नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर नीतीश कुमार को बधाई दी, उन्हें “अनुभवी एडमिनिस्ट्रेटर” कहा और राज्य में “गुड गवर्नेंस” के उनके ट्रैक रिकॉर्ड की तारीफ़ की। नीतीश कुमार ने गुरुवार को बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। X पर बात करते हुए, PM मोदी ने पोस्ट किया, “बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर श्री नीतीश कुमार जी को बधाई। वह एक अनुभवी एडमिनिस्ट्रेटर हैं…
Author: Knock India
नई दिल्ली: दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास 10 नवंबर को हुए ब्लास्ट की घटना की जांच में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बड़ी सफलता हासिल की। एजेंसी ने इस मामले में चार और प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसके बाद गिरफ्तारियों की कुल संख्या बढ़कर छह हो गई है। एनआईए की ओर से गुरुवार को जारी प्रेस नोट में कहा गया कि जांच एजेंसी ने इन चारों आरोपियों को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से हिरासत में लिया। उन्हें पटियाला हाउस कोर्ट के जिला सत्र न्यायाधीश द्वारा जारी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया। एजेंसी ने जिन आरोपियों…
Bihar बिहार : विधानसभा चुनाव में NDA गठबंधन की भारी जीत के बाद, जेडीयू चीफ नीतीश कुमार ने गुरुवार को रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और कई अन्य गणमान्य लोग आज सुबह 11.30 बजे पटना के गांधी मैदान में हुए भव्य समारोह में शामिल हुए। https://twitter.com/BJP4Bihar/status/1991401441295233371 नीतीश कुमार के शपथ लेने के बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘गमछा’ (पतला शॉल) लहराकर बिहार के लोगों का शुक्रिया अदा किया। 243 सदस्यों वाली विधानसभा में, NDA ने 202 सीटें जीतीं, उसके बाद बीजेपी ने 89, जेडी(यू)…
रायपुर/बिहार। बिहार में आज गुरुवार को नीतीश कुमार गांधी मैदान में 10वीं बार सीएम पद की शपथ लेंगे। नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश में एक बार फिर विकास की गंगा बहेगी। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगे। बिहार के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं। बिहार में एक बार फिर विकास की गंगा बहेगी और सुशासन का राज स्थापित होगा।बिहार भाजपा चीफ दिलीप जायसवाल ने कहा कि उत्सव का माहौल है। प्रधानमंत्री मोदी इस ऐतिहासिक पल के गवाह…
रायपुर। प्रदेश में किसानों की समृद्धि और कृषि को नई दिशा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा लागू की गई समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था अब और अधिक पारदर्शी, सरल एवं किसान-केंद्रित बन चुकी है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान खरीदी का शुभारंभ 15 नवंबर से पूरे छत्तीसगढ़ में हो चुका है, जिसके उत्साहजनक परिणाम सामने आ रहे हैं। धमतरी जिले में धान खरीदी के प्रति किसानों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। जिले के 100 उपार्जन केंद्रों में 19 नवंबर तक 3 हज़ार 431 किसानों से कुल 1 लाख 56 हज़ार 761 क्विंटल धान…
रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर एआरओ, जोन कमिश्नर और सीएमओ की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को इलेक्शन मोड में कार्य करते हुए शेष गणना पत्रकों के शीघ्र वितरण, कलेक्शन और एंट्री की गति तेज करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर डॉ. सिंह ने अधिकारियों से क्षेत्रवार गणना प्रपत्रों के वितरण, कलेक्शन और एंट्री की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों में प्रक्रियाएँ सुचारू और समयबद्ध रहें, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाएँ। उन्होंने प्रतिदिन लक्ष्य निर्धारित कर फॉर्मों का…
अंबिकापुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अंबिकापुर में मुख्यमंत्री जनजातीय ग्राम अखरा विकास योजना का शुभारंभ किया। सीएम साय ने कहा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज मुख्यमंत्री जनजातीय ग्राम अखरा विकास योजना का शुभारंभ कर, जनजातीय समाज के गौरव, स्वाभिमान और सांस्कृतिक पहचान को समृद्ध करने के सुशासन सरकार के संकल्प को मजबूत किया। इसके लिए मैं हृदय से उनका आभार प्रकट करता हूँ। यह योजना हमारे जनजातीय समाज के उस सांस्कृतिक विरासत को संवारने का संकल्प है, जिसे “अखरा” जैसे पवित्र स्थल पीढ़ियों से संजोकर रखते आए हैं। जनजाति बहुल ग्रामों में अखरा का विकास यहां की आस्था, परंपरा और…
अंबिकापुर। आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल हुई, जिसे लेकर सीएम साय ने कहा, अत्यंत गर्व और सम्मान का क्षण रहा। राष्ट्रपति महोदया का छत्तीसगढ़ के जनजातीय समाज के प्रति स्नेह, आत्मीयता और संवेदनशीलता ने इस दिन की गरिमा को कई गुना बढ़ा दिया। राष्ट्रपति द्वारा नक्सल प्रभावित परिवारों से संवाद, जनजातीय नायकों के परिजनों का सम्मान और छत्तीसगढ़ के आदिवासी इतिहास के प्रति उनके भावुक संबोधन ने प्रदेश के हर नागरिक का मन गर्व से भर दिया। उनकी उपस्थिति ने हमारी जनजातीय परंपराओं, संस्कृति तथा विकास के प्रति सरकार के सुशासनात्मक संकल्प को और बुलंद…
कोरबा। तराईडांड़ में हुई सनसनीखेज डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनसे देशी कट्टा, धारदार हथियार और एक चारपहिया वाहन बरामद किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों को शत्रुहन दास के घर में करोड़ों रुपये होने की जानकारी मिली थी। इसी लालच में उन्होंने डकैती की योजना बनाई। पहली बार प्रयास में वे विफल रहे, लेकिन दूसरी बार जेवर और नगदी मिलाकर करीब साढ़े ग्यारह लाख रुपये लेकर फरार हो गए। मालूम हो कि 11 नवंबर की रात बालको थाना क्षेत्र के तराईडांड़ में शत्रुहन दास…
रायपुर। पारदर्शिता, समयपालन और प्रशासनिक कार्यकुशलता को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने आज मंत्रालय के दोनों परिसरों—महानदी भवन और इन्द्रावती भवन—में कार्यरत सभी विभागों में आधार-आधारित बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली (AEBAS) लागू करने की घोषणा की है। आज वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में मुख्य सचिव श्री विकास शील की उपस्थिति में नए सिस्टम का लाइव प्रदर्शन किया गया, जिसमें फेसियल ऑथेंटिकेशन आधारित उपस्थिति प्रणाली तथा दीवार पर लगाए गए आधार-सक्षम बायोमेट्रिक उपकरणों का डेमो प्रस्तुत किया गया। इस प्रणाली का परीक्षण कल से प्रारंभ होगा और 01 दिसंबर 2025 से मंत्रालय में…