मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी। जिला के ग्राम पंचायत रामगढ़ की निवासी सुखमंती बैगा आज नारी सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार की सशक्त पहचान बन चुकी हैं। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” से जुड़ने के बाद उनके जीवन में उल्लेखनीय परिवर्तन आया है। पहले जहां परिवार की आय सीमित थी और आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, वहीं आज वे अपने परिश्रम और योजना से मिले सहयोग के बल पर सम्मानजनक आजीविका अर्जित कर रही हैं।
ग्रामीण गरीब परिवारों, विशेषकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) चला रही है l महिलाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और शासन की योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने की क्षमता का विकास किया गया l महिलाएं सशक्त बनी और आज नेतृत्व कर रही हैंl इन महिलाओं की सफलता के पीछे बिहान योजना का बड़ा योगदान हैं l क्योंकि इसी योजना से जुड़ने के बाद महिलाओं में इतनी साहस आयी है l
सुखमंती बैगा चंगमाता स्व-सहायता समूह की सक्रिय सदस्य हैं। दिसंबर 2020 में बैंक लिंकेज के माध्यम से उन्होंने 50 हजार रुपये का ऋण प्राप्त हुआ। इस राशि से उन्होंने अपने गांव में एक छोटी किराना दुकान शुरू की। शुरुआती दिनों में सीमित संसाधन और अनुभव की कमी जैसी चुनौतियां सामने आईं, लेकिन बिहान योजना के प्रशिक्षण, समूह की सामूहिक शक्ति और अपने आत्मविश्वास से उन्होंने धीरे-धीरे व्यवसाय को मजबूत किया।
आज उनकी किराना दुकान से उन्हें प्रतिमाह लगभग 4 से 7 हजार रुपये तक की नियमित आय हो रही है। इस आय से वे परिवार की रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के साथ बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दे रही हैं और भविष्य के लिए बचत भी कर रही हैं। आर्थिक रूप से मजबूत होने के साथ-साथ उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है और वे सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। सुखमंती बैगा अब अपने गांव की अन्य महिलाओं को भी स्व-सहायता समूह से जुड़कर स्वरोजगार अपनाने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रही हैं। उनकी यह सफलता कहानी साबित करती है कि सही मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और अवसर मिलने पर ग्रामीण महिलाएं भी आत्मनिर्भर बनकर समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकती हैं और नारी सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल बन सकती हैं।
Author Profile
Latest entries
BILASPURJune 12, 2026बिलासपुर में दो मासूमों से दुष्कर्म मामले में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही बरतने पर एसआई लाइन अटैच
छत्तीसगढ़June 12, 2026CG Weather Alert: क्या आज बरसेगा मानसून? तेज बारिश और आंधी को लेकर बड़ा संकेत, येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़June 12, 2026छत्तीसगढ़ में मोहर्रम से पहले वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला! डीजे और आतिशबाजी पर लगी रोक
छत्तीसगढ़June 12, 2026Indigo फ्लाइट खराब मौसम में नागपुर डायवर्ट, पूर्व CM भूपेश बघेल और DCM अरुण साव समेत कई नेता थे सवार




