रायपुर। नई जीएसटी दरें लागू होने पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा, ” आज से GST उत्सव प्रारंभ हुआ है…पीएम मोदी ने देश के 140 करोड़ जनता को उपहार दिया है और पीएम मोदी द्वारा ही संभव है…इससे देश को काफी लाभ और उनका पैसा बचेगा, उनकी बचत बढ़ेगी और अर्थव्यवस्था को रफ्तार मिलेगा।”
बता दें कि आज यानी 22 सितंबर से घी, पनीर खरीदने से लेकर कार और AC खरीदना भी सस्ता हो गया है। सरकार ने 3 सितंबर को GST में कटौती का ऐलान किया था, जो आज से लागू हो गई है। अब केवल दो स्लैब में GST लगेगा- 5% और 18%। सरकार ने टैक्स सिस्टम को आसान बनाने के लिए ऐसा किया है। GST काउंसिल की 56वीं मीटिंग में इस पर फैसला लिया गया था।
ग्राफिक्स में देखें रोजाना इस्तेमाल का कौनसा सामान कितना सस्ता हुआ। कुछ कंपनियों ने नए रेट जारी नहीं किए हैं। इसलिए उनकी अनुमानित MRP दी गई हैं। इसमें कंपनियों और सेलर्स द्वारा दिया जाने वाला डिस्काउंट शामिल नहीं है। ऐसे में मार्केट में मिलने वाले सामानों की कीमत और ज्यादा कम हो सकती है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़June 19, 2026मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
छत्तीसगढ़June 19, 2026धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़June 19, 2026लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट
छत्तीसगढ़June 19, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से महाराष्ट्र के विधायक प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात




