Doha दोहा। एसीसी पुरुष एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में रविवार को दोहा के वेस्ट एंड पार्क अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान ने भारत को 8 विकेट से हराया। 137 रन के लक्ष्य को पाने उतरी पाकिस्तान को सलामी बल्लेबाजों माज सदाकत और मोहम्मद नईम ने शानदार शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 5.3 ओवर में 55 रन जोड़े। नईम 10 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हो गए। सदाकत टीम को जीत दिलाकर ही लौटे।
सदाकत ने 47 गेंद पर 4 छक्के और 7 चौके की मदद से नाबाद 79 रन की पारी खेली। सदाकत ने यासिर खान के साथ दूसरे विकेट के लिए 39 और मोहम्मद फैक (16 रन) के साथ नाबाद 43 रन की साझेदारी की। पाकिस्तान ने 13.2 ओवर में 2 विकेट पर 137 रन बनाकर मैच 8 विकेट से जीता।
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की तरफ से वैभव सूर्यवंशी और नमन धीर ही ऐसे बल्लेबाज रहे जिन्होंने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। सूर्यवंशी ने 28 गेंद पर 3 छक्के और 5 चौके लगाते हुए 45 रन बनाए। वहीं तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए धीर ने 20 गेंद पर 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 35 रन बनाए। इसके अलावा, हर्ष दूबे ने 19, रमनदीप सिंह ने 11 और प्रियांश आर्य ने 10 रन बनाए। अन्य बल्लेबाज दो अंकों में नहीं पहुंच सके। भारतीय टीम 19 ओवर में 136 पर ऑल आउट हो गई थी। पाकिस्तान की तरफ से शाहिद अजीज ने 3, साद मसूद और माज सदाकत ने 2-2, उबैद शाह, अहमद दानियाल और सुफियान मुकीम ने 1-1 विकेट लिए।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़June 19, 2026मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
छत्तीसगढ़June 19, 2026धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़June 19, 2026लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट
छत्तीसगढ़June 19, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से महाराष्ट्र के विधायक प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात




