दक्षिण क्षेत्र में डीआरजी का ऑपरेशन जारी, इलाके में सघन सर्चिंग बीजापुर।बीजापुर जिले के दक्षिण क्षेत्र में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच चल रही मुठभेड़ में अब तक दो माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ स्थल से एक AK-47 राइफल, एक 9MM पिस्टल सहित अन्य हथियार और गोला-बारूद भी सुरक्षाबलों के हाथ लगे हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने बताया कि आसपास के इलाके में सघन सर्चिंग अभियान लगातार जारी है। जानकारी के मुताबिक, बीजापुर जिले के दक्षिण क्षेत्र में सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। दक्षिण बस्तर क्षेत्र में…
Author: Hasina
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने प्रमुख आरोपी सौम्या चौरसिया, रानू साहू और सूर्यकांत तिवारी समेत अन्य आरोपियों को रेगुलर जमानत दे दी है। इससे पहले ये सभी आरोपी अंतरिम जमानत पर बाहर थे। यह जमानत मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जयमाला बगाची की पीठ से मिली है। कोर्ट ने जमानत देते हुए आरोपियों को राज्य से बाहर रहने जैसी शर्तें भी बरकरार रखी हैं। अंतरिम जमानत के बाद मिली नियमित राहत सौम्या चौरसिया, रानू साहू और सूर्यकांत तिवारी लंबे समय से अंतरिम जमानत पर बाहर थे। वहीं ईडी ने शराब घोटाले मामले में सौम्या चौरसिया…
बारामती/पुणे: महाराष्ट्र की राजनीति (Maharashtra Politics) के एक युग का गुरुवार को बारामती (Baramati) में भावुक अंत हो गया. उपमुख्यमंत्री (Maharashtra Deputy Chief Minister) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दिग्गज नेता अजित पवार (Ajit Pawar) का अंतिम संस्कार (Funeral) पूरे राजकीय सम्मान के साथ विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड में संपन्न हुआ. उनके दोनों बेटों, पार्थ और जय पवार (Parth And Jay Pawar) ने मिलकर अपने पिता की चिता को मुखाग्नि दी. इस दौरान पूरा बारामती ‘अजित दादा अमर रहे’ के नारों से गूंज उठा. बुधवार को हुए दर्दनाक विमान हादसे के बाद राज्य में घोषित तीन दिवसीय राजकीय शोक के…
रायपुर : भारतीय युवा कांग्रेस ने संगठन को मज़बूती देने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए छत्तीसगढ़ से तीन युवाओं को नेशनल मीडिया पैनलिस्ट के रूप में चयनित किया है। इस सूची में अर्जुन श्रीवास्तव, अंशुल मिश्रा एवं योगेश साहू का नाम शामिल है। तीनों युवा नेता लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहते हुए पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं। मीडिया और सोशल प्लेटफॉर्म पर उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए यह ज़िम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसे छत्तीसगढ़ के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते…
रायपुर। छत्तीसगढ़ कुम्भकार समाज के दो दिवसीय राज्य स्तरीय महाअधिवेशन का उद्घाटन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवागांव, अभनपुर में दीप प्रज्ज्वलन के साथ भव्य रूप से किया। इस अवसर पर समाज की परंपरागत कला, संस्कृति और सामाजिक एकता का जीवंत प्रदर्शन देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने समाज के विकास हेतु सर्व सुविधायुक्त सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 30 लाख रुपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री साय को कुमारी अंकिता प्रजापति और श्री दुर्गेश चक्रधारी ने उनकी पेंटिंग भेंट की। साथ ही उन्हें प्रतीक चिन्ह के रूप में कुम्हार समाज की कला और संस्कृति दर्शाता हुआ चाक गढ़ता कुम्हार भी समर्पित…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी (AAP) आज प्रदेशभर में चक्काजाम करेगी। पार्टी की मांग है कि धान खरीदी की तारीख 28 फरवरी तक बढ़ाई जाए। AAP के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों के कारण किसान आत्महत्या के लिए मजबूर हो रहे हैं। सरकार ने पहले 31 जनवरी तक धान खरीदी का आश्वासन दिया था, लेकिन 29 जनवरी को ही खरीदी बंद कर दी गई। इसके अलावा लाखों छोटे किसानों से जबरन रकबा समर्पण लिया जा रहा है और कई किसानों को अब तक टोकन नहीं मिला। AAP का आरोप है कि टोकन के…
महाराष्ट्र – महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और NCP नेता अजित पवार का अंतिम संस्कार आज सुबह 11 बजे अजित पवार का राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। अजित पवार के अंतिम संस्कार की तैयारियां आखिरी चरण में हैं। VIP मूवमेंट को देखते हुए पुलिस ने भारी सुरक्षा का बंदोबस्त किया है। अजीत पवार के बेटे पार्थ पवार आज होने वाले अंतिम संस्कार से पहले पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर सरकारी मेडिकल कॉलेज से आवास के लिए पार्थिव शरीर को लेकर रवाना हो गए हैं। बारामती के विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड में उनका अंतिम संस्कार होगा, जिसमें पीएम मोदी के भी शामिल होने की संभावना…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं), बिलासपुर संभागीय कार्यालय ने हाईस्कूल नियमित, स्वाध्यायी एवं अवसर परीक्षा वर्ष 2026 को लेकर अहम निर्देश जारी किए हैं। मंडल ने साफ तौर पर कहा है कि 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले अथवा अपात्र छात्र-छात्राओं को किसी भी स्थिति में प्रवेश पत्र वितरित नहीं किया जाएगा। यदि ऐसे परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होते हैं, तो इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित संस्था और प्राचार्य की होगी। संभागीय कार्यालय, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, बिलासपुर द्वारा 23 जनवरी 2026 को जारी पत्र में संभाग अंतर्गत आने वाले सभी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों को यह निर्देश…
रायपुर: बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और जनजातीय अस्मिता को सहजने एवं संवारने के उद्देश्य से बस्तर पंडुम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज माँ दंतेश्वरी मंदिर के पावन प्रांगण में जिला स्तरीय बस्तर पंडुम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बस्तर की लोकसंस्कृति, पारंपरिक कला, नृत्य, संगीत एवं रीति-रिवाजों की जीवंत झलक देखने को मिली, जिसने उपस्थित जनसमूह को बस्तर की आत्मा से जोड़ दिया। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि आज बस्तर बदल रहा है, बस्तर की तस्वीर बदल रही है और…
नई दिल्ली। दुनिया की आर्थिक और व्यापारिक राजनीति तेजी से नए संतुलन की ओर बढ़ रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की संरक्षणवादी नीतियों, ऊंचे टैरिफ और अनिश्चित व्यापार रुख ने वैश्विक साझेदारों को वैकल्पिक रणनीतियों पर सोचने के लिए मजबूर कर दिया है। इसी बदलाव के केंद्र में भारत एक मजबूत, स्थिर और भरोसेमंद आर्थिक साझेदार के रूप में उभर रहा है। यूरोप, एशिया और उत्तरी अमेरिका के कई देश अब पारंपरिक वेस्ट-सेंट्रिक आर्थिक मॉडल से दूरी बनाकर पश्चिम-पूर्व आर्थिक धुरी की ओर बढ़ रहे हैं। इस नई वैश्विक संरचना में भारत को दीर्घकालिक विकल्प और रणनीतिक संतुलन…