रायपुर। पुलिस कमिश्नर के निर्देशानुसार क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा सघन चेकिंग, निगरानी एवं कॉम्बिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान DCP(North) मयंक गुर्जर तथा DCP(WEST) संदीप पटेल के मार्गदर्शन एवम ADCP (North) आकाश मारकाम, ACP ईशु अग्रवाल एवं ACP पूर्णिमा लामा और मानसी नानाभाऊ सकोरे (प्रशिक्षु भा.पु.से.) सहित थाना प्रभारी गुढ़ियारी, आज़ाद चौक, कबीरनगर तथा चौकी प्रभारी रामनगर द्वारा बल के साथ संबंधित क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई की गई।
अभियान के अंतर्गत थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत रामनगर एवं थाना आज़ादचौक के क्षेत्र में सघन चेकिंग की गई। इसके अतिरिक्त थाना आज़ाद चौक, कबीरनगर तथा गुढ़ियारी क्षेत्रों के गुंडा/बदमाश, निगरानी बदमाश एवं अड्डेबाजों के विरुद्ध विशेष चेकिंग एवं कॉम्बिंग गश्त की गई।
अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच की गई तथा आमजन से संवाद कर सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस कार्रवाई का उद्देश्य अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना है।
Author Profile
Latest entries
विदेशMay 30, 2026ईरान-अमेरिका के बीच बड़ी डील! 300 अरब डॉलर के प्रस्ताव से बढ़ी हलचल
BILASPURMay 30, 2026बिलासपुर के खाद्य तेल एजेंसी के गोदाम में भयंकर आग, करोड़ों के नुकसान की आशंका
छत्तीसगढ़May 30, 2026प्रति एकड़ 2 बोरी यूरिया और 1-1 बोरी डीएपी ले सकेंगे किसान
RaipurMay 30, 2026छत्तीसगढ़ रेल कॉर्पोरेशन की बैठक सम्पन्न




