रायपुर। इंडिया टुडे-सी वोटर की हाल ही में हुए सर्वे में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बड़े राज्यों की श्रेणी में दूसरा स्थान दिया गया है। सर्वे के मुताबिक विष्णु देव साय देश के दूसरे सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बने हैं। ऐसा माना जाता है कि सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री गाँव गाँव जाकर लोगों से जिस आत्मीयता से मिले और उनकी समस्याओं का निराकरण किया, उससे लोगों में उनकी लोकप्रियता बढ़ी। सर्वे का परिणाम भी उसी का नतीजा है। सर्वेक्षण के परिणामों से यह भी पता चलता है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाएं और कार्यक्रम जनता तक सही तरीके से पहुंच रही…
Author: Knock India
Janjgir-Champa. जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेल गतिविधियों के आयोजन के संबंध में अधिकारियों एवं खेल पदाधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम एवं जिला खेल अधिकारी सुब्रत प्रधान, विभिन्न खेलों के पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने कहा कि 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद की जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। कलेक्टर ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर जिले के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं खेल संस्थानों में खेलकूद कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने…
रायपुर/दिल्ली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपना विदेश दौरा ख़त्म कर स्वदेश लौट आये है। राजधानी दिल्ली में उप मुख्यमंत्री सह गृहमंत्री, मीडिया सलाहकार पंकज कुमार झा और युवा नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। बताया जा रहा है कि आज दोपहर ढाई बजे सीएम साय रायपुर के माना स्थित स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहाँ सरकार के सीनियर मंत्री, पार्टी के बड़े पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। सीएम साय ने प्रधानमंत्री मोदी की जापान यात्रा का जिक्र करते हुए कहा, पीएम का यह विदेश दौरा दोनों देशों की ऐतिहासिक मित्रता को और गहरा बनाएगी. उन्होंने…
भारतीय लोक प्रशासन संस्थान छत्तीसगढ़ शाखा द्वारा आज राजधानी रायपुर स्थित सर्किट हाउस में छत्तीसगढ़ की जैव विविधता विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न हुई। कार्यशाला में प्रख्यात विषय विशेषज्ञ,पूर्व महानिदेशक विज्ञान व प्रौद्योगिकी संस्थान एवं सदस्य राज्य जैव विविधता सरक्षण बोर्ड डॉ एम.एल.नायक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जैव विविधता मानव जीवन के लिए अमूल्य वरदान है। हमारा छत्तीसगढ़ जैव विविधता से समृद्ध है। आज इस समृद्ध जैव विविधता का सरंक्षण जरूरी है। डॉ. नायक ने कहा कि जैव विविधतता से तात्पर्य पृथ्वी पर जीन,स्पिसिज व इकोसिस्टम स्तर की विभिन्न प्रकार की विविधताओं की उपलब्धतता…
राज्य के लिए निर्धारित 14.62 लाख मीट्रिक टन के विरूद्ध 13.19 लाख मीट्रिक टन खाद वितरित चालू खरीफ सीजन के लिए 7.12 लाख मीट्रिक टन यूरिया के विरूद्ध 6.39 लाख मीट्रिक टन यूरिया का वितरण 5.30 लाख बॉटल नैनो उर्वरक का भंडारण कर किसानों को 4.18 लाख बॉटल नैनो उर्वरक का किया गया वितरण रायपुर, 29 अगस्त 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रदेश के किसानों को हर संभव रासायनिक उर्वरक उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं रासायनिक उर्वरक की लागत में कमी लाने तथा डीएपी खाद की आपूर्ति में कमी को ध्यान में रखते हुए…
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में देर रात हुई बारिश ने भारी तबाही मचाई है। भारी बारिश के कारण सड़कें, पुल और रास्ते ध्वस्त हो गए हैं, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बताया जा रहा है कि रुद्रप्रयाग में देर रात हुई भारी बारिश के चलते जानमाल का काफी नुकसान हुआ है। कई लोग बेघर हो गए हैं, जबकि एक महिला की मौत हुई है और 8 लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना है। जिला मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन और पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने जानकारी दी है कि प्रशासन ने रेस्क्यू टीमें घटनास्थलों पर भेज दी…
रायगढ़। तमनार थाना पुलिस ने आमाघाट फिटिंगपारा में 25 वर्षीय सुजीत खलखो की हत्या के मामले का खुलासा किया गया है। पुलिस ने हत्या में शामिल मुख्य आरोपी सूरज धनवार और दो विधि के साथ संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। घटना 27 अगस्त की रात की है, जब प्रार्थी सुरेश कुमार मिंज ने थाना तमनार में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने घर पर सुजीत खलखो के साथ भोजन कर रहा था। इसी दौरान गांव के ही सूरज धनवार अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विवाद बढ़ते…
कोरबा। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में सजग कोरबा के तहत चलाए जा रहे ऑपरेशन शांति के अंतर्गत 24 घण्टे में 64 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश किया गया है। इनमें से 14 आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे। त्यौहारी सीजन के अंदर शांति व्यवस्था बनी रहे और जो अपराधिक तत्व के लोगों पर नकेल कसी जा सके इसके मद्देनजर ऑपरेशन शांति चलाया गया है। इससे पूर्व अगस्त माह मे पहले भी एक दिवसीय अभियान चलाया गया था जिसमें कोरबा पुलिस द्वारा 103 गिर0 एवं स्थाई वारंटियों को गिर0 कर न्यायालय पेश किया गया…
दुर्ग. आर्मी की पत्नी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर महिला के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. आत्महत्या का कारण अज्ञात है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पूरा मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला का नाम प्रीति सिंह है. महिला के पति मुकेश सिंह आर्मी में पदस्थ हैं. मृतका के कमरे का दरवाजा सास, ससुर ने काफी देर तक खटखटाया, नहीं खोलने पर पुलिस की सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो देखा…
रायपुर। नीति आयोग ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में Fostering Mentorship in Education: A Pathway to Equity विषय पर राष्ट्रीय परामर्श कार्यशाला आयोजित की। इस कार्यशाला का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 की भावना को मूर्त रूप देते हुए शिक्षा व्यवस्था को अधिक न्यायपूर्ण और समावेशी बनाने में मेंटरशिप की भूमिका पर गहन विचार-विमर्श कर राष्ट्रीय फ्रेमवर्क बनाना है। विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं और हितधारकों ने शिक्षा में समानता लाने, ड्रॉपआउट दर घटाने और युवाओं को अवसरों से जोड़ने के लिए अपने अनुभव साझा किए। मेंटॉरशिप युवाओं को सशक्त करने की कुंजी है”: ओ. पी. चौधरी विशेष अतिथि के रूप…