रायपुर। महापौर मीनल चौबे की अध्यक्षता में नगर निगम की एमआईसी की बैठक आज महात्मा गांधी सदन के एमआईसी कक्ष दोपहर 2 बजे से आयोजित है. बैठक में आम जनता को संपत्ति नामांतरण की प्रक्रिया सरल करने और टाउनहाल रिनोवेशन के बाद उसका किराया तय करने एमआईसी में प्रस्ताव लाया जा जा रहा है, इसके सााथ ही लोककर्म विभाग के नाला निर्माण संबंधी प्रस्ताव स्वीकृति के लिए रखे जायेंगे. मंगलवार को नगर निगम की मेयर इन कौंसिल की बैठक दोपहर 2 बजे से महात्मा गांधी सदन में आयोजित है. इस बैठक में राजस्व विभाग द्वारा लाये जा रहे संपत्ति नामांतरण की प्रक्रिया…
Author: Knock India
कोरबा. कटघोरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति की तालाब में लाश मिली है. मृतक की पेचान कपड़ा कारोबारी जुगल अग्रवाल के रूप में हुई है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है. जानकारी के मुताबिक, मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति की लाश राधासागर तालाब में मिली. आसपास मौजूद बच्चों ने बाहर निकालकर बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. बताया जा रहा है कि सुबह घर से मॉर्निंग वॉक करने के लिए निकले थे. इस दौरान वह तालाब में हाथ-पैर धोने…
रायपुर। CM साय ने डोंगरगढ़ दर्शन के लिए बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शारदीय नवरात्रि का आज दूसरा दिन है। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग देवी मंदिरों में आज मां ब्रह्मचारिणी के स्वरुप में माता रानी की पूजा की गई। रायपुर की मां महामाया को पीले रंग की साड़ी पहनाई गई है। बस्तर की मां दंतेश्वरी का आज लाल फूलों से श्रृंगार हुआ है। इस बीच, डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने खास तैयारियां की हैं। कुम्हारी से अंजोरा बाईपास तक एक विशेष कॉरिडोर बनाया गया है,…
Kanker. कांकेर। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान‘ के तहत आज कोमलदेव शासकीय जिला चिकित्सालय को आधुनिकीकृत एम्बुलेंस की सुविधा प्रदाय की गई। एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट टेक्नालॉजी से सुसज्जित उक्त एम्बुलेंस को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। इस अवसर पर कांकेर विधायक आशाराम नेताम भी उपस्थित थे। शहर के एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में कौशल्या ने जिले में उक्त आधुनिक एम्बुलेंस की सुविधा के उपलब्ध होने पर उन्होंने जिलावासियों को बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ‘एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट’ टेक्नालॉजी से…
रायपुर 22 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर स्थित अग्रसेन धाम में भगवान अग्रसेन जयंती के अवसर पर अग्रवाल महासभा द्वारा आयोजित “अग्रसेन जयंती महोत्सव 2025” समारोह में शामिल हुए। उन्होंने भगवान अग्रसेन की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत् शुभारंभ किया। इस अवसर पर समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों तथा प्रतिभाशाली बच्चों को मुख्य मंच से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अग्रवाल समाज की दानशीलता की परंपरा की प्रशंसा करते हुए कहा कि मानवता की सेवा और परोपकार के लिए अग्रवाल समाज हमेशा ही अग्रणी…
रायपुर, 22 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 23 सितम्बर को धमतरी जिले के ग्राम करेलीबड़ी में आयोजित राज्य स्तरीय महतारी सदन लोकार्पण कार्यक्रम मेें 51 महतारी सदनों को मातृशक्ति को समर्पित करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धमतरी जिले को 245 करोड़ 80 लाख की लागत वाले विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव एवं श्री विजय शर्मा, मंत्री श्री राम विचार नेताम, मंत्री श्री टंकराम वर्मा अतिविशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम में सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी एवं श्री भोजराज नाग, विधायक श्री अजय चन्द्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष…
रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नारायणपुर ज़िले के अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों की ओर से चलाए गए सफल अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में एक निर्णायक उपलब्धि है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 2 नक्सली न्यूट्रलाइज किए गए हैं। दोनों पर 40-40 लाख रुपये का इनाम घोषित था। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सफलता केवल नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में एक निर्णायक पड़ाव ही नहीं है, बल्कि छत्तीसगढ़ में शांति, सुरक्षा और विकास की…
कोरबा. खेत में काम कर घर लौट रहे ग्रामीण का सामना लोनर हाथी से हो गया. वह भागकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचता, इससे पहले दंतैल ने सूंड से पकड़कर ग्रामीण को जमीन पर पटक दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना कटघोरा वनमंडल के पसान वन परिक्षेत्र अंतर्गत तनेरा ग्राम के गोरिल्ला डांड़ की है. जानकरी के मुताबिक, धन सिंह गोंड़ 45 वर्ष परिवार सहित निवास करता था. धनसिंह रविवार दोपहर करीब 2.30 बजे खेत के समीप जंगल से जलाऊ लकड़ी लेकर घर लौट रहा था. इसी दौरान उसका सामना लोनर हाथी से हो गया. धन सिंह…
रायपुर। नई जीएसटी दरें लागू होने पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा, ” आज से GST उत्सव प्रारंभ हुआ है…पीएम मोदी ने देश के 140 करोड़ जनता को उपहार दिया है और पीएम मोदी द्वारा ही संभव है…इससे देश को काफी लाभ और उनका पैसा बचेगा, उनकी बचत बढ़ेगी और अर्थव्यवस्था को रफ्तार मिलेगा।” बता दें कि आज यानी 22 सितंबर से घी, पनीर खरीदने से लेकर कार और AC खरीदना भी सस्ता हो गया है। सरकार ने 3 सितंबर को GST में कटौती का ऐलान किया था, जो आज से लागू हो गई है। अब केवल…
रायपुर। शहीद राइफलमैन रंजीत कश्यप का पार्थिव शरीर रायपुर पहुंचा, इस दौरान एयरपोर्ट पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कंधा दिया। उन्होंने सोशल मीडिया में लिखा, मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए कायरतापूर्ण हमले में हमारे बस्तर के वीर सपूत राइफलमैन रंजीत कश्यप जी ने सर्वोच्च बलिदान दिया। आज रायपुर एयरपोर्ट पर शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। ईश्वर शहीद आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति दें। रायपुर हवाई अड्डे पर आयोजित समारोह में उनके वीरता और कर्तव्यनिष्ठा को याद करते हुए अधिकारियों और सहकर्मियों ने उन्हें फूलों की…