ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव से एक दर्दनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां कथित तौर पर दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को बेरहमी से मारकर आग के हवाले कर दिया गया। मृतका की पहचान निक्की के रूप में हुई है, जिसकी शादी दिसंबर 2016 में विपिन से हुई थी।
परिजनों का आरोप है कि निक्की के ससुराल वाले लगातार 35 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। शादी में स्कॉर्पियो गाड़ी और काफी सामान देने के बाद भी उन लोगों का लालच खत्म नहीं हुआ था। मृतका की बहन कंचन ने बहन की मौत से जुड़ी कहानी बताई है। उसके मुताबिक 21 अगस्त को निक्की के पति विपिन और उसके परिवारवालों ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की।
इसके बाद निक्की को ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग के हवाले कर दिया गया। पड़ोसियों की मदद से उसे पहले फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, फिर वहां से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन, रास्ते में ही निक्की ने दम तोड़ दिया।
इस पूरे मामले में सबसे दिल दहला देने वाला पहलू तब सामने आया जब निक्की के छोटे बेटे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है, जिसमें वह साफ कहता है, “पापा ने मम्मी को लाइटर से जलाकर मारा।” यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
निक्की की बहन कंचन ने बताया कि उनकी और निक्की दोनों की शादी एक ही परिवार में हुई थी। कंचन की शादी रोहित से और निक्की की शादी विपिन से हुई थी। परिजनों का कहना है कि दोनों बहनों को शादी के बाद से ही ससुराल में लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। कई बार पंचायत के जरिए समझौते की कोशिश की गई, लेकिन ससुरालवाले नहीं माने।
पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई की है। कासना थाने में मृतका की बहन की तहरीर पर पति विपिन, जेठ रोहित, सास दया, और ससुर सतवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि महिला की मौत की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। फिलहाल आरोपी पति विपिन को हिरासत में ले लिया गया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़June 15, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
छत्तीसगढ़June 15, 2026उप मुख्यमंत्री 36वें नेशनल कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप के समापन समारोह में हुए शामिल
छत्तीसगढ़June 15, 2026आध्यात्मिक मूल्यों से ही संभव है स्वस्थ और संस्कारित समाज का निर्माण : मुख्यमंत्री
छत्तीसगढ़June 15, 2026संत गाडगे बाबा के आदर्शों पर चलकर समरस, स्वच्छ और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करें : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय




