Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निवास पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 131वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के विचारों और संदेशों ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम नागरिकों को नवाचार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तथा कृषि विकास के विषयों पर नई ऊर्जा और दिशा प्रदान की। श्रवण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के उद्बोधन को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि देश आज तकनीकी परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है और भारत एआई जैसे उभरते क्षेत्रों में वैश्विक नेतृत्व की ओर अग्रसर है।
आज मुख्यमंत्री निवास पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरणादायी रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 131वें एपिसोड का श्रवण किया।
प्रधानमंत्री जी ने अपने उद्बोधन में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के क्षेत्र में देश को नई दिशा का संदेश दिया। आज छत्तीसगढ़ नवाचार,… pic.twitter.com/Saw3dk4ghD
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) February 22, 2026
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में देश की उपलब्धियों और संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए इसे भविष्य की विकासधारा का महत्वपूर्ण स्तंभ बताया। उन्होंने नवाचार और तकनीकी सशक्तिकरण को आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला करार दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ भी प्रधानमंत्री के विज़न के अनुरूप नवाचार, स्टार्टअप संस्कृति और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से तकनीकी नेतृत्व की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार द्वारा डिजिटल सेवाओं के विस्तार, युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण और उद्यमिता को प्रोत्साहन देने के लिए विभिन्न पहलें की जा रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि एआई और नई तकनीकों के समुचित उपयोग से शासन व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग जैसे क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव आएंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में कृषि क्षेत्र की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि भारत में धान की 500 से अधिक किस्मों की पैदावार हो रही है और देश विश्व का सबसे बड़ा धान उत्पादक बन चुका है। इस उपलब्धि को उन्होंने किसानों की मेहनत, वैज्ञानिकों के अनुसंधान और सरकार की नीतियों का संयुक्त परिणाम बताया। इस संदर्भ में मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़, जिसे धान का कटोरा कहा जाता है, ने भी इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। राज्य के अन्नदाताओं की अथक मेहनत और कृषि वैज्ञानिकों के प्रयासों से उत्पादन में निरंतर वृद्धि हो रही है। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ का यह एपिसोड आत्मनिर्भर भारत के संकल्प, तकनीकी सशक्तिकरण और कृषि समृद्धि की दिशा में देश के बढ़ते कदमों का सशक्त उदाहरण है। उन्होंने युवाओं और किसानों से प्रधानमंत्री के संदेशों को आत्मसात कर विकास यात्रा में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
Author Profile
Latest entries
विदेशMay 30, 2026ईरान-अमेरिका के बीच बड़ी डील! 300 अरब डॉलर के प्रस्ताव से बढ़ी हलचल
BILASPURMay 30, 2026बिलासपुर के खाद्य तेल एजेंसी के गोदाम में भयंकर आग, करोड़ों के नुकसान की आशंका
छत्तीसगढ़May 30, 2026प्रति एकड़ 2 बोरी यूरिया और 1-1 बोरी डीएपी ले सकेंगे किसान
RaipurMay 30, 2026छत्तीसगढ़ रेल कॉर्पोरेशन की बैठक सम्पन्न




