रायपुर। बिस्मिल की महफिल इवेंट खत्म होने के बाद देर रात जमकर हंगामा हुआ। जानकारी के मुताबिक कारे टकराने से सड़क पर मारपीट हुई। सूचना पर मौके पर पहुंचे DCP और अतिरिक्त पुलिस बल ने युवकों पर हल्का बल प्रयोग किया।
शांति पूर्ण माहौल बनाने सड़क पर हंगामा कर रहे युवकों को हिरासत में लिया गया है। जब पुलिस ने कार्रवाई शुरू किया तो बवाल कर रहे कई युवक भाग खड़े हुए। इतना ही नहीं तेलीबांधा थाना लेकर आने पर थाने में भी जमकर हंगामा किया। पूरा मामला तेलीबांधा थाना इलाके का है।
उम्मीद है कि पुलिस आज शाम तक इस मामले में खुलासा करेगी और पुरे मामले की जानकारी मीडिया को साझा करेगी। नहीं तो चलती-फिरती कार्रवाई कर मामले को दबा दिया जायेगा। अगर ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई नहीं होगी तो कानून व्यवस्था पर सवाल उठना जायज है। सड़क में मारपीट और अशांति जैसे माहौल पैदा करना अपराध की श्रेणी में आता है। मारपीट में जितने युवा नजर आ रहे है वे सभी बड़े घरानों के बताए जा रहे है। कानून तो सभी के लिए सामान है।
Author Profile
Latest entries
विदेशMay 30, 2026ईरान-अमेरिका के बीच बड़ी डील! 300 अरब डॉलर के प्रस्ताव से बढ़ी हलचल
BILASPURMay 30, 2026बिलासपुर के खाद्य तेल एजेंसी के गोदाम में भयंकर आग, करोड़ों के नुकसान की आशंका
छत्तीसगढ़May 30, 2026प्रति एकड़ 2 बोरी यूरिया और 1-1 बोरी डीएपी ले सकेंगे किसान
RaipurMay 30, 2026छत्तीसगढ़ रेल कॉर्पोरेशन की बैठक सम्पन्न




