कोरबा। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में सजग कोरबा के तहत चलाए जा रहे ऑपरेशन शांति के अंतर्गत 24 घण्टे में 64 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश किया गया है। इनमें से 14 आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे।
त्यौहारी सीजन के अंदर शांति व्यवस्था बनी रहे और जो अपराधिक तत्व के लोगों पर नकेल कसी जा सके इसके मद्देनजर ऑपरेशन शांति चलाया गया है। इससे पूर्व अगस्त माह मे पहले भी एक दिवसीय अभियान चलाया गया था जिसमें कोरबा पुलिस द्वारा 103 गिर0 एवं स्थाई वारंटियों को गिर0 कर न्यायालय पेश किया गया था। इस प्रकार कुल 167 वारंटियों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। आज की कार्रवाई में गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में 50 के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट और14 के खिलाफ स्थायी वारंट लंबित थे।
इस अभियान में विभिन्न पुलिस थानों ने उल्लेखनीय कार्य किया। कटघोरा और पाली थाना क्षेत्र की टीमों ने सर्वाधिक 6-6 गिरफ्तारी वारंट के खिलाफ कार्रवाई कर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इसी प्रकार कोतवाली, सिविल लाइन और बाकीमोंगरा थाना की टीमों ने भी प्रत्येक 5-5 गिरफ्तारी वारंट के खिलाफ सफल कार्रवाई की। स्थायी वारंटियों के खिलाफ की गई कार्रवाई में बालको, दीपका और कटघोरा थाना की टीमों ने प्रत्येक 2-2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सफलता हासिल की।
Author Profile
Latest entries
RaipurJune 15, 2026विश्व रक्तदाता दिवस पर राज्यपाल ने रक्तदाताओं का किया सम्मान
छत्तीसगढ़June 15, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
छत्तीसगढ़June 15, 2026उप मुख्यमंत्री 36वें नेशनल कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप के समापन समारोह में हुए शामिल
छत्तीसगढ़June 15, 2026आध्यात्मिक मूल्यों से ही संभव है स्वस्थ और संस्कारित समाज का निर्माण : मुख्यमंत्री




