Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » कबीरधाम के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए चला निःशुल्क नेत्र परीक्षण वाहन, मंत्रियों ने किया शुभारंभ
    छत्तीसगढ़

    कबीरधाम के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए चला निःशुल्क नेत्र परीक्षण वाहन, मंत्रियों ने किया शुभारंभ

    Knock IndiaBy Knock IndiaJuly 26, 2025No Comments1 Min Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कबीरधाम के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए चला निःशुल्क नेत्र परीक्षण वाहन, मंत्रियों ने किया शुभारंभ
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Kawardha. कवर्धा। कबीरधाम जिले के दूरस्थ और ग्रामीण अंचलों में अब आंखों की जांच और इलाज की सुविधा लोगों को उनके गांव तक पहुंचेगी। शुक्रवार को कवर्धा में निःशुल्क चलित नेत्र परीक्षण वाहन का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को गांव-गांव पहुंचाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नेत्र परीक्षण वाहन से उन ग्रामीणों को लाभ मिलेगा जो दूर होने के कारण समय पर नेत्र जांच नहीं करवा पाते थे।

    आज कवर्धा में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी के साथ निःशुल्क चलित नेत्र परीक्षण वाहन का शुभारंभ किया।

    यह परीक्षण वाहन कबीरधाम के ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में आंखों की स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में काफी मदद होगी। उदयाचल परिवार को मै धन्यवाद देता हूं।… pic.twitter.com/dVpwTuEB63

    — Vijay sharma (@vijaysharmacg) July 25, 2025

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि नेत्र स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इस वाहन के माध्यम से मोतियाबिंद, दृष्टिदोष जैसी समस्याओं की पहचान कर समय पर इलाज किया जा सकेगा। यह पहल उदयाचल परिवार द्वारा की गई है। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने इस समाजसेवी संस्था के कार्यों की सराह की। गृहमंत्री विजय शर्मा ने उदयाचल परिवार को धन्यवाद देते हुए कहा कि जनहित में उनकी यह पहल अनुकरणीय है। नेत्र परीक्षण वाहन अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित है और प्रशिक्षित तकनीकी टीम द्वारा संचालित किया जाएगा। यह वाहन नियमित रूप से विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा करेगा।

    cg news chhattisgarh news cm news Free eye test Free eye test vehicle hindi news inaugurated by ministers Kabirdham Kabirdham News News knock india rural areas of Kabirdham
    Knock India

    Related Posts

    Raigarh Police Action: पिस्टलनुमा लाइटर लहराकर इंस्टाग्राम पर रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    August 30, 2026

    पोहेवाला कैफे संचालक पर पिस्टलनुमा हथियार से हमला, आर्म्स एक्सपर्ट की जांच में निकला एयरगन, बाइक छोड़कर भागा आरोपी

    August 30, 2026

    समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर मुस्लिम समाज की बैठक 1 सितंबर को रायपुर में…..

    August 30, 2026

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बालिका गृह की बेटियों के साथ सुनी ‘मन की बात’…..

    August 30, 2026

    छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’…..

    August 30, 2026

    नारी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से ही बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    August 30, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.