बलरामपुर। पुलिस ने गांजा तस्करी मामले के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने 9 लाख रुपये के अवैध गांजा के साथ 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर की गई. मामला वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र का है.
जानकारी के अनुसार, आरोपी गांजा को 12 बड़े बैगों में भरकर महिंद्रा बस के माध्यम से छत्तीसगढ़ से उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे. गांजा की तस्करी की सूचना पर पुलिस ने वाड्रफनगर क्षेत्र में घेराबंदी कर बस को रोका और तलाशी लेने पर 92 किलो गांजा आरोपियों से जब्त किया.
आरोपियों को तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, प्राथमिक जांच में यह मामला अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह से जुड़ा प्रतीत हो रहा है और पूछताछ के दौरान कई बड़े खुलासे होने की संभावना है.वाड्रफनगर पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी है. मामले में वाड्रफनगर एसडीओपी राम अवतार ध्रुव ने बताया कि सूचना के बाद तत्काल टीम बनाकर अवैध गांजा परिवहन कर रहे बस को रोका गया जहां पर आरोपियों समेत बड़ी मात्रा में गंजे की खेप जप्त की गई है.पुलिस फिलहाल सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.
Author Profile
Latest entries
RaipurJune 16, 2026शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
RaipurJune 15, 2026विश्व रक्तदाता दिवस पर राज्यपाल ने रक्तदाताओं का किया सम्मान
छत्तीसगढ़June 15, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
छत्तीसगढ़June 15, 2026उप मुख्यमंत्री 36वें नेशनल कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप के समापन समारोह में हुए शामिल




