Surguja. सरगुजा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मैनपाट महोत्सव-2026 के शुभारंभ अवसर पर सरगुजा जिले को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने ₹523 करोड़ से अधिक की लागत वाले 109 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं के माध्यम से जिले में अधोसंरचना विकास को नई मजबूती मिलने के साथ-साथ क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य प्रदेश के दूरस्थ एवं जनजातीय अंचलों तक विकास की रोशनी पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सरगुजा और मैनपाट क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य, पर्यटन संभावनाओं और…
Author: Knock India
जीपीएम। जिले की स्थापना दिवस पर 10 फरवरी को आयोजित हो रहे जिला स्तरीय अरपा महोत्सव में मुख्यमंत्री विषणु देव साय मुख्य अतिथि होंगे। मुख्यमंत्री के दो दिवसीय जिला प्रवास पर आगमन और अरपा महोत्सव की रुप-रेखा तथा तैयारियों के संबंध में कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी और पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी ने जिला अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में आयोजित बैठक में सुरक्षा व्यवस्था सहित महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा की गई और विभिन्न विभागों को दायित्व सौंपे गए। बैठक में विभागीय स्टॉलों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, बच्चों के मनोरंजन के लिए मेला, झूला, फूड जोन आदि…
रायपुर। पुलिस कमिश्नर के निर्देशानुसार क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा सघन चेकिंग, निगरानी एवं कॉम्बिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान DCP(North) मयंक गुर्जर तथा DCP(WEST) संदीप पटेल के मार्गदर्शन एवम ADCP (North) आकाश मारकाम, ACP ईशु अग्रवाल एवं ACP पूर्णिमा लामा और मानसी नानाभाऊ सकोरे (प्रशिक्षु भा.पु.से.) सहित थाना प्रभारी गुढ़ियारी, आज़ाद चौक, कबीरनगर तथा चौकी प्रभारी रामनगर द्वारा बल के साथ संबंधित क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई की गई। अभियान के अंतर्गत थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत रामनगर एवं थाना आज़ादचौक के क्षेत्र में सघन चेकिंग की गई। इसके अतिरिक्त थाना आज़ाद चौक, कबीरनगर तथा गुढ़ियारी…
DSP Kalpana Verma suspended : रायपुर। दंतेवाड़ा की उप पुलिस अधीक्षक कल्पना वर्मा को राज्य गृह विभाग ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई रायपुर के होटल कारोबारी दीपक टंडन से जुड़े विवाद की प्राथमिक जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। निलंबन का आदेश महानदी भवन, नवा रायपुर, अटल नगर से 5 फरवरी 2026 को जारी किया गया। DSP Kalpana Verma suspended : जारी आदेश के अनुसार डीएसपी कल्पना वर्मा के विरुद्ध प्राप्त शिकायत की प्राथमिक जांच में वित्तीय लेन-देन, जांच के दौरान दिए गए कथनों और व्हाट्सएप चैट में गंभीर विरोधाभास पाए गए…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज भारत सरकार की स्वदेश दर्शन योजना 2.0 की उप-योजना सीबीडीडी के अंतर्गत स्वीकृत मयाली-बगीचा विकास परियोजना का मयाली नेचर कैंप में विधिवत भूमिपूजन किया। लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से क्रियान्वित इस परियोजना के तहत मयाली, विश्व प्रसिद्ध मधेश्वर पर्वत (विश्व का सबसे बड़ा प्राकृतिक शिवलिंग) तथा बगीचा स्थित कैलाश गुफा क्षेत्र में विभिन्न पर्यटन सुविधाओं का विकास किया जाएगा। यह परियोजना क्षेत्र की प्राकृतिक, सांस्कृतिक एवं जनजातीय विरासत के संरक्षण के साथ-साथ समुदाय आधारित पर्यटन को सशक्त बनाएगी। इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और जशपुर…
प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर सुशासन, दृढ़ इच्छाशक्ति और परिणामोन्मुख प्रशासन का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत किया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की पहली ही बैठक में 18 लाख प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया था। निर्णय के परिपालन में राज्य के सभी जिलों के सतत, संगठित एवं अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप छत्तीसगढ़ ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत एक नया राष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित किया है।चालू वित्तीय वर्ष 2025–26 में मात्र 10 माह 4 दिवस की अवधि में छत्तीसगढ़ में देश में सर्वाधिक 5 लाख प्रधानमंत्री…
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन से जुड़ी चुनौतियों एवं संभावनाओं पर विमर्श के उद्देश्य से उच्च शिक्षा विभाग द्वारा न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाइंस रायपुर में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को केवल कागज़ों तक सीमित न रखकर प्रत्येक विद्यार्थी तक पहुँचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति का कुलपति,कुलसचिव,महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्राध्यापक स्वयं अध्ययन करें।उन्होंने राज्य स्तर पर संचालित समितियों द्वारा नियमित समीक्षा, जिला क्लस्टर व्यवस्था, टास्क फोर्स की बैठकें तथा विश्वविद्यालय स्तर पर प्रभावी निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित…
जांजगीर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी सिद्ध हो रही है। इस योजना ने जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय निवासी श्रीमती सुलेश्वरी यादव के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने की नई राह दिखाई है। सीमित आय और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच जीवनयापन कर रहीं सुलेश्वरी यादव के लिए तीन बच्चों की शिक्षा, घरेलू खर्च और भविष्य की जरूरतें बड़ी चुनौती थीं। घरेलू कार्यों के साथ-साथ सिलाई कार्य कर वे परिवार की आय में सहयोग करती थीं, किंतु संसाधनों की कमी के कारण आवश्यकताओं की…
मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी। जिला के ग्राम पंचायत रामगढ़ की निवासी सुखमंती बैगा आज नारी सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार की सशक्त पहचान बन चुकी हैं। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” से जुड़ने के बाद उनके जीवन में उल्लेखनीय परिवर्तन आया है। पहले जहां परिवार की आय सीमित थी और आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, वहीं आज वे अपने परिश्रम और योजना से मिले सहयोग के बल पर सम्मानजनक आजीविका अर्जित कर रही हैं। ग्रामीण गरीब परिवारों, विशेषकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) चला रही है l महिलाओं में नेतृत्व क्षमता,…
Bijapur. बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान को लेकर सुरक्षा बलों को आज दोहरी बड़ी सफलता मिली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि जिले के तर्रेम क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में एक माओवादी कैडर को न्यूट्रलाइज किया गया है, जबकि पामेड़ क्षेत्र में 12 माओवादी कैडरों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा को अपनाया है। https://twitter.com/vishnudsai/status/2019402121393893892 हथियारों सहित सुरक्षा बलों के समक्ष समर्पण किया। इसे बस्तर अंचल में लौटते विश्वास और स्थायी शांति की दिशा में एक मजबूत संकेत…