Janjgir-Champa. जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेल गतिविधियों के आयोजन के संबंध में अधिकारियों एवं खेल पदाधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम एवं जिला खेल अधिकारी सुब्रत प्रधान, विभिन्न खेलों के पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने कहा कि 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद की जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। कलेक्टर ने मेजर
ध्यानचंद की जयंती पर जिले के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं खेल संस्थानों में खेलकूद कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास होता है। इसलिए खेल दिवस को उत्साहपूर्वक मनाते हुए अधिक से अधिक खिलाड़ियों को जोड़ा जाए।
उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों, खेल पदाधिकारियों को जिले में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 से 31 अगस्त तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन के संबंध में दिशा निर्देश दिए। एसडीएम एवं जिला खेल अधिकारी सुब्रत प्रधान ने बताया कि जिले में 29 अगस्त को प्रातः 07 बजे मेजर ध्यानचंद हॉकी मैदान से कचहरी चौक होते हुए डाइट हॉल जांजगीर तक फिटनेस रैली, डाइट हॉल में मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि, फिट इंडिया की शपथ कार्यक्रम, राष्ट्रीय खिलाड़ियों एवं संघ/संस्था के पदाधिकारियों को सम्मानित एवं सांसद खेल महोत्सव का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा। 30 अगस्त को खेलो इंडिया सेंटर में हॉकी, डाइट में रस्साकसी, सीटी क्लब में वॉलीबॉल, सेजेस हॉल जांजगीर में खेल से संबंधित विषयों पर वाद विवाद व फिटनेस टॉक, हाई स्कूल मैदान जांजगीर में फुटबॉल व कराते का आयोजन किया जाएगा। 31 अगस्त को प्रातः 7.30 बजे शासकीय हाई स्कूल मैदान से कचहरी चौक, नेताजी चौक लिंक रोड होते हुए वापस शासकीय हाई स्कूल मैदान जांजगीर तक साइकिल रैली एवं हसदेव पब्लिक स्कूल (लछनपुर) चांपा में अंडर 19 वर्ग शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
Author Profile
Latest entries
BILASPURJune 12, 2026बिलासपुर में दो मासूमों से दुष्कर्म मामले में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही बरतने पर एसआई लाइन अटैच
छत्तीसगढ़June 12, 2026CG Weather Alert: क्या आज बरसेगा मानसून? तेज बारिश और आंधी को लेकर बड़ा संकेत, येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़June 12, 2026छत्तीसगढ़ में मोहर्रम से पहले वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला! डीजे और आतिशबाजी पर लगी रोक
छत्तीसगढ़June 12, 2026Indigo फ्लाइट खराब मौसम में नागपुर डायवर्ट, पूर्व CM भूपेश बघेल और DCM अरुण साव समेत कई नेता थे सवार




