रायपुर। महापौर मीनल चौबे की अध्यक्षता में नगर निगम की एमआईसी की बैठक आज महात्मा गांधी सदन के एमआईसी कक्ष दोपहर 2 बजे से आयोजित है. बैठक में आम जनता को संपत्ति नामांतरण की प्रक्रिया सरल करने और टाउनहाल रिनोवेशन के बाद उसका किराया तय करने एमआईसी में प्रस्ताव लाया जा जा रहा है, इसके सााथ ही लोककर्म विभाग के नाला निर्माण संबंधी प्रस्ताव स्वीकृति के लिए रखे जायेंगे. मंगलवार को नगर निगम की मेयर इन कौंसिल की बैठक दोपहर 2 बजे से महात्मा गांधी सदन में आयोजित है.
इस बैठक में राजस्व विभाग द्वारा लाये जा रहे संपत्ति नामांतरण की प्रक्रिया को सरली करण करने संबंधी प्रस्ताव प्रमुख है. जनता को होने वाली असुविधा को देखते हुए नामांतरण की समय सीमा के लिए 7 दिन का समय निर्धारित करने प्रस्ताव एमआईसी में विचार के लिए लाया जा रहा है.
इसके अलावा गंदे पानी के सुगम निकासी के लिए नगर निगम के लोककर्म विभाग की ओर नाला निर्माण की स्वीकृति संबंधी प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी. साथ ही राजधानी के ऐतिहासिक टाउनहॉल के रिनोवेशन कार्य के बाद इसके किराया निर्धारण संबंधी प्रस्ताव विचार के लिए रखा जा सकता है. अन्य प्रस्ताव में निगम के इंजीनियरों की पदोन्नति, चिकित्सा क्षतिपूर्ति बिल और गरीबी उपशमन विभाग से मिले गरीबों के पेंशन संबंधी 100 से अधिक प्रकरणों पर चर्चा के बाद एमआईसी की मुहर लगेगी.
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़June 19, 2026मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
छत्तीसगढ़June 19, 2026धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़June 19, 2026लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट
छत्तीसगढ़June 19, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से महाराष्ट्र के विधायक प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात




