ब्लाइंड 2025 के छठे दिन सबसे प्रतीक्षित मुकाबलों में से एक देखने को मिला, जब चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान कोलंबो के बीओआई ग्राउंड्स में एक हाई-वोल्टेज मैच 10 में भिड़ गए । भारत चार शानदार जीत के बाद अपराजित रहा और उसने लगातार जीत के साथ सेमीफाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया। पाकिस्तान, हालाँकि यह उसका दूसरा ही मैच था, श्रीलंका के खिलाफ 200 से ज़्यादा रनों की विशाल जीत के बाद बेहद आत्मविश्वास के साथ उतरा। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस मैच की तैयारी, प्रतिद्वंद्विता और…
नई दिल्ली: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर रूस पहुंचे हुए हैं। सोमवार को वह मास्को में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों पक्ष द्विपक्षीय सहयोग और आगे होने वाले सभी राजनीतिक कार्यक्रमों की समीक्षा की तैयारी भी करेंगे। दिसंबर में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत का दौरा करने वाले हैं। रूस दौरे से पहले भारतीय विदेश मंत्री दोहा में थे, जहां उन्होंने कतर के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसीम अल थानी से मुलाकात की। रूसी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में इस बैठक की घोषणा की और…
नई दिल्ली: सऊदी अरब में सोमवार तड़के हुई बस दुर्घटना को लेकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जाहिर किया है। मदीना के पास उमराह यात्रियों से भरी बस एक डीजल टैंकर से टकरा गई, जिसमें कई भारतीयों की मौत हो गई। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मदीना में भारतीय नागरिकों से जुड़ी दुर्घटना से मुझे गहरा दुख हुआ है। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। रियाद स्थित हमारा दूतावास और जेद्दा स्थित वाणिज्य दूतावास हर…
रायपुर। प्रेस क्लब का चुनाव रायपुर कलेक्टर कराएंगे। रायपुर प्रेस क्लब द्वारा दिनांक 12.11.2025 को वर्ष 2025-26 की प्रक्रिया प्रारंभ होने की सूचना प्रदाय की गई है, जिसमें मात्र निर्वाचन कार्यक्रम तथा उनके द्वारा बनायी गयी मतदाता सूची की प्रति मात्र प्रस्तुत किये। कलेक्टर, रायपुर, जिला – रायपुर के पत्र क्रमांक – 304 / अ.कले. (राय) 2025, दिनांक 13.11.2025 के अनुसार रायपुर प्रेस क्लब के चुनाव हेतु विधि सम्मत एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराये जाने हेतु प्रशासनिक अधिकारी की नियुक्ति संबंधी पत्र की प्रति प्रेषित करते हुए उक्त पत्र पर आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु पत्र प्रेषित किया गया…
Kabirdham. कबीरधाम। उपमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को कबीरधाम जिले के चिल्फी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बालवाड़ी, राजाढार, तरैयाबहरा और बोथी का भ्रमण कर ग्रामीणों से मुलाक़ात की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं, आवश्यकताएं और स्थानीय विकास से जुड़े मुद्दों को ध्यानपूर्वक सुना। उपमुख्यमंत्री ने प्रत्येक गांव में लोगों से सीधे संवाद किया और समाधान योग्य मामलों पर विभागीय अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। https://twitter.com/vijaysharmacg/status/1990040847564554497 दौरे के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल आपूर्ति, सड़क मरम्मत, बिजली व्यवस्था, आवागमन सुविधा, स्वास्थ्य सेवाएं और राजस्व संबंधी मुद्दों को प्रमुखता से रखा। उपमुख्यमंत्री साय ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते…
Kabirdham. कबीरधाम। जिले के रेंगाखार कला ग्राम में शिक्षा अवसंरचना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 2.71 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 100 सीटर बालक छात्रावास के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। विधिवत पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुए इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति रही। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि रेंगाखार जैसे ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित और व्यवस्थित आवासीय सुविधा का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। इस छात्रावास के तैयार होने से बच्चों को न…
Pandaria. पंडरिया। जनसंवाद से समस्याओं का समाधान के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए क्षेत्र की विधायक भावना बोहरा ने शनिवार को रणवीरपुर स्थित जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र (विधायक कार्यालय) में जनता, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की और लोगों द्वारा बताई गई समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए। सुबह से ही बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, व्यापारी, युवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि सुविधा केंद्र पहुंचे। लोगों ने विधायक बोहरा के समक्ष बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य…
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारम्भ होने के पूर्व से ही प्रदेश में अवैध परिवहन से आने वाले धान की कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पिछले एक नवंबर से 16 नवंबर तक लगभग 19 हजार 320 क्विंटल धान जब्त किया गया है। इस बार मार्कफेड द्वारा राज्य में अवैध परिवहन के जरिए अन्य राज्यों से छत्तीसगढ़ आने वाले धान को रोकने के लिए राज्य के सीमावर्ती जिलों में चेकपोस्ट और कलेक्टर की अध्यक्षता में टॉस्कफोर्स भी बनाए गए हैं। इसके साथ ही मार्कफेड में स्थापित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से समर्थन मूल्य…