Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » पर्यावरण और वैश्विक स्वास्थ्य के विषय पर पीएम मोदी ने पूरी दुनिया को दिया खास संदेश
    देश

    पर्यावरण और वैश्विक स्वास्थ्य के विषय पर पीएम मोदी ने पूरी दुनिया को दिया खास संदेश

    Knock IndiaBy Knock IndiaJuly 8, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पर्यावरण और वैश्विक स्वास्थ्य के विषय पर पीएम मोदी ने पूरी दुनिया को दिया खास संदेश
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रियो डी जेनेरियो: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण और वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा पर पूरी दुनिया को एक खास संदेश दिया है। उन्होंने ब्रिक्स समिट में पर्यावरण और स्वास्थ्य सुरक्षा जैसे अहम विषयों को प्राथमिकता देने पर खुशी जताई। प्रधानमंत्री ने कहा कि पृथ्वी का स्वास्थ्य और मनुष्य का स्वास्थ्य एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। साझा चुनौतियों का हल सिर्फ साझे प्रयासों से ही संभव है। इस दौरान पीएम मोदी ने कोविड महामारी का उदाहरण दिया।

    पीएम मोदी ने कहा कि ब्रिक्स में पर्यावरण पर चर्चा प्रासंगिक और समयानुकूल है। भारत के लिए क्लाइमेट चेंज और पर्यावरण सुरक्षा हमेशा से प्राथमिकता का विषय रहे हैं। क्लाइमेट चेंज सिर्फ ऊर्जा का विषय नहीं है। ये जीवन और प्रकृति के बीच संतुलन का विषय है।”
    उन्होंने कहा, “जहां कुछ लोग इसे आंकड़ों में मापते हैं, भारत इसे संस्कारों में जीता है। भारतीय सभ्यता और संस्कृति में, पृथ्वी को मां का दर्जा दिया गया है। इसीलिए जब पृथ्वी मां पुकारती है तो हम चुप नहीं रहते। हम अपनी सोच, अपने व्यवहार और अपनी जीवनशैली में बदलाव करते हैं।
    प्रधानमंत्री ने कहा, “भारत के लिए क्लाइमेट चेंज कोई विकल्प नहीं, एक नैतिक कर्तव्य है। भारत का मानना है कि जरूरतमंद देशों को टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और किफायती वित्तपोषण के बिना क्लाइमेट एक्शन सिर्फ ‘क्लाइमेट टॉक’ तक ही सीमित रहेगा।”
    अपने खास संदेश में पीएम मोदी ने कहा, “क्लाइमेट एम्बिशन और फाइनेंसिंग के बीच गैप को कम करने में विकसित देशों की विशेष और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। हमें उन सभी देशों को साथ लेकर चलना होगा जो अलग-अलग तनावों के चलते खान-पान, ईंधन, उर्वरक और वित्तीय संकट से जूझ रहे हैं।”
    उन्होंने कहा कि भविष्य को लेकर जो आत्मविश्वास विकसित देशों में है, वही आत्मबल इन देशों में भी होना चाहिए। किसी भी प्रकार के दोहरे मापदंड के रहते, मानवता का सतत और समावेशी विकास संभव नहीं है।
    उन्होंने कहा, “भारत ने ‘एक पृथ्वी-एक स्वास्थ्य’ के मूलमंत्र से सभी देशों के साथ सहयोग बढ़ाया है। आयुर्वेद, योग, यूनानी और सिद्धा जैसी पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों का इकोसिस्टम खड़ा किया गया है। डिजिटल स्वास्थ्य के जरिए देश के हर कोने में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं। इन सभी क्षेत्रों में भारत का सफल अनुभव साझा करने में हमें खुशी होगी।”प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि ब्रिक्स में भी स्वास्थ्य सहयोग बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया है। उन्होंने पर्यावरण जैसे विषयों पर चर्चाओं के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। साथ ही पीएम मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा को सफल ब्रिक्स समिट की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
    INDIA NEWS modi News knock india PM modi
    Knock India

    Related Posts

    कम लागत, अधिक उत्पादन की ओर बढ़ते किसान, नैनो उर्वरकों ने बढ़ाया अमर सिंह कंवर का विश्वास, पर्याप्त भंडारण से मजबूत हुई कृषि व्यवस्था, अन्नदाताओं को मिल रहा लाभ…

    July 14, 2026

    जांजगीर-चांपा जिले में इस सत्र से शुरू होगी एमबीबीएस की पढ़ाई, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा का जताया आभार….

    July 14, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को मिली मेडिकल कॉलेज की ऐतिहासिक सौगात, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने शासकीय मेडिकल कॉलेज को दी स्वीकृति….

    July 14, 2026

    डिजिटल और सुदृढ़ ग्रामीण प्रबंधन की ओर छत्तीसगढ़, 96 प्रतिशत से अधिक राजस्व ग्रामों का सर्वेक्षण कार्य पूर्ण, 19 हजार 805 ग्रामों का सर्वेक्षण संपन्न, शेष क्षेत्रों में कार्य युद्ध स्तर पर जारी…..

    July 14, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान को मिल रही व्यापक जनभागीदारी….

    July 14, 2026

    Raigarh News: बंटवारे से पहले नामांतरण और फिर कंपनी को रजिस्ट्री! घरघोड़ा के चारमार में पैतृक जमीन हड़पने का आरोप, राजस्व विभाग की भूमिका पर सवाल

    July 14, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.