Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » मृत बहन का कंकाल कंधे पर लादकर बैंक पहुंचा भाई, बोला- अब तो पैसे दे दो’, जानिए क्या है पूरा मामला
    NATIONAL

    मृत बहन का कंकाल कंधे पर लादकर बैंक पहुंचा भाई, बोला- अब तो पैसे दे दो’, जानिए क्या है पूरा मामला

    Knock IndiaBy Knock IndiaApril 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मृत बहन का कंकाल कंधे पर लादकर बैंक पहुंचा भाई, बोला- अब तो पैसे दे दो’, जानिए क्या है पूरा मामला
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इस घटना ने सिस्टम की संवेदनहीनता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    Odisha News : क्योंझर। ओडिशा के क्योंझर जिले से इंसानियत और व्यवस्था दोनों को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक गरीब भाई अपनी मृत बहन के बैंक खाते में जमा 20 हजार रुपये निकालने के लिए इतना मजबूर हो गया कि वह बहन का कंकाल कंधे पर उठाकर बैंक पहुंच गया।

    इस घटना ने सिस्टम की संवेदनहीनता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    पटना ब्लॉक के डियानाली गांव निवासी जीतू मुंडा की बहन कलरा मुंडा का करीब दो महीने पहले निधन हो चुका था। परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था और बहन के खाते में जमा 20 हजार रुपये उनके लिए सहारा बन सकते थे। लेकिन जब जीतू बैंक पहुंचा, तो उसे नियमों का हवाला देकर लौटा दिया गया-कहा गया कि खाता धारक के बिना पैसे नहीं दिए जा सकते।

    बार-बार चक्कर काटने और कहीं से मदद न मिलने पर जीतू का धैर्य टूट गया। वह सीधे श्मशान पहुंचा, जहां उसकी बहन को दफनाया गया था। वहां से उसने बहन का कंकाल निकाला और उसे कंधे पर उठाकर करीब 3 किलोमीटर पैदल चलकर बैंक पहुंच गया।

    बैंक के बाहर यह दृश्य देखकर लोग स्तब्ध रह गए। जीतू का दर्द साफ था वह सिस्टम से पूछ रहा था, “ये रही मेरी बहन… अब तो पैसे दे दो।” यह घटना सिर्फ एक परिवार की मजबूरी नहीं, बल्कि उस कठोर व्यवस्था का आईना है, जहां नियम इंसानियत पर भारी पड़ जाते हैं।
    इस मामले के सामने आने के बाद प्रशासनिक संवेदनशीलता और बैंकिंग प्रक्रिया को लेकर बहस तेज हो गई है।

    Knock India

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी! इजराइल में खुलीं 3500 नौकरियां, मिलेगी 2 लाख रुपये तक सैलरी

    June 12, 2026

    Sri Lanka Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल 434 रुपये और डीजल 407 रुपये लीटर, तेल संकट से बढ़ी महंगाई

    June 1, 2026

    तमिलनाडु: 59 साल बाद ‘थलापति’ विजय सरकार में कांग्रेस की एंट्री, दो विधायक बने मंत्री

    May 21, 2026

    अचानक अस्पताल पहुंचे अमिताभ बच्चन! आखिर कैसी है महानायक की तबीयत? नानावटी हॉस्पिटल से आई बड़ी जानकारी

    May 20, 2026

    Rajnath Singh: भारत वियतनाम साझेदारी मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध

    May 19, 2026

    पेड़ से लटका मिला DRDO कर्मी का शव, छुट्टी पर आए थे पैतृक गांव

    May 19, 2026
    RO.No :-13998/146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.