रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज 23 फरवरी से शुरू होगा, जो 20 मार्च तक चलेगा। इस दौरान सदन की कुल 15 बैठकें आयोजित की जाएंगी। सत्र की शुरुआत राज्यपाल रमेन डेका के अभिभाषण से होगी। अभिभाषण के बाद कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाएगा, जिसके बाद वित्त मंत्री ओपी चौधरी वर्ष 2025-26 का आर्थिक सर्वेक्षण सदन में पेश करेंगे। राज्यपाल के अभिभाषण और कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव पर 25 फरवरी को सदन में चर्चा होगी। सत्र के दौरान अविभाजित मध्यप्रदेश के दिवंगत विधायक दीनदयाल पोर्ते को सदन में श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। बजट सत्र को लेकर विधायकों द्वारा कुल…
Author: Knock India
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री सूर्यकांत के छत्तीसगढ़ आगमन पर पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने माननीय मुख्य न्यायाधीश को छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा के प्रतीक स्वरूप राजकीय गमछा, विश्वविख्यात बस्तर दशहरा पर आधारित कॉफी टेबल बुक तथा बेल मेटल से निर्मित भगवान श्रीराम एवं माता शबरी की आकर्षक प्रतिकृति भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर भारत के सर्वोच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री पी. नरसिम्हा एवं न्यायमूर्ति श्री प्रशांत कुमार मिश्रा तथा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के…
रायपुर। बिस्मिल की महफिल इवेंट खत्म होने के बाद देर रात जमकर हंगामा हुआ। जानकारी के मुताबिक कारे टकराने से सड़क पर मारपीट हुई। सूचना पर मौके पर पहुंचे DCP और अतिरिक्त पुलिस बल ने युवकों पर हल्का बल प्रयोग किया। शांति पूर्ण माहौल बनाने सड़क पर हंगामा कर रहे युवकों को हिरासत में लिया गया है। जब पुलिस ने कार्रवाई शुरू किया तो बवाल कर रहे कई युवक भाग खड़े हुए। इतना ही नहीं तेलीबांधा थाना लेकर आने पर थाने में भी जमकर हंगामा किया। पूरा मामला तेलीबांधा थाना इलाके का है। उम्मीद है कि पुलिस आज शाम तक…
बिलासपुर। जिले में एक लापता व्यक्ति को पुलिस डॉग विमला ने 10 किलोमीटर की तलाश के बाद घने जंगल से बेहोशी हालत में ढूंढ निकाला। यह व्यक्ति दो दिन पहले खेत से गायब हुआ था। यह घटना बेलगहना पुलिस चौकी क्षेत्र के डांडबछाली गांव की है। 21 फरवरी को अरुण सिंह सिदार ने बेलगहना थाने में अपने चाचा तरुण सिदार (48 वर्ष) के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तरुण 19 फरवरी की सुबह तुलुफ गांव स्थित अपने खेत जाने के लिए घर से निकले थे और रात तक वापस नहीं लौटे।परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी…
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निवास पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 131वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के विचारों और संदेशों ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम नागरिकों को नवाचार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तथा कृषि विकास के विषयों पर नई ऊर्जा और दिशा प्रदान की। श्रवण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के उद्बोधन को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि देश आज तकनीकी परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है और भारत एआई जैसे उभरते क्षेत्रों में वैश्विक नेतृत्व की…
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम ने आज रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के शैक्षणिक प्रक्षेत्र एवं विभिन्न अनुसंधान प्रयोगशालाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय में चल रहे उन्नत कृषि अनुसंधान, बीज विकास, फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती और आधुनिक तकनीकों के उपयोग से जुड़े कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने शोध गतिविधियों, प्रयोगात्मक परियोजनाओं और किसानों के हित में विकसित की जा रही तकनीकों की जानकारी ली। उन्होंने वैज्ञानिकों और प्राध्यापकों से संवाद करते हुए अनुसंधान कार्यों की उपयोगिता, जमीनी स्तर पर उनके प्रभाव और भविष्य की योजनाओं…
Baloda Bazar. बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के पवित्र धार्मिक स्थल और गुरु घासीदास की जन्मस्थली गिरौदपुरी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को पहुंचकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया और प्रदेशवासियों के लिए खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने होली पर्व के संदर्भ में ड्राई डे को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि होली में ड्राई डे निरस्त नहीं किया जाएगा और अपने निर्धारित नियमों के अनुसार लागू रहेगा। गिरौदपुरी में मुख्यमंत्री के आगमन से मेले का माहौल भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बन गया। मुख्यमंत्री ने गुरुगद्दी पर मत्था टेककर आशीर्वाद लिया और श्रद्धालुओं से सीधे…
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बलौदा बाजार जिले के ग्राम चांपा में आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के दो दिवसीय 80वें महाअधिवेशन में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत में उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी एवं समाज सुधारक डॉ. खूबचंद बघेल की पुण्य तिथि पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा समाज की विभूतियों को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री का गजमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने मनवा कुर्मी समाज को परिश्रमी, संगठित और उन्नत कृषक परंपरा वाला समाज बताते हुए कहा कि समाज का योगदान राज्य की प्रगति में…
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को बाबा गुरु घासीदास जी की जन्मभूमि एवं तपोभूमि गिरौदपुरी धाम में आयोजित संत समागम एवं गुरुदर्शन मेला में शामिल हुए। उन्होंने पूज्य गुरुगद्दी का दर्शन एवं पूजा – अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली और समृद्धि के लिये कामना की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि बाबा गुरू घासीदास के मनखे- मनखे एक समान का सन्देश, मानव को मानव से जोड़ने वाला और सद्भाव व समरसता बढ़ाने वाला है। बाबा गुरु घासीदास जी के बताए मार्ग पर हमारी सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के द्वारा गिरौदपुरी का सतत्…
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की बैठक में शामिल हुए। यह बैठक मुख्यमंत्री निवास, अटल नगर, नवा रायपुर में आयोजित की गई थी। बैठक में भाजपा के सभी विधायक मौजूद रहे और पार्टी के आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों, राज्य में विकास परियोजनाओं और रणनीतिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। सूत्रों के अनुसार, बैठक में मुख्यमंत्री ने विधायक दल को आगामी विधानसभा सत्र की तैयारियों, क्षेत्रीय समस्याओं और जनता से संवाद को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने सभी विधायकों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जनता की समस्याओं को…