Author: Knock India

कवर्धा। CM विष्णुदेव साय ने भोरमदेव मंदिर के दर्शन किए। सीएम साय ने मीडिया से चर्चा में कहा, 146 करोड़ से भोरमदेव कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। वहां पर आने वाले लोगों के लिए नई सुविधाओं का निर्माण होगा। हम मध्यप्रदेश में भी प्रयास कर रहे हैं कि अमरकंटक में वहां की सरकार हमें जमीन देगी तो कावड़ियों के ठहरने के लिए व्यवस्था की जाएगी। बता दें कि भोरमदेव मंदिर के पास का आने वाले कावड़ियों का अंगूठे अंदाज में स्वागत किया जाएगा। यहां अमरकंटक से लगभग 100 किलोमीटर की पैदल यात्रा करके भक्त जल चढ़ाने पहुंचते हैं। सावन के तीसरे सोमवार…

Read More

Kawardha. कवर्धा। कबीरधाम जिले के दूरस्थ और ग्रामीण अंचलों में अब आंखों की जांच और इलाज की सुविधा लोगों को उनके गांव तक पहुंचेगी। शुक्रवार को कवर्धा में निःशुल्क चलित नेत्र परीक्षण वाहन का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को गांव-गांव पहुंचाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नेत्र परीक्षण वाहन से उन ग्रामीणों को लाभ मिलेगा जो दूर होने के कारण समय पर नेत्र जांच नहीं करवा पाते थे। https://twitter.com/vijaysharmacg/status/1948723253851111587 स्वास्थ्य मंत्री श्याम…

Read More

Ambikapur. अंबिकापुर। 14 वीं सेंट्रल जोन नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप गाजियाबाद उत्तरप्रदेश में 26 जुलाई से 28 जुलाई तक आयोजित किया जा रहा है जिसमें नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ सरगुजा से तीन खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ राज्य टीम में चयन हुआ। राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ सरगुजा से बालक वर्ग से आयुष्मान यादव एवं बालिका में माही मंसूरी, शबनम नाज का चयन हुआ है। सबसे बड़ी बात दोनों बालिका शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापूर की छात्रा हैं। खिलाड़ी नियमित रूप से गांधी स्टेडियम के बास्केटबॉल ग्राउंड में अभ्यास करते हैं। सरगुजा नेटबॉल खिलाड़ी लगातार जिले व राज्य का नाम…

Read More

Dantewada. दंतेवाड़ा। भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के निर्देशानुसार पूरे देश में “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा देना है। इसी कड़ी में दंतेवाड़ा जिले में भी इस अभियान को वृहद स्तर पर सफल बनाने हेतु आज संयुक्त जिला कार्यालय के भू-तल स्थित सभाकक्ष में खनि पटटेदारों की भूमि सहित संपूर्ण जिले में वृहद वृक्षारोपण के संबंध में हुई महत्वपूर्ण बैठक जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में किया गया। बैठक के दौरान कलेक्टर दुदावत ने कहा कि “प्रकृति हमारी माँ के…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार 30 जुलाई को सवेरे 11 बजे राज्य मंत्रीपरिषद (केबिनेट) की बैठक मंत्रालय (महानदी भवन) अटल नगर, नवा रायपुर में आयोजित होगी। छत्तीसगढ़ की तरक्की में सुनिश्चित हो रही युवाओं की सक्रिय भागीदारी हमारी सरकार ने तकनीक के क्षेत्र में युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा को सही दिशा देने के उद्देश्य से “CM आईटी फेलोशिप कार्यक्रम” की शुरुआत की है।इस योजना के तहत प्रदेश के युवाओं को नवा रायपुर स्थित IIIT में Artificial Intelligence & Data Science जैसे भविष्यगामी एवं व्यावहारिक कोर्स में http://M.Tech करने का अवसर मिलेगा। डिजिटल इंडिया मिशन और नई शिक्षा नीति के अनुरूप…

Read More

गरियाबंद. नक्सलवाद पर लगातार प्रहार जारी है. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद से लगे ओडिशा के नुआपड़ा जिले में सुरक्षाबलों को संयुक्त कार्रवाई में सफलता मिली है. बोडेन थाना क्षेत्र के काटफाड़ और छातापानी जंगलों में 25 जुलाई को एंटी नक्सल ऑपरेशन लॉन्च किया गया था. ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सलियों का डंप बरामद किया है. जहां से देशी बंदूक, जिलेटिन, गन पाउडर समेत कई विस्फोटक सामग्री बरामद किए गए हैं. नुआपड़ा एसपी जी. आर. राघवेंद्र ने इसकी पुष्टि की है. इस अभियान को विश्वसनीय खुफिया सूचना के आधार पर डीवीएफ (DVF) नुआपड़ा और सीआरपीएफ की डी/19 बटालियन (गर्जनपानी कंपनी ऑपरेटिंग बेस) द्वारा अंजाम दिया…

Read More

रायपुर. मुंबई-हावड़ा हाईवे पर करीब 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है. ये जाम कोई ट्रैफिक समस्या के वजह से नहीं है. यहां प्रोफेसर कॉलोनी में जलभरवा से परेशान लोग परिवार के साथ धरने पर बैठ गए है. हैरानी की बात ये है कि इस चक्काजाम की जानकारी अब तक जिला प्रशासन को नहीं मिली है. यही कारण है कि ट्रैफिक जाम और दूर तक बढ़ता ही जा रहा है. बता दें कि यहां काली माता मंदिर के पास लोग सड़क पर बैठ गए है और इस रूट के दोनो तरफ गाड़ियां खड़ी हो गई है. हालांकि वहां जाम की…

Read More

रायपुर। बस्तर अंचल के वे सुदूरवर्ती गाँव, जो वर्षों तक विकास की मुख्यधारा से कटे रहे, आज नई उम्मीदों और उजालों की ओर अग्रसर हैं। जहाँ कभी बिजली, सड़क, स्कूल, स्वास्थ्य सेवाएँ और संचार जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव था, वहीं अब वही गाँव प्रगति के रास्ते पर तेज़ी से बढ़ रहे हैं। इस बदलाव की नींव मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दूरदर्शी नेतृत्व और जन सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के परिणामस्वरूप 15 फरवरी 2024 को ‘नियद नेल्लानार – आपका आदर्श ग्राम योजना’ के रूप में रखी गई। यह योजना उन क्षेत्रों तक शासन की संवेदनशील और सक्रिय पहुँच सुनिश्चित करने का क्रांतिकारी प्रयास…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के ग्राम बगिया स्थित कैम्प कार्यालय परिसर से अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह एम्बुलेंस बैंक ऑफ इंडिया द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) निधि से प्रदत्त है, जिसमें बेसिक लाइफ सपोर्ट सिस्टम सहित अन्य उन्नत सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। यह एम्बुलेंस मुख्य रूप से मनोरा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने हेतु रखी जाएगी, जिसकी सेवाएँ आवश्यकता अनुसार पूरे जिले में ली जा सकेंगी। इससे आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित चिकित्सा परिवहन सेवा सुनिश्चित हो सकेगी, जिससे खासकर ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में गंभीर रूप से बीमार एवं दुर्घटनाग्रस्त मरीजों…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पांडेय ने बीते बुधवार को विकासखंड कुरूद अंतर्गत ग्राम पंचायत नारी और कोकड़ी का भ्रमण कर वहां संचालित ग्रामोद्योग द्वारा संचालित गतिविधियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पांडेय ने हथकरघा, माटीकला, रेशम धागाकरण सहित विभिन्न पारंपरिक एवं लघु उद्योगों के संचालन को देखा और सराहना की। उन्होंने महिला सशक्तिकरण, नवाचार और स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में ग्रामोद्योग द्वारा किए जा रहे कार्यो को महत्वपूर्ण बताया। पांडेय ने कहा कि ग्रामोद्योग से न केवल ग्रामीणों की आय में वृद्धि होती है, बल्कि यह स्थानीय संसाधनों के समुचित उपयोग और सांस्कृतिक विरासत…

Read More