PAN-Aadhaar Card Link: आज के समय में आधार कार्ड और पैन कार्ड जरूरी दस्तावेज माना जाता है। किसी भी काम के लिए इन दोनों दस्तावेज का होना जरूरी हो गया है। जिसे लेकर समय-समय पर सरकार भी कई तरह के अपडेट्स करती रहती है। वहीं एक बार फिर पैन और आधार कार्ड को लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है। जिसकी आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। अगर इसके बाद कोई पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं होता है तो उसे 1 जनवरी, 2026 से, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट उन सभी पैन कार्ड को इनऑपरेटिव घोषित कर देगा।…
Author: Hasina
रायपुर। RTO मुख्यालय से जागरूकता सहित एक अपील जारी किया गया। बता दें e-Challan से जुड़ी एक गंभीर साइबर धोखाधड़ी आए दिन सामने आ रही है। साइबर अपराधी परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट का क्लोन पेज बनाकर आम लोगों को फर्जी e-Challan के नाम पर डराने वाले संदेश भेज रहे हैं। इन मैसेजों में ट्रैफिक नियम तोड़ने का आरोप लगाकर एक लिंक भेजा जाता है, जिस पर क्लिक करते ही लोगों की व्यक्तिगत जानकारी चोरी हो जाती है और उनके बैंक खातों से पैसे निकाल लिए जाते हैं। परिवहन विभाग और पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी…
Aaj Ka Panchang 27 December 2025: 27 दिसंबर 2025, शनिवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। इस दिन पूर्व भाद्रपद नक्षत्र और व्यतीपात योग का संयोग बन रहा है। चंद्रमा का गोचर मीन राशि में रहेगा। आइए जानते हैं आज का पूरा पंचांग, शुभ-अशुभ मुहूर्त और महत्वपूर्ण समय। आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang 27 December 2025) विक्रम संवत: 2082 (कालयुक्त) शक संवत: 1947 (विश्वावसु) मास: पौष (पूर्णिमान्त एवं अमान्त) तिथि सप्तमी तिथि – दोपहर 01:09 बजे तक नक्षत्र पूर्व भाद्रपद नक्षत्र – सुबह 09:09 बजे…
मेष राशि :– कुछ कार्य भी सिद्घ होंगे। व्यर्थ की भाग-दौड़ से यदि बचा ही जाए तो अच्छा है। प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। महत्त्वपूर्ण कार्य को समय पर बना लें तो अच्छा ही होगा। परामर्श व परिस्थिति सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-2-6-8 वृष राशि :- कल का परिश्रम आज लाभ देगा। आशा और उत्साह के कारण सक्रियता बढ़ेगी। आगे बढऩे के अवसर लाभकारी सिद्घ हो रहे हैं। कुछ आर्थिक संकोच पैदा हो सकते हैं। कोई प्रिय वस्तु अथवा नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। सुख-आनंद कारक समय है।…
रायपुर: नगर पंचायत बोड़ला में आयोजित चार दिवसीय मुस्कान हॉकी कप राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता 2025-26 में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने राज्यभर से आए खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनकी खेल भावना, अनुशासन तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने बोड़ला की अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी ममतेश्वरी लहरे, राजनांदगांव की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अनिशा साहू, कोच श्री चौहान सहित अन्य प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों ने अपने समर्पण और मेहनत से जिले, प्रदेश और देश का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर…
00 कल्याण आश्रम के 73वें स्थापना दिवस एवं बाला साहब देशपांडे जयंती पर भव्य वार्षिकोत्सव का आयोजन रायपुर। अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के 73वें स्थापना दिवस एवं संस्थापक बाला साहब देशपांडे की जयंती के अवसर पर आज कल्याण आश्रम विद्यालय परिसर में वार्षिकोत्सव एवं स्थापना दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि नागपुर हाईकोर्ट के अधिवक्ता श्री गजानन असोले एवं देवमंगल मेमोरियल ट्रस्ट के सचिव श्री गोविंद नारायण सिंह उपस्थित रहे। समारोह में विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, नगरपालिका जशपुर के अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, जनपद…
सारंगढ़-बिलाईगढ़ : छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे सड़क हादसों के लिहाज से बेहद दर्दनाक साबित हुए हैं। राज्य के अलग-अलग जिलों में हुए पांच अलग-अलग हादसों में कुल आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। तेज रफ्तार, नशे में वाहन चलाना और सड़क पर अव्यवस्थाएं इन हादसों की बड़ी वजह बनकर सामने आई हैं। सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कार-ट्रक की भीषण टक्कर सबसे पहला और भयावह मामला सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र का है। यहां नशे में धुत कार चालक ने तेज रफ्तार में ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में कांग्रेस नेता यशवंत…
00 दो वर्षों में विद्युत ढांचे को मिली ऐतिहासिक मजबूती रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दूरदर्शी और जनहितकारी नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के विद्युत अधोसंरचना क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति दर्ज की जा रही है। बीते दो वर्षों में जशपुर जिला बिजली ढांचे के सशक्तिकरण की दृष्टि से एक पावर हब के रूप में उभरकर सामने आया है। राज्य सरकार द्वारा लिए गए रणनीतिक और दीर्घकालिक निर्णयों के परिणामस्वरूप जिले में बिजली उत्पादन, पारेषण और वितरण व्यवस्था को नई मजबूती मिली है, जिससे शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है। साय सरकार ने जशपुर जिले…
00 भाजपा धर्मांतरण के खिलाफ तो कांग्रेस धर्म के खिलाफ खड़ी है रायपुर। सनातन विरोधी बयानों को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने कहा कि भाजपा धर्मांतरण के खिलाफ खड़ी है जबकि कांग्रेस सनातन धर्म के खिलाफ खड़ी है। कांग्रेस पर धर्मांतरण को खुला संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस संत, समाज समेत हर उस व्यक्ति के खिलाफ षड्यंत्र करती है जो धर्मांतरण का विरोध करता है। पं. प्रदीप मिश्रा व पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा अंध विश्वास फैलाने संबंधी बयान के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल…
भिलाई। ट्रेनों में सफर करना अब थोड़ा महंगा हो जाएगा। गुरुवार 26 दिसंबर को रेल मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर यात्री किराए में बढ़ोत्तरी कर दी है। नई दरें 26 दिसंबर 2025 से बुक होने वाले टिकटों पर लागू होंगी। 215 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा पर किराया बढ़ाया गया है। साधारण श्रेणी में प्रति किलोमीटर 1 पैसा, जबकि मेल-एक्सप्रेस और एसी श्रेणियों में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है। रेलवे ने लोकल, उपनगरीय ट्रेनें और सीजन टिकट इस बढ़ोतरी से बाहर रखा है। यानी रोज़ाना सफर करने वाले यात्रियों पर बढ़ी हुई दरें लागू नहीं होंगी। रेलवे…