Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    लाइफ स्टाइल

    सब्जी हो या जूस, लौकी के गुणों को नहीं कर सकते नजरअंदाज

    Knock IndiaBy Knock IndiaJuly 24, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सब्जी हो या जूस, लौकी के गुणों को नहीं कर सकते नजरअंदाज
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email
    NEWS DESK : लौकी को अक्सर लोग ‘सादी’ सब्जी कहकर नजरअंदाज कर देते हैं, असल में यह कई गुणों का खजाना है। यह बारहमासी सब्जी आपकी त्वचा से लेकर दिल तक का खास ख्याल रखता है। आयुर्वेद में भी लौकी को एक महत्वपूर्ण सब्जी का दर्जा प्राप्त है। इसका सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।
    लौकी को कई लोग घीया भी कहते हैं, इसका वैज्ञानिक नाम ‘लेजेनेरिया सिसेरेरिया’ है। इसकी मीठी और नमकीन रेसिपी और जूस भी बनाया जाता है। बच्चों को इसका स्वाद कम पसंद आता है, अगर सही तरीके से इसका सेवन किया जाए, तो यह किसी वरदान से कम नहीं है।
    चरक संहिता में लौकी को ‘अलाबू’ कहा गया है। गर्मियों में इसका सेवन करने से शरीर में ठंडक पहुंचती है। इसमें उच्च मात्रा में पानी होता है, जो शरीर में तापमान को नियंत्रित करने में मदद करता है और डिहाइड्रेशन से भी बचाने में मदद करता है। वहीं, इसमें ऐसे प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं जो मन को शांत और तनाव को कम करने में सहायक होता है।
    सुश्रुत संहिता के अनुसार, लौकी में पानी की मात्रा अधिक और कैलोरी कम होती है। साथ ही फाइबर से भरपूर होने के कारण यह पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है। यदि आप वजन कम करने की सोच रहे हैं, तो लौकी का जूस या सब्जी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
    व्रत में अक्सर लोग इसकी खीर बनाकर खाते हैं, व्रत में शरीर को ऊर्जा की आवश्यकता होती है। लौकी की खीर में दूध और सूखे मेवों का उपयोग होता है, जो प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और हेल्दी फैट्स का अच्छा संयोजन प्रदान करते हैं, जिससे आपको दिनभर ऊर्जा मिलती है।
    आयुर्वेदाचार्य बताते हैं कि लौकी में दूध जितनी ताकत होती है, इसका सेवन कई लिहाज से फायदेमंद है। अगर आप बाल झड़ने या गंजेपन से परेशान हैं, तो लौकी के पत्तों का रस सिर पर लगाने से काफी फायदा मिल सकता है। इसी तरह, लौकी के फल के भस्म में शहद मिलाकर लगाने से आंखों की रोशनी बढ़ सकती है और रतौंधी की समस्या से राहत मिल सकती है। अगर आपको लगातार सिरदर्द की समस्या रहती है, तो कड़वी लौकी के बीजों के तेल को माथे पर लगाने से आराम मिल सकता है। इसके अलावा, लौकी के सेवन से शरीर में ताजगी बनी रहती है और एनर्जी लेवल बढ़ता है।
    वहीं अगर आप थकान, कब्ज या हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो लौकी का जूस आपकी सेहत का साथी बन सकता है। इसके साथ ही लौकी में पोटैशियम और पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जो ब्लड प्रेशर को बैलेंस करने के साथ हार्ट सिस्टम को बेहतर बनाता है और तनाव को कम करने में मदद करता है।

    Author Profile

    Knock India
    Latest entries
    • मुख्यमंत्री के सुशासन संकल्प से आ रहा बदलाव, 314 में से 266 आवेदनों का ऑन द स्पॉट फैसलाछत्तीसगढ़May 5, 2026मुख्यमंत्री के सुशासन संकल्प से आ रहा बदलाव, 314 में से 266 आवेदनों का ऑन द स्पॉट फैसला
    • सुशासन तिहार में समाधान शिविरो से आम जन को मिल रहा है लाभछत्तीसगढ़May 5, 2026सुशासन तिहार में समाधान शिविरो से आम जन को मिल रहा है लाभ
    • भीषण गर्मी में राहत, सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्याRaipurMay 5, 2026भीषण गर्मी में राहत, सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या
    • सपनों को मिले पहिए, भीमा मारकंडे की बैसाखी से आत्मनिर्भरता तक की प्रेरक यात्राRaipurMay 5, 2026सपनों को मिले पहिए, भीमा मारकंडे की बैसाखी से आत्मनिर्भरता तक की प्रेरक यात्रा
    Knock India

    Related Posts

    Kitchen Hack: गर्मियों में दूध को फटने से बचाने के लिए उबालते समय डालें ये खास चीज़

    April 23, 2026

    60 दिनों के लिए Junk Food खाना बंद करें, जानें आपके शरीर में क्या होता

    April 16, 2026

    योग साधक क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज? जानिए पूरी डाइट गाइड

    March 27, 2026

    इन आसानी से मिलने वाली किचन सामग्री से ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाएं

    March 9, 2026

    होली 2026: घर पर बने ऑर्गेनिक रंग जो आपकी त्वचा पर कोमल

    February 24, 2026

    सेहत और खूबसूरती के लिए भी लाभकारी है गेंदे का फूल, जानें कैसे …

    January 8, 2026
    RO.NO.= 13784/55
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री के सुशासन संकल्प से आ रहा बदलाव, 314 में से 266 आवेदनों का ऑन द स्पॉट फैसला

    May 5, 2026

    सुशासन तिहार में समाधान शिविरो से आम जन को मिल रहा है लाभ

    May 5, 2026

    भीषण गर्मी में राहत, सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या

    May 5, 2026

    सपनों को मिले पहिए, भीमा मारकंडे की बैसाखी से आत्मनिर्भरता तक की प्रेरक यात्रा

    May 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.