New York न्यूयॉर्क: एप्पल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) टिम कुक ने भारत को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि वह देश को लेकर “बहुत उत्साहित” हैं और यह एप्पल के लिए “बहुत बड़ा अवसर” है। उन्होंने यह बात कंपनी की दूसरी तिमाही 2026 की अर्निंग्स कॉल के दौरान कही, जहां भारत के तेजी से बढ़ते टेक मार्केट पर सवाल पूछा गया था। टिम कुक ने कहा कि भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार और तीसरा सबसे बड़ा पर्सनल कंप्यूटर (PC) बाजार है। उन्होंने कहा कि कंपनी लंबे समय से भारत पर फोकस कर रही है और यहां विकास की काफी संभावनाएं मौजूद हैं।
उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि भारत में एप्पल की बाजार हिस्सेदारी अभी भी अपेक्षाकृत कम है, लेकिन इसके बावजूद कंपनी देश में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। कुक के अनुसार, भारत का बढ़ता मध्यम वर्ग और टेक्नोलॉजी को अपनाने की तेजी कंपनी के लिए मजबूत ग्रोथ का आधार बन रही है। उन्होंने कहा कि एप्पल के अधिकतर उत्पादों के ग्राहक भारत में पहली बार एप्पल प्रोडक्ट खरीदने वाले होते हैं, जिससे यह बाजार कंपनी के विस्तार के लिए बेहद महत्वपूर्ण बन जाता है। कुक ने कहा कि यह स्थिति एप्पल के लिए एक “परफेक्ट एनवायरनमेंट” है।
कुक ने यह भी बताया कि एप्पल ने हाल के वर्षों में भारत में लगातार मजबूत ग्रोथ दर्ज की है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने कई उभरते और विकसित बाजारों में डबल-डिजिट ग्रोथ हासिल की है, जिसमें भारत प्रमुख बाजारों में शामिल रहा है। कंपनी के अनुसार, इस तिमाही में एप्पल का कुल राजस्व 17 प्रतिशत बढ़कर 111.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया। यह प्रदर्शन वैश्विक स्तर पर कंपनी की मजबूत मांग को दर्शाता है। टिम कुक ने भारत में कंपनी के विस्तार पर भी बात की और बताया कि एप्पल ने देश में अपना छठा स्टोर शुरू किया है। इसके अलावा मुंबई में बोरीवली क्षेत्र में दूसरा स्टोर भी खोला गया है। वर्तमान में एप्पल के स्टोर नई दिल्ली, बेंगलुरु, पुणे और नोएडा में भी मौजूद हैं।
उन्होंने कहा कि भारत में स्टोर विस्तार और ग्राहक आधार बढ़ना कंपनी की वैश्विक रणनीति का अहम हिस्सा है, जिसका उद्देश्य उभरते बाजारों में ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों से जुड़ना है। एप्पल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और CFO केवन पारेख ने बताया कि कंपनी का मैक रेवेन्यू 8.4 बिलियन डॉलर रहा, जिसमें 6 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह वृद्धि हाल के प्रोडक्ट लॉन्च और खासकर MacBook Neo जैसे उत्पादों की मजबूत मांग के कारण हुई है।
Author Profile
Latest entries
RaipurMay 1, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विशेष सत्र आयोजित करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के प्रति किया आभार प्रकट
विश्वMay 1, 2026एप्पल CEO टिम कुक भारत को लेकर उत्साहित, बोले- देश टेक कंपनी के लिए बड़ा अवसर
NATIONALMay 1, 20261745 करोड़ की कोकीन जब्त, गृह मंत्री शाह ने NCB को दी बधाई
छत्तीसगढ़May 1, 2026रफ्तार का कहर: ट्रक ने डिलीवरी बॉय को रौंदा, हेलमेट भी नहीं बचा पाया जान



