अंबिकापुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अंबिकापुर में मुख्यमंत्री जनजातीय ग्राम अखरा विकास योजना का शुभारंभ किया। सीएम साय ने कहा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज मुख्यमंत्री जनजातीय ग्राम अखरा विकास योजना का शुभारंभ कर, जनजातीय समाज के गौरव, स्वाभिमान और सांस्कृतिक पहचान को समृद्ध करने के सुशासन सरकार के संकल्प को मजबूत किया। इसके लिए मैं हृदय से उनका आभार प्रकट करता हूँ।
यह योजना हमारे जनजातीय समाज के उस सांस्कृतिक विरासत को संवारने का संकल्प है, जिसे “अखरा” जैसे पवित्र स्थल पीढ़ियों से संजोकर रखते आए हैं। जनजाति बहुल ग्रामों में अखरा का विकास यहां की आस्था, परंपरा और पहचान की गरिमा को संरक्षित करने का प्रयास है। सुशासन सरकार जनजातीय संस्कृति, आस्था, विरासत और स्वाभिमान को संरक्षित व संवर्धित करने के लिए संकल्पित है।
सांसद बृजमोहन ने कहा, अम्बिकापुर, सरगुजा में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में आपकी गरिमामयी उपस्थिति ने पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। देश के इतिहास, संस्कृति और राष्ट्रनिर्माण में जनजातीय समाज के अद्वितीय योगदान के प्रति आपका सम्मानपूर्ण संदेश हम सबके लिए प्रेरणादायक है।
भारत सरकार द्वारा जनजातीय समुदायों के समग्र विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं ने नए आत्मविश्वास और नई दिशा प्रदान की है। छत्तीसगढ़ के जनजातीय समाज की समृद्ध परंपराएं और गौरवशाली विरासत आपके स्नेह और मार्गदर्शन से और सुदृढ़ होंगी। आपकी उपस्थिति छत्तीसगढ़ के लिए सम्मान और गर्व दोनों का विषय है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़June 18, 2026नशे के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनअभियान शुरू, 26 जून तक चलेगा नशा मुक्त भारत सप्ताह
छत्तीसगढ़June 18, 2026महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने जनप्रतिनिधियों से किया व्यापक पौधरोपण का आह्वान
छत्तीसगढ़June 18, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गरियाबंद को दी 603 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
RaipurJune 16, 2026शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय




