Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » Jashpur Fertilizer Action: पत्थलगांव में किसानों से यूरिया की ओवररेटिंग कर रहे ‘अन्नपूर्णा खाद भंडार’ पर पड़ा ताला, दुकान 7 दिनों के लिए सील
    छत्तीसगढ़

    Jashpur Fertilizer Action: पत्थलगांव में किसानों से यूरिया की ओवररेटिंग कर रहे ‘अन्नपूर्णा खाद भंडार’ पर पड़ा ताला, दुकान 7 दिनों के लिए सील

    Knock IndiaBy Knock IndiaAugust 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Jashpur Fertilizer Action: पत्थलगांव में किसानों से यूरिया की ओवररेटिंग कर रहे ‘अन्नपूर्णा खाद भंडार’ पर पड़ा ताला, दुकान 7 दिनों के लिए सील
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गौरी शंकर गुप्ता/जशपुर। Pathalgaon Fertilizer Scam के तहत खाद की कालाबाजारी और किसानों से मनमानी वसूली करने वाले उर्वरक विक्रेताओं के खिलाफ जिला प्रशासन और कृषि विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है। पत्थलगांव विकासखंड में निर्धारित सरकारी दर से अधिक कीमत पर यूरिया बेच रहे ‘अन्नपूर्णा खाद भंडार’ पर कार्रवाई करते हुए कृषि विभाग की टीम ने दुकान को 7 दिनों के लिए सील कर दिया है।

    किसानों द्वारा लगातार मिल रही ओवररेटिंग की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कृषि विभाग की टीम ने अन्नपूर्णा खाद भंडार का औचक निरीक्षण और सत्यापन किया। जांच के दौरान यह स्पष्ट रूप से प्रमाणित हुआ कि दुकान संचालक सरकारी तय दरों की अनदेखी कर यूरिया को ऊंची कीमतों पर बेच रहा था। अनियमितता पाए जाने पर अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दुकान को सील कर दिया।

    विभाग द्वारा यह कार्रवाई ‘उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985’ के तहत की गई है। दुकान को 7 दिनों के लिए बंद करने के साथ ही संबंधित संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। इस छापामार कार्रवाई में अनुविभागीय कृषि अधिकारी आर.के. पैंकरा, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी जीवन एक्का, कृषि विकास अधिकारी मंत्री राम राठिया और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी कृष्ण कुमार चौधरी शामिल रहे।

    मामले में कृषि विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि पूरे जिले में रासायनिक खाद की उपलब्धता, वितरण और बिक्री दरों पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। विभाग ने चेतावनी दी है कि किसानों से अधिक मूल्य वसूलने वाले विक्रेताओं के खिलाफ आगे भी कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। इसके साथ ही किसानों से अपील की गई है कि वे केवल निर्धारित दर पर ही उर्वरक खरीदें और किसी भी प्रकार की धांधली या ओवररेटिंग होने पर तुरंत कृषि विभाग को सूचित करें।

    Knock India

    Related Posts

    Gharghoda Bagmuda Pond Controversy: बागमुड़ा तालाब को दोबारा गंदा करने की कथित साजिश, सफाई के बाद जलकुंभी डालने व मेड़ से छेड़छाड़ का आरोप

    August 10, 2026

    Gharghoda Government Buildings Condition: घरघोड़ा में जर्जर हुईं सरकारी इमारतें, बारिश में दफ्तरों से लेकर कॉलोनियों तक टपक रहा पानी

    August 10, 2026

    Gharghoda Police Action: घरघोड़ा में कुएं से टूल्लू पंप चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

    August 10, 2026

    80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राजधानी रायपुर के मुख्य कार्यक्रम में करेंगे ध्वजारोहण….

    August 9, 2026

    मंत्री टंक राम वर्मा का सारंगढ़-बिलाईगढ़ का दो दिवसीय प्रवास, देंगे विकास कार्यों की सौगात और तिरंगा यात्रा का करेंगे नेतृत्व…..

    August 9, 2026

    नैनो यूरिया से बदली सब्जी की खेती की तस्वीर, किसान सम्मेलाल बने आत्मनिर्भरता की मिसाल…..

    August 9, 2026
    RO.NO.= 13895/ 146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.