रायपुर। CM साय ने डोंगरगढ़ दर्शन के लिए बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शारदीय नवरात्रि का आज दूसरा दिन है। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग देवी मंदिरों में आज मां ब्रह्मचारिणी के स्वरुप में माता रानी की पूजा की गई। रायपुर की मां महामाया को पीले रंग की साड़ी पहनाई गई है। बस्तर की मां दंतेश्वरी का आज लाल फूलों से श्रृंगार हुआ है।
इस बीच, डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने खास तैयारियां की हैं। कुम्हारी से अंजोरा बाईपास तक एक विशेष कॉरिडोर बनाया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को पैदल और वाहन से दर्शन के लिए जाने में सुविधा हो सके। इस मार्ग पर 4 पेट्रोलिंग वाहन चौबीसों घंटे तैनात रहेंगे। ये वाहन न केवल निगरानी करेंगे, बल्कि पीए सिस्टम के जरिए लगातार यह निर्देश देंगे कि पदयात्री सड़क के बाईं ओर चलें। भीड़ नियंत्रण के लिए डोंगरगढ़ में इस बार जिगजैग व्यवस्था की गई है, ताकि भगदड़ जैसी किसी भी स्थिति से बचा जा सके।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़June 19, 2026मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
छत्तीसगढ़June 19, 2026धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़June 19, 2026लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट
छत्तीसगढ़June 19, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से महाराष्ट्र के विधायक प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात




