रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार आज कैबिनेट बैठक करने जा रही है। इसके लिए सभी मंत्रियों को मंत्रालय बुलाया गया है। सीएम साय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कृषि, खाद्य, शिक्षा जैसे विभागों से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते है। हाल ही में शराब घोटाले में आबकारी विभाग के अधिकारियों के सस्पेंशन की कार्रवाई की गई है।
इस घोटाले में अफसरों की मिलीभगत देखने को मिल रही है। विपक्ष इसे मुद्दा बना रहा है, इसे लेकर भी मंत्रालय में मंत्रियों के बीच अनौपचारिक चर्चा हो सकती है। कैबिनेट की यह बैठक छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र से ठीक पहले हो रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि सत्र को लेकर कुछ प्रस्ताव भी इस बैठक में पास किए जा सकते हैं।
इससे पहले 30 जून को साय कैबिनेट की बैठक की गई थी। बैठक में कृषक उन्नति योजना, पेंशन भुगतान और पेंशन फंड समेत कई अहम फैसले लिए गए। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ को लॉजिस्टिक हब बनाने, भंडारण क्षमता बढ़ाने और निर्यात को बढ़ावा देने की योजना को मंजूरी मिली है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़June 21, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गंभीर किडनी रोगी के उपचार हेतु 3.95 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की
छत्तीसगढ़June 21, 202612वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अम्बिकापुर में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया सामूहिक योगाभ्यास
छत्तीसगढ़June 19, 2026मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
छत्तीसगढ़June 19, 2026धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय




