Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » Gharghoda Police Action: घरघोड़ा में कुएं से टूल्लू पंप चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
    छत्तीसगढ़

    Gharghoda Police Action: घरघोड़ा में कुएं से टूल्लू पंप चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

    Knock IndiaBy Knock IndiaAugust 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Gharghoda Police Action: घरघोड़ा में कुएं से टूल्लू पंप चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। घरघोड़ा पुलिस ने क्षेत्र में हुई टूल्लू पंप चोरी की घटना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया सामान बरामद कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

    मिली जानकारी के अनुसार, कटंगडीह निवासी प्रार्थी महेंद्र प्रधान (39 वर्ष) ने 9 अगस्त 2026 को थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने बताया था कि 8 अगस्त की शाम 7 बजे से 9 अगस्त की सुबह 6 बजे के बीच उनके घर के कुएं में लगा लगभग 4,000 रुपये कीमत का एक टूल्लू पंप किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया। प्रार्थी की शिकायत पर घरघोड़ा पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

    थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके में मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कटंगडीह निवासी श्याम सुंदर राठिया (34 वर्ष) की गतिविधि चोरी की घटना में संदिग्ध पाई गई है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कटंगडीह की बस्ती गली में घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया।

    पूछताछ में आरोपी श्याम सुंदर राठिया ने कुएं से टूल्लू पंप चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर उसके घर के पीछे बाड़ी से चोरी किया गया 4,000 रुपये मूल्य का टूल्लू पंप बरामद कर जब्त किया गया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक डेविड टोप्पो, आरक्षक यशवंत यादव और रामकृष्ण रात्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    Knock India

    Related Posts

    Gharghoda Bagmuda Pond Controversy: बागमुड़ा तालाब को दोबारा गंदा करने की कथित साजिश, सफाई के बाद जलकुंभी डालने व मेड़ से छेड़छाड़ का आरोप

    August 10, 2026

    Gharghoda Government Buildings Condition: घरघोड़ा में जर्जर हुईं सरकारी इमारतें, बारिश में दफ्तरों से लेकर कॉलोनियों तक टपक रहा पानी

    August 10, 2026

    Jashpur Fertilizer Action: पत्थलगांव में किसानों से यूरिया की ओवररेटिंग कर रहे ‘अन्नपूर्णा खाद भंडार’ पर पड़ा ताला, दुकान 7 दिनों के लिए सील

    August 10, 2026

    80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राजधानी रायपुर के मुख्य कार्यक्रम में करेंगे ध्वजारोहण….

    August 9, 2026

    मंत्री टंक राम वर्मा का सारंगढ़-बिलाईगढ़ का दो दिवसीय प्रवास, देंगे विकास कार्यों की सौगात और तिरंगा यात्रा का करेंगे नेतृत्व…..

    August 9, 2026

    नैनो यूरिया से बदली सब्जी की खेती की तस्वीर, किसान सम्मेलाल बने आत्मनिर्भरता की मिसाल…..

    August 9, 2026
    RO.NO.= 13895/ 146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.