Doondilhora. डौंडीलोहारा। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने रविवार को बालोद जिले के डौंडीलोहारा नगर पंचायत क्षेत्र में विकास की बड़ी सौगात दी। उन्होंने यहां 32 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से तैयार विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को चेक वितरित किए और उन्हें स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। डौंडीलोहारा क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए उपमुख्यमंत्री साव ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने नगर विकास के लिए 3 करोड़ रुपए, मुक्तिधाम निर्माण हेतु 30 लाख रुपए, जबकि डौंडी क्षेत्र के लिए 2 करोड़ रुपए और मुक्तिधाम निर्माण के लिए 20 लाख रुपए की स्वीकृति की घोषणा की।
आज नगर पंचायत डौंडीलोहारा, जिला बालोद में 32 करोड़ 20 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस अवसर पर पीएम स्वनिधि के लाभार्थियों को चेक प्रदान किया।
डौंडीलोहारा में विकास कार्यों के लिए 3 करोड़ रुपए, मुक्तिधाम निर्माण के लिए 30 लाख रुपए एवं डौंडी… pic.twitter.com/NZEopbLenI
— Arun Sao (@ArunSao3) November 16, 2025
इसके साथ ही चिखलाकशा में विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए 2 करोड़ रुपए तथा दल्लीराजहरा के लिए 3 करोड़ रुपए देने की घोषणा की गई। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, स्थानीय नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समारोह की गरिमा बढ़ाते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, प्रदेश
प्रवक्ता देवलाल ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम, उपाध्यक्ष नेहा उपाध्याय, बालोद पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी, दल्लीराजहरा नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू, जनपद अध्यक्ष कांति प्रकाश सोनबरसा, मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा, साथ ही होरीलाल, अभिषेक शुक्ला, राजा दीवान, सौरभ लूनिया, पार्षदगण और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य गांव-नगर के संतुलित और सतत विकास को
प्राथमिकता देना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिन कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन हुआ है, वे तय समय सीमा में पूर्ण किए जाएंगे और इससे नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। उन्होंने क्षेत्र की जनता को भरोसा दिलाया कि विकास की योजनाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। कार्यक्रम के अंत में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए क्षेत्र के लिए की जा रही घोषणाओं के लिए आभार जताया।
Author Profile
Latest entries
NATIONALApril 29, 2026मृत बहन का कंकाल कंधे पर लादकर बैंक पहुंचा भाई, बोला- अब तो पैसे दे दो’, जानिए क्या है पूरा मामला
CRIMEApril 29, 2026हैवानियत की हदें पार: शादी से घर लौट रही दो नाबालिगों से सामूहिक दुष्कर्म, 10 दरिंदों ने घेरा!
छत्तीसगढ़April 29, 2026छत्तीसगढ़ में अनोखी शादी! बैलगाड़ी पर निकली बारात, दूल्हे ने दिया संस्कृति बचाने का संदेश
छत्तीसगढ़April 29, 2026छत्तीसगढ़ में गर्मी से लोग बेहाल! अब बारिश और तेज हवाओं से मिल सकती है राहत




