Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    CRIME

    जेठानी ने देवरानी की हत्या की, अंधविश्वास में परिवार तबाह

    Knock IndiaBy Knock IndiaSeptember 28, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जेठानी ने देवरानी की हत्या की, अंधविश्वास में परिवार तबाह
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    MP। रतलाम एसपी अमित कुमार ने शनिवार एक सनसनीखेज हत्या का खुलासा किया है। यहां जेठानी ने अंधविश्वास के कारण घर में हो रही मौतों के चलते अपने देवरानी की जान ले ली। जेठानी को लगता था कि देवरानी के यहां सब ठीक-ठाक है और वह उस पर टोना टोटका करती है। इसी शक में उसने अपने बेटों के साथ मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

    घटना 25 सितंबर की है। देवरानी अपने बच्चों के साथ छत पर सो रही थी। इस दौरान उस पर धारदार हथियार से वार कर छत से नीचे फेंक दिया गया। घटना की जानकारी पुलिस को सुबह लगी, तो वह मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई, मामले को लेकर एएसपी राकेश खाखा के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया और हत्या के साथ चोरी के एंगल से जांच शुरू की गई। पुलिस ने जांच में पाया कि घर से कुछ चोरी नहीं हुआ है,और मृतिका छत पर बच्चों के साथ सो रही थी। परिजनो व संदेहियों से गहन पूछताछ एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह तथ्य सामने आए कि अंधविस्वास के चलते यह हत्या की गई है।

    पुलिस ने बताया कि रतलाम जिले के रावटी थाना क्षेत्र के भीम पूरा में बीते बुधवार को नानीबाई उर्फ नर्मदाबाई पति कैलाश भूरिया 48 की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या के बाद शव छत से नीचे फेंक दिया गया था। गहन पूछताछ एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह तथ्य सामने आए कि मृतिका की जेठानी धन्नाबाई पति बद्री भूरिया एवं उसके पुत्र शंकर भूरिया एवं बापु भूरिया ने अंधविश्वास के चलते मृतिका को ‘डाकन’ (डायन) मानकर षड्यंत्रपूर्वक उसकी हत्या की। आरोपियों ने रात्रि मृतिका को घर में अकेला पाकर कुल्हाड़ी एवं लोहे की पाइप से वार कर हत्या कर दी तथा शव को छत से नीचे फेंक दिया था।

    रतलाम जिले के कई इलाकों में आज भी अंधविश्वास का बोलबाला है। जिले के रावटी में बीते बुधवार को हुई एक महिला की हत्या के मामले में यही सामने आया। मृतिका की हत्या उसी की जेठानी ने अपने दो पुत्रो के साथ मिलकर की थी। आरोपी महिला को शक था कि उसकी देवरानी डायन है और उसकी वजह से परिवार में कई लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने जांच में पाया कि मृतिका नर्मदाबाई उर्फ नानीबाई की जेठानी धन्ना बाई पति बद्री भुरिया के बड़े बेटे शंकर की पहली पत्नी गंगा बाई की मौत 12 साल पहले हुई थी। इसके पहले गंगाबाई के पेट में एक बच्चे की मिसकैरेज से मौत हुई थी। इसके बाद बेटे ने दूसरी शादी रेखा बाई से की। एक माह पहले रेखा बाई की भी मौत हो गई। जबकि पिछले एक साल के अंदर धन्नाबाई के पति बद्री भूरिया व ससुर मनजी भूरिया की भी मौत हुई।

    एक माह पहले बहू की मौत के बाद परिवार की आर्थिक हालात खराब होने पर बहू के अंतिम कार्यक्रम भी धन्ना बाई व बेटे नहीं कर पाए और सभी की बीमारी के कारण मौत हो रही थी। इसके विपरित धन्नाबाई की देवरानी के परिवार में किसी को कोई बीमारी या अन्य समस्या नहीं थी। जेठानी धन्ना बाई व उसके बेटे शंकर व बापू ने परिवार के सदस्यों की मौत का कारण नानीबाई उर्फ नर्मदाबाई को माना और डायन मानते हुए उसकी हत्या कर दी। रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने शनिवार प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मुख्य आरोपी धन्नाबाई के पति और ससुर की लगातार बीमारियों के चलते मृत्यु हो गई थी। इसके अलावा धन्नाबाई के पुत्र शंकर की दो पत्नियों की भी एक के बाद एक मौत हो गई थी। शंकर के एक वर्षीय बच्चे की भी बीमारी से मौत हो गई थी। परिवार में लगातार हो रही इन मौतों के लिए आरोपियों ने मृतिका को जिम्मेदार ठहराया। धन्नाबाई यह मानने लगी थी कि उसकी देवरानी नानीबाई डायन है और उसी की वजह से परिवार में लगातार मौतें हो रही है। अंधविश्वास एवं तंत्र-मंत्र की भ्रांत धारणाओं के चलते आरोपियों ने इस जघन्य कृत्य को अंजाम दिया मामले में पुलिस ने आरोपियो को हिरासत में ले लिया है।

    Author Profile

    Knock India
    Latest entries
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विशेष सत्र आयोजित करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के प्रति किया आभार प्रकटRaipurMay 1, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विशेष सत्र आयोजित करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के प्रति किया आभार प्रकट
    • एप्पल CEO टिम कुक भारत को लेकर उत्साहित, बोले- देश टेक कंपनी के लिए बड़ा अवसरविश्वMay 1, 2026एप्पल CEO टिम कुक भारत को लेकर उत्साहित, बोले- देश टेक कंपनी के लिए बड़ा अवसर
    • 1745 करोड़ की कोकीन जब्त, गृह मंत्री शाह ने NCB को दी बधाईNATIONALMay 1, 20261745 करोड़ की कोकीन जब्त, गृह मंत्री शाह ने NCB को दी बधाई
    • रफ्तार का कहर: ट्रक ने डिलीवरी बॉय को रौंदा, हेलमेट भी नहीं बचा पाया जानछत्तीसगढ़May 1, 2026रफ्तार का कहर: ट्रक ने डिलीवरी बॉय को रौंदा, हेलमेट भी नहीं बचा पाया जान
    Knock India

    Related Posts

    1745 करोड़ की कोकीन जब्त, गृह मंत्री शाह ने NCB को दी बधाई

    May 1, 2026

    मृत बहन का कंकाल कंधे पर लादकर बैंक पहुंचा भाई, बोला- अब तो पैसे दे दो’, जानिए क्या है पूरा मामला

    April 29, 2026

    हैवानियत की हदें पार: शादी से घर लौट रही दो नाबालिगों से सामूहिक दुष्कर्म, 10 दरिंदों ने घेरा!

    April 29, 2026

    पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग शुरू, भवानीपुर सीट पर टिकी सबकी नजर, दांव पर ममता की प्रतिष्ठा

    April 29, 2026

    Raghav Chadha Toxic AAP Culture : “अब पुरानी वाली ‘आप’ नहीं रही, वहां काम करना दमघोंटू”: भाजपा में शामिल होते ही राघव चड्ढा ने खोली केजरीवाल की पार्टी की पोल

    April 27, 2026

    Raipur Crime : ड्राइवर बना मास्टरमाइंड, 50 लाख गबन मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार

    April 27, 2026
    RO.NO.= 13759/79
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विशेष सत्र आयोजित करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के प्रति किया आभार प्रकट

    May 1, 2026

    एप्पल CEO टिम कुक भारत को लेकर उत्साहित, बोले- देश टेक कंपनी के लिए बड़ा अवसर

    May 1, 2026

    1745 करोड़ की कोकीन जब्त, गृह मंत्री शाह ने NCB को दी बधाई

    May 1, 2026

    रफ्तार का कहर: ट्रक ने डिलीवरी बॉय को रौंदा, हेलमेट भी नहीं बचा पाया जान

    May 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.