रायपुर. मुंबई-हावड़ा हाईवे पर करीब 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है. ये जाम कोई ट्रैफिक समस्या के वजह से नहीं है. यहां प्रोफेसर कॉलोनी में जलभरवा से परेशान लोग परिवार के साथ धरने पर बैठ गए है. हैरानी की बात ये है कि इस चक्काजाम की जानकारी अब तक जिला प्रशासन को नहीं मिली है. यही कारण है कि ट्रैफिक जाम और दूर तक बढ़ता ही जा रहा है.
बता दें कि यहां काली माता मंदिर के पास लोग सड़क पर बैठ गए है और इस रूट के दोनो तरफ गाड़ियां खड़ी हो गई है. हालांकि वहां जाम की सस्या को देखते हुए कुछ ट्रैफिक पुलिस के जवान पहुंचे है और उन्होंने अपने आला अधिकारियों को चक्काजाम किए जाने की जानकारी दे दी है.
रायपुर पुलिस ने बताया, कुशालपुर-भाठागांव के बीच में स्थानीय निवासियों द्वारा कॉलोनी में जल भराव की समस्या को लेकर नेशनल हाइवे पर चक्काजाम कर दिया गया है.
Author Profile
Latest entries
RaipurJune 16, 2026शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
RaipurJune 15, 2026विश्व रक्तदाता दिवस पर राज्यपाल ने रक्तदाताओं का किया सम्मान
छत्तीसगढ़June 15, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
छत्तीसगढ़June 15, 2026उप मुख्यमंत्री 36वें नेशनल कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप के समापन समारोह में हुए शामिल




