Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    देश

    पंचतत्व में आज विलीन होंगे अजित पवार; राजकीय सम्मान के साथ बारामती में होगा अंतिम संस्कार, पार्थिव शरीर अस्पताल से रवाना

    HasinaBy HasinaJanuary 29, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पंचतत्व में आज विलीन होंगे अजित पवार; राजकीय सम्मान के साथ बारामती में होगा अंतिम संस्कार, पार्थिव शरीर अस्पताल से रवाना
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    महाराष्ट्र – महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और NCP नेता अजित पवार का अंतिम संस्कार आज सुबह 11 बजे अजित पवार का राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। अजित पवार के अंतिम संस्कार की तैयारियां आखिरी चरण में हैं। VIP मूवमेंट को देखते हुए पुलिस ने भारी सुरक्षा का बंदोबस्त किया है। अजीत पवार के बेटे पार्थ पवार आज होने वाले अंतिम संस्कार से पहले पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर सरकारी मेडिकल कॉलेज से आवास के लिए पार्थिव शरीर को लेकर रवाना हो गए हैं। बारामती के विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड में उनका अंतिम संस्कार होगा, जिसमें पीएम मोदी के भी शामिल होने की संभावना है। इनके अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, राजनीतिक क्षेत्र के सभी नेता भी शामिल होंगे।

    अजित पवार को राजकीय सम्मान

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई, जिनका कल बारामती में एक चार्टर प्लेन क्रैश में निधन हो गया था।

    महाराष्ट्र सरकार ने एक बहुत बड़ा नेता खोया- धीरज देशमुख

    कांग्रेस नेता धीरज देशमुख ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर कहा, “आज बहुत दुख की घड़ी है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि हम सभी इस शोक से बाहर निकले। उन्होंने हमेशा महाराष्ट्र के हित को सामने रखा था… महाराष्ट्र सरकार ने एक बहुत बड़ा नेता खोया है… हम सभी को बहुत दुख है।

    CM फडणवीस और एकनाथ शिंदे बारामती के लिए रवाना

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए यहां से बारामती जाने के लिए हेलिकॉप्टर से महाराष्ट्र लोक भवन पहुंचे।

    अजीत पवार के बेटे जय पवार अपने आवास पर पहुंचे

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री दिवंगत अजीत पवार के बेटे जय पवार, काटेवाड़ी स्थित अपने आवास पर पहुंचे हैं। इधर विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड में अंतिम संस्कार की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सुबह 11 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

    अजीत पवार के घर पहुंची सुप्रिया सुले

    NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले, विधायक रोहित पवार और पवार परिवार के अन्य सदस्य महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री रहे अजीत पवार के काटेवाड़ी स्थित घर पर इकट्ठा हुए। आज उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

    अजीत दादा की कमी कोई पूरा नहीं कर सकता- स्थानीय महिला

    क्रैश लैंडिंग में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की मौत पर एक स्थानीय महिला ने कहा, “अजीत दादा ने बारामती के लिए जो किया है, वह कोई और नहीं कर पाएगा। उनके जाने से एक ऐसा खालीपन आ गया है जिसे कोई भी सात जन्मों में भी, नहीं भर सकता।

    अस्पताल से घर पहुंचा पार्थिव शरीर

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार से पहले उनके काटेवाड़ी स्थित घर लाया गया। पार्थिव शरीर को बारामती के पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर सरकारी मेडिकल कॉलेज से बेटे पार्थ और मंत्री कोकाटे घर लेकर पहुंचे।

    प्लेन क्रैश वाली जगह पहुंची फोरेंसिक टीम

    बारामती में उस जगह की वीडियो जहां कल एक चार्टर प्लेन क्रैश हो गया था, जिसमें उपमुख्यमंत्री अजीत पवार समेत प्लेन में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई थी। DGCA और फोरेंसिक के अधिकारी यहां मौजूद हैं।

    विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड में अंतिम संस्कार की तैयारी

    NCP प्रमुख और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के अंतिम संस्कार की तैयारियां बारामती के विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड में चल रही हैं। अजीत पवार का कल उस समय निधन हो गया, जब बारामती में जिस विमान में वे यात्रा कर रहे थे, वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई।

    Author Profile

    Hasina
    Latest entries
    • आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव सायBreaking NewsFebruary 15, 2026आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवारBreaking NewsFebruary 15, 2026रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
    • महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कीBreaking NewsFebruary 15, 2026महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
    • भकुर्रा महादेव की महिमा अपरंपार महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भूतेश्वर धामBreaking NewsFebruary 15, 2026भकुर्रा महादेव की महिमा अपरंपार महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भूतेश्वर धाम
    Ajit Pawar will be immersed in the five elements today last rites will
    Hasina

    Related Posts

    मिडिल ईस्ट तनाव की बीच ईरान का बड़ा बयान, होर्मुज स्ट्रेट खोलने से इनकार, अमेरिकी नाकेबंदी से भड़का

    April 23, 2026

    300 सालों बाद महाशिवरात्रि पर बन रहे कई शुभ संयोग, यहां देखें कैसे करें भगवान शिव का रुद्राभिषेक

    February 9, 2026

    सड़क पर बिछी लाशें… भंडारे से लौट रही 9 लड़कियों को कार ने रौंदा, 4 की मौत, गांव में पसरा मातम

    February 9, 2026

    सुप्रीम कोर्ट : उपभोक्ता अधिकारों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्णय, होमबायर रहेगा कंज्यूमर

    February 7, 2026

    भारत को बड़ी राहत, आज से अमेरिका ने 25% अतिरिक्त टैरिफ हटाया, संशोधित 18% शुल्क लागू

    February 7, 2026

    एनटीपीसी 2047 तक स्थापित करेगा 30 गीगावाट परमाणु ऊर्जा क्षमता: श्रीपद नाइक

    February 5, 2026
    RO.NO.= 13759/79
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    मृत बहन का कंकाल कंधे पर लादकर बैंक पहुंचा भाई, बोला- अब तो पैसे दे दो’, जानिए क्या है पूरा मामला

    April 29, 2026

    हैवानियत की हदें पार: शादी से घर लौट रही दो नाबालिगों से सामूहिक दुष्कर्म, 10 दरिंदों ने घेरा!

    April 29, 2026

    छत्तीसगढ़ में अनोखी शादी! बैलगाड़ी पर निकली बारात, दूल्हे ने दिया संस्कृति बचाने का संदेश

    April 29, 2026

    छत्तीसगढ़ में गर्मी से लोग बेहाल! अब बारिश और तेज हवाओं से मिल सकती है राहत

    April 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.