Doondilhora. डौंडीलोहारा। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने रविवार को बालोद जिले के डौंडीलोहारा नगर पंचायत क्षेत्र में विकास की बड़ी सौगात दी। उन्होंने यहां 32 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से तैयार विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को चेक वितरित किए और उन्हें स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। डौंडीलोहारा क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए उपमुख्यमंत्री साव ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने नगर विकास के लिए 3 करोड़ रुपए, मुक्तिधाम निर्माण हेतु 30 लाख रुपए, जबकि डौंडी क्षेत्र के…
Author: Knock India
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ ने अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता में एक बार फिर इतिहास रच दिया है। देहरादून में हुई 28वीं अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेडल तालिका में पहला स्थान हासिल किया है। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ ने 150 मेडल और 578 अंक के साथ लगातार दूसरे वर्ष चैम्पियनशिप अपने नाम की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वन मंत्री केदार कश्यप ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ियों और टीमों को बधाई देते हुए उन्हें भविष्य में भी ऐसे ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए बधाई और शुभकामनाएँ दी है। उल्लेखनीय है…
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सऊदी अरब में हुई बस दुर्घटना में कई भारतीय उमराह तीर्थयात्रियों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। जेद्दा स्थित भारतीय दूतावास ने पुष्टि की है कि सोमवार सुबह मदीना के पास कई भारतीय उमराह तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक यात्री बस एक डीजल टैंकर से टकरा गई। X पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मदीना में भारतीय नागरिकों के साथ हुई दुर्घटना से मुझे गहरा दुख हुआ है। मेरी संवेदनाएँ उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को…
रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा थाना इलाके में बीती रात जोरा मेन रोड स्थित मैदान में एक बीबीए छात्र से किए गए सामूहिक मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र, जो मूलतः कृष्णा वाटिका बोईरदादर (रायगढ़) का रहने वाला है और वर्तमान में आशयाना फेस-02, अवंति विहार विजय नगर चौक, तेलीबांधा रायपुर में रहकर आरआईटी कॉलेज से बीबीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा है, ने घटना की पूरी जानकारी पुलिस में दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार, घटना 16 नवंबर 2025 की रात करीब 11 बजे की है। वह व्हीआईपी रोड स्थित एफलांज क्लब में अपने दो दोस्तों…
सरगुजा/सूरजपुर। मैनपाट थाना क्षेत्र के सुपलगा में एक 65 वर्षीया वृद्धा चूल्हा में झुलस गई थी। अस्पताल के बजाए 14 दिनों तक उसे घर पर ही रखा गया। समुचित उपचार नहीं मिलने से हालत गंभीर हुई और मेडिकल कॉलेज में रहने के साथ ही उसकी मौत हो गई। इसी तरह दूसरी घटना सूरजपुर के ग्राम जोबगा में हुई, जहां 35 वर्षीय महिला की हीटर से आग तापते समय जलने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, 31 अक्टूबर को कमलेश्वरपुर के सुपलगा निवासी परमेश्वरी नायक पति नंदलाल नायक (65 वर्ष) पति-पत्नी दोनों घर के भीतर आग ताप रहे थे।…
रायपुर। फर्जी महिला SI अपने गुर्गो के साथ गिरफ्तार हो गई है, कमल विहार के फ्लैट में लूटपाट मामले में खुलासा पुलिस ने किया, जानकारी के मुताबिक मोनिका सचदेवा समेत 5 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इस हिस्ट्रीशीटर ने घर में की मारपीट और 25 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए थे। मोनिका का भाई और एक साथी करण साहू फरार है। मुजगहन पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों का नाम पूजा सचदेव , निखील सचदेव व 4 अन्य बताया। आरोपियों ने महंगी लैपटॉप , कैश सहित डेढ़ लाख के सामान लूट…
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ी में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो चुकी है, जिसके साथ ही सीमा क्षेत्रों में अवैध धान परिवहन की कोशिशें भी बढ़ गई हैं। इसे रोकने के लिए जिला प्रशासन पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में बलरामपुर जिले में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए फिल्मी अंदाज में अवैध धान से भरी दो पिकअप गाड़ियों को पकड़ा है।जानकारी के अनुसार, देर रात करीब 3:30 बजे उत्तर प्रदेश से एक बिचौलिया अवैध धान को बलरामपुर में खपाने की कोशिश कर रहा था। इसकी सूचना मिलते ही SDM ने टीम के साथ तुरंत कार्रवाई की।…
कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने प्रशासनिक टीम को अलर्ट पर रहने कहा है… किसानों को असुविधा न हो इसके लिए कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह बेहद सख्त है… रायपुर. कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने रायपुर जिले की राशन दुकानों का आवंटन निरस्त करने का बड़ा फैसला लिया है. रविवार को छुट्टी का दिन होने के बावजूद धान खरीदी में सहयोग नहीं करने वाली सहकारी समितियों द्वारा संचालित 250 राशन दुकानों का आवंटन निरस्त किया गया है. अब इन दुकानों के संचालन का जिम्मा ग्राम पंचायतों दो सौंप दिया गया है. पंचायतों से कहा गया है कि वे अपने…
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 नवंबर को छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगी। इस दौरान वो प्रदेश में दो महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारंभ भी करेंगी। राष्ट्रपति के इस दौरे को राज्य सरकार ने बेहद महत्वपूर्ण माना है क्योंकि ये योजनाएँ सीधे ग्रामीण और आदिवासी समुदायों के विकास से जुड़ी हैं। राष्ट्रपति मुर्मू प्रदेश में मुख्यमंत्री वैद्यराज सम्मान निधि योजना का शुभारंभ करेंगी। इस योजना के तहत प्रदेश में परंपरागत उपचार करने वाले वैद्यों को हर साल 5 हजार रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। राज्य सरकार ने इसके लिए एक तीन स्तरों वाला चयन प्रक्रिया तैयार किया है, जिसके तहत योग्य वैद्यों…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बिलासपुर के कोनी क्षेत्र में नवीन संभागायुक्त कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस सर्वसुविधायुक्त भवन का निर्माण अरपा नदी के तट पर लगभग ढाई एकड़ क्षेत्र में किया गया है। उल्लेखनीय है कि संभागायुक्त कार्यालय भवन में बेसमेंट सहित भूतल तथा प्रथम तल का निर्माण किया गया है। प्रत्येक तल का निर्माण क्षेत्र 1620 वर्गमीटर है। भूतल में 10 कक्ष और एक विशाल हॉल निर्मित किए गए हैं। इसी प्रकार प्रथम तल में 12 कक्ष, एक हॉल और अलग से प्रसाधन की व्यवस्था की गई है।…