Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    NATIONAL

    बादल फटने से भारी तबाही: एक महिला की मौत, राहत और बचाव कार्य जारी

    Knock IndiaBy Knock IndiaAugust 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बादल फटने से भारी तबाही: एक महिला की मौत, राहत और बचाव कार्य जारी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में देर रात हुई बारिश ने भारी तबाही मचाई है। भारी बारिश के कारण सड़कें, पुल और रास्ते ध्वस्त हो गए हैं, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बताया जा रहा है कि रुद्रप्रयाग में देर रात हुई भारी बारिश के चलते जानमाल का काफी नुकसान हुआ है। कई लोग बेघर हो गए हैं, जबकि एक महिला की मौत हुई है और 8 लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना है।
    जिला मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन और पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने जानकारी दी है कि प्रशासन ने रेस्क्यू टीमें घटनास्थलों पर भेज दी हैं। हालांकि, क्षतिग्रस्त सड़कों और पुलों के कारण राहत और बचाव कार्यों में काफी कठिनाइयां आ रही हैं।

    रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी जिला मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन ने बताया कि रुद्रप्रयाग जिले में सुबह करीब 5 बजे से एक चिंताजनक स्थिति देखी गई, खासकर बासुकेदार तहसील क्षेत्र में, जहां कई ग्राम पंचायतों को नुकसान हुआ है। छेनागाड़ में भूस्खलन का पता चला है, जिसके कारण कुछ दुकानें और घर मलबे में दब गए हैं। स्थानीय लोगों से पता चला है कि करीब 8 से 10 लोगों के मलबे में दबे होने की संभावना है। हमारी सभी टीमें मौके पर अलर्ट मोड पर काम कर रही हैं। इसके अलावा, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। साथ ही जखोली क्षेत्र में एक मकान ढहने से एक महिला की मौत हो गई है।

    पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने कहा, “गुरुवार से ही मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश के अलर्ट मिले थे। हमें बसुकेदार क्षेत्र में बादल फटने की सूचना मिली है, लेकिन वहां कोई महत्वपूर्ण नुकसान नहीं हुआ है। हमारी सभी राहत सामग्री तैयार है और कुछ लोगों को स्कूलों में शिफ्ट किया गया है।”
    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग में बादल फटने की घटना पर दुख जताया और युद्धस्तर पर राहत बचाव कार्य तेज होने की जानकारी दी। सीएम धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “जनपद रुद्रप्रयाग के तहसील बसुकेदार क्षेत्र के अंतर्गत बड़ेथ डुंगर तोक और जनपद चमोली के देवाल क्षेत्र में बादल फटने के कारण मलबा आने से कुछ परिवारों के फंसे होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। स्थानीय प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इस संबंध में निरंतर अधिकारियों से संपर्क में हूं। आपदा सचिव और जिलाधिकारी से बात कर बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु आवश्यक निर्देश दिए हैं। बाबा केदार से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।”

    Author Profile

    Knock India
    Latest entries
    • गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ छत्तीसगढ़ का सामूहिक विवाहRaipurMarch 16, 2026गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ छत्तीसगढ़ का सामूहिक विवाह
    • CM विष्णुदेव साय ने जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चनाRaipurMarch 16, 2026CM विष्णुदेव साय ने जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना
    • राजनांदगांव में 2 किशोरियों के साथ रेप, पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ायाCRIMEMarch 16, 2026राजनांदगांव में 2 किशोरियों के साथ रेप, पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाया
    • अफीम तस्करी नेटवर्क को तोड़ रही दुर्ग पुलिस, राजस्थान से 2 और आरोपी को उठा लाईCRIMEMarch 16, 2026अफीम तस्करी नेटवर्क को तोड़ रही दुर्ग पुलिस, राजस्थान से 2 और आरोपी को उठा लाई
    Knock India

    Related Posts

    IndiGo के CEO पीटर एल्बर्स ने फ़्लाइट संकट के बाद इस्तीफ़ा दिया

    March 11, 2026

    ड्रोन अटैक: दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बनाया निशाना, भारतीय भी जख्मी

    March 11, 2026

    मिड-डे मील खाने में गिरी छिपकली से 43 बच्चे बीमार, अस्पताल में इलाज जारी

    March 11, 2026

    भारत ने चक्रवात प्रभावित मेडागास्कर को मेडिकल सहायता और राहत सामग्री भेजी

    March 11, 2026

    अयातुल्ला खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई के Iran के नए सुप्रीम लीडर बनने के संकेत: रिपोर्ट

    March 9, 2026

    AI, ऑटोमेशन जैसे विषयों पर फोकस बढ़ाने की ज़रूरत है: PM Modi

    March 9, 2026
    RO.NO. – 13672/137
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ छत्तीसगढ़ का सामूहिक विवाह

    March 16, 2026

    CM विष्णुदेव साय ने जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

    March 16, 2026

    राजनांदगांव में 2 किशोरियों के साथ रेप, पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाया

    March 16, 2026

    अफीम तस्करी नेटवर्क को तोड़ रही दुर्ग पुलिस, राजस्थान से 2 और आरोपी को उठा लाई

    March 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.