Ambikapur. अंबिकापुर। 14 वीं सेंट्रल जोन नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप गाजियाबाद उत्तरप्रदेश में 26 जुलाई से 28 जुलाई तक आयोजित किया जा रहा है जिसमें नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ सरगुजा से तीन खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ राज्य टीम में चयन हुआ। राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ सरगुजा से बालक वर्ग से आयुष्मान यादव एवं बालिका में माही मंसूरी, शबनम नाज का चयन हुआ है। सबसे बड़ी बात दोनों बालिका शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापूर की छात्रा हैं। खिलाड़ी नियमित रूप से गांधी स्टेडियम के बास्केटबॉल ग्राउंड में अभ्यास करते हैं। सरगुजा नेटबॉल खिलाड़ी लगातार जिले व राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। सरगुजा जिला से चयनित तीनों खिलाड़ियों को नेटबॉल संघ के सचिव रजत सिंह, सौरभ सिन्हा, गौरव सिंह, के.पी सिंह, निशांत सिंह गोल्डी, खुशबू गुप्ता के साथ जिला नेटबाल संघ परिवार व सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ परिवार ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
Author Profile
Latest entries
RaipurJune 16, 2026शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
RaipurJune 15, 2026विश्व रक्तदाता दिवस पर राज्यपाल ने रक्तदाताओं का किया सम्मान
छत्तीसगढ़June 15, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
छत्तीसगढ़June 15, 2026उप मुख्यमंत्री 36वें नेशनल कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप के समापन समारोह में हुए शामिल




