Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Breaking News

    तैयार रखें अपना CV! 2026 में मिलेंगी करोड़ों नौकरियां, इन 3 सेक्टर्स में होगी बंपर भर्ती, महिलाओं के लिए खास मौका

    HasinaBy HasinaJanuary 2, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    तैयार रखें अपना CV! 2026 में मिलेंगी करोड़ों नौकरियां, इन 3 सेक्टर्स में होगी बंपर भर्ती, महिलाओं के लिए खास मौका
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Jobs In 2026: अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं या करियर में बदलाव की सोच रहे हैं तो साल 2026 आपके लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। स्टाफिंग फर्म ‘टीमलीज’ (TeamLease) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय जॉब मार्केट में इस साल जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा। साल 2025 के मुकाबले 2026 में करीब 20% ज्यादा नौकरियां पैदा होने का अनुमान है।

    नौकरियों का गणित: 1.2 करोड़ नए अवसर

    रिपोर्ट के अनुसार भारतीय कंपनियां इस साल 1 करोड़ से 1.2 करोड़ के बीच नई भर्तियां करेंगी। तुलनात्मक रूप से देखें तो साल 2025 में यह आंकड़ा 80 लाख से 1 करोड़ के बीच था। इन तीन सेक्टर्स में रहेगी सबसे ज्यादा डिमांड: टेलीकॉम, इंजीनियरिंग और हेल्थकेयर मिलकर भारत की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा हिस्सा (1.5 लाख करोड़ डॉलर) संभालते हैं। इन सेक्टर्स में फिलहाल 4.2 करोड़ लोग काम कर रहे हैं। अनुमान है कि FY26 तक इनमें 1.2 करोड़ अतिरिक्त पद जुड़ेंगे। खास बात यह है कि कुल नई नौकरियों में से 17% स्पेशलाइज्ड स्किल्स (विशेषज्ञ भूमिकाओं) के लिए होंगी।

    इंडस्ट्री 4.0: बदल रहा है काम करने का तरीका

    टीमलीज डिजिटल के अनुसार टेलीकॉम और हेल्थकेयर सेक्टर अब ‘इंडस्ट्री 4.0’ की ओर बढ़ रहे हैं। इसका मतलब है कि अब कंपनियों में स्मार्ट प्रोडक्ट्स, डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर आधारित काम ज्यादा होगा। अब रोल्स पारंपरिक न रहकर ‘डिजिटल और टेक-ओरिएंटेड’ हो रहे हैं।

    ये दिग्गज कंपनियां करेंगी बंपर भर्तियां

    देश की बड़ी कंपनियों ने अपने हायरिंग प्लान साझा किए हैं जिनमें विविधता (Diversity) और कैंपस प्लेसमेंट पर मुख्य फोकस है। कंपनी इस वित्त वर्ष (जून 2026 तक) में 14,000 से 15,000 लोगों को नौकरी देगी। इसमें से करीब 2,000 लोग सीधे कॉलेजों (कैंपस) से लिए जाएंगे। यहां हायरिंग का मुख्य फोकस भविष्य की तकनीक पर है जैसे— बैटरी टेक्नोलॉजी, हाइड्रोजन फ्यूल और सॉफ्टवेयर-डिफाइंड व्हीकल्स। ये कंपनियां महिलाओं, LGBTIQA+ और दिव्यांगों (Persons with Disabilities) का प्रतिनिधित्व बढ़ाने पर जोर दे रही हैं। गोदरेज का लक्ष्य इन वर्गों की हिस्सेदारी 33% तक ले जाना है। फाइनेंशियल सेक्टर की यह दिग्गज कंपनी टेक, डेटा साइंस और AI के क्षेत्र में नए विशेषज्ञों को जोड़ेगी।

    क्यों बढ़ रही हैं इतनी नौकरियां?

    टीमलीज डिजिटल की सीईओ नीति शर्मा ने इसके पीछे कई बड़े कारण बताए हैं:

    1. डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन: हर क्षेत्र में तकनीक का इस्तेमाल बढ़ रहा है।
    2. GCC (ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स): विदेशी कंपनियां भारत में अपने केंद्र खोल रही हैं।
    3. कंज्यूमर डिमांड: छोटे शहरों (टियर-2 और टियर-3) में सामान और सेवाओं की मांग बढ़ने से रोजगार के मौके बढ़े हैं।
    4. हेल्थकेयर और इंफ्रास्ट्रक्चर: सरकार और प्राइवेट सेक्टर की ओर से भारी निवेश।

    Author Profile

    Hasina
    Latest entries
    • आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव सायBreaking NewsFebruary 15, 2026आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवारBreaking NewsFebruary 15, 2026रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
    • महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कीBreaking NewsFebruary 15, 2026महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
    • भकुर्रा महादेव की महिमा अपरंपार महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भूतेश्वर धामBreaking NewsFebruary 15, 2026भकुर्रा महादेव की महिमा अपरंपार महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भूतेश्वर धाम
    Hasina

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी! इजराइल में खुलीं 3500 नौकरियां, मिलेगी 2 लाख रुपये तक सैलरी

    June 12, 2026

    Sri Lanka Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल 434 रुपये और डीजल 407 रुपये लीटर, तेल संकट से बढ़ी महंगाई

    June 1, 2026

    तमिलनाडु: 59 साल बाद ‘थलापति’ विजय सरकार में कांग्रेस की एंट्री, दो विधायक बने मंत्री

    May 21, 2026

    अचानक अस्पताल पहुंचे अमिताभ बच्चन! आखिर कैसी है महानायक की तबीयत? नानावटी हॉस्पिटल से आई बड़ी जानकारी

    May 20, 2026

    Rajnath Singh: भारत वियतनाम साझेदारी मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध

    May 19, 2026

    पेड़ से लटका मिला DRDO कर्मी का शव, छुट्टी पर आए थे पैतृक गांव

    May 19, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    June 16, 2026

    विश्व रक्तदाता दिवस पर राज्यपाल ने रक्तदाताओं का किया सम्मान

    June 15, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

    June 15, 2026

    उप मुख्यमंत्री 36वें नेशनल कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप के समापन समारोह में हुए शामिल

    June 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.