दुर्ग। अवैध स्क्रैप कारोबार करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अवैध स्क्रैप कारोबारियों से 60 टन लोहे का स्क्रैप एवं कई वाहन जब्त किए गए हैं। बरामद सामग्री के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर सभी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि अवैध कबाड़, स्क्रैप कारोबार संचालित करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत एसीसीयु क्राइम ब्रांच दुर्ग तथा थाना जामुल, सुपेला, कुम्हारी की संयुक्त टीम का गठन का विभिन्न स्थानों पर एक साथ दबिश की कार्रवाई की गई। जामुल क्षेत्र के अंतर्गत संचालित एक परिसर में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से लोहे के कबाड़ संग्रहण एवं कटिंग कर विक्रय किए जाने की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी थी।
मौके पर बड़ी मात्रा में लोहे का स्क्रैप, पाईप, चैनल, दरवाजे, राड, भारी लोहे के कलपुर्जे तथा लगभग 200 किलोग्राम तांबा, गैस कटर, गैस सिलेंडर आदि बरामद किए गए हैं। अन्य स्थानों पर भी पुलिस ने संचालित कबाड़ खानों में जांच की। जांच से बड़ी मात्रा में लोहे का स्क्रैप, पुराने दो पहिया वाहन तथा अन्य धातु सामग्री बरामद की गई है। इस संयुक्त कार्रवाई में कुल 60 टन लोहे का स्क्रैप जिसकी कीमत लगभग 18 लाख रुपए है, कई ट्रक, छोटा हाथी वाहन, बड़ी मात्रा में पुराने दो पहिया वाहन, धातु कटिंग उपकरण जब्त किए गए हैं।
कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी हीरामन साहू निवासी आर्य नगर कोहका थाना सुपेला, राकेश मिश्रा निवासी कोहका रोड सुपेला, शमसुद्दीन निवासी कैलाश नगर कुम्हारी, श्रीमती राधिका साहू निवासी दक्षिण गंगोत्री सुपेला, सितारे उर्फ मोहम्मद इमरान निवासी दक्षिण गंगोत्री सुपेला, मनोज गुप्ता पावर हाउस रोड भिलाई, श्रवण कुमार देवांगन निवासी कृष्णा नगर सुपेला, अजमत हुसैन निवासी गुरुद्वारा के पास सुपेला, धीरज चंद्राकर निवासी लोहार पारा सुपेला को गिरफ्तार किया गया है।
Author Profile
Latest entries
RaipurJune 15, 2026विश्व रक्तदाता दिवस पर राज्यपाल ने रक्तदाताओं का किया सम्मान
छत्तीसगढ़June 15, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
छत्तीसगढ़June 15, 2026उप मुख्यमंत्री 36वें नेशनल कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप के समापन समारोह में हुए शामिल
छत्तीसगढ़June 15, 2026आध्यात्मिक मूल्यों से ही संभव है स्वस्थ और संस्कारित समाज का निर्माण : मुख्यमंत्री




