रायपुर। कला और संस्कृति की प्रतिष्ठित धरती खैरागढ़ शुक्रवार की रात को रंग–रस–संगीत की रंगीन छटा से निखर उठी। बहुप्रतीक्षित खैरागढ़ महोत्सव के समापन समारोह में राज्यपाल रमेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि खैरागढ़ की सांस्कृतिक धरोहर न केवल छत्तीसगढ़ की पहचान है, बल्कि यह भारत की विविध कला-पद्धतियों का जीवंत केंद्र भी है। उन्होंने बताया कि यहां की संस्कृति रामायण काल से भी प्राचीन है। उन्होंने कहा कि संस्कृति के संरक्षण में ग्रामीणों की भूमिका अहम होती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी में कला के प्रति…
Author: Knock India
बिलासपुर। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी प्रमुख अमित बघेल के खिलाफ कथित हेट स्पीच के आरोपों को लेकर दायर याचिका पर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया. कोर्ट ने याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि चल रही आपराधिक जांच में न्यायालय हस्तक्षेप नहीं कर सकता और न ही किसी आरोपी की गिरफ्तारी का निर्देश दिया जा सकता है. याचिका में बघेल की तत्काल गिरफ्तारी, पुलिस जांच की निगरानी और समयबद्ध कार्रवाई की मांग की गई थी. चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की डिवीजन बेंच ने स्पष्ट कहा कि किसी जांच की निगरानी, तरीका तय करना या वरिष्ठ अधिकारी की…
कोरबा। जिले में सौम्या चौरसिया की क्लासमेट के घर हुई डकैती के मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस मामले में अब तक कुल 22 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। मामला बालको थाना क्षेत्र का है। दरअसल, तराईडांड गांव में 14 नवंबर को शत्रुघ्न दास के परिवार के घर रात करीब 1 बजे 15 से ज्यादा हथियारबंद डकैत घर के पिछले हिस्से की दीवार फांदकर अंदर घुसे थे।इस दौरान डकैतों ने शत्रुघ्न दास और उनकी पत्नी की कनपटी पर बंदूक तान दी।…
रायपुर। रिहायशी कॉलोनी के पास एक युवती की लाश मिली है। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना के बाद अब पुलिस मौके पर पहुंची हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। दरअसल, यहां अमलीडीह कॉलोनी के पास एक युवती की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि युवक की उम्र 18 से 20 साल की है। आशंका है कि हत्या के बाद युवती की लाश को फेंक दिया गया है। घटना की सूचना के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है और…
कवर्धा। जिले में सुचारू धान खरीदी व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर गोपाल वर्मा ने शनिवार को सभी समिति प्रबंधकों की महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में ली। जहां उन्होंने प्रबंधकों से कहा कि धान खरीदी शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता का कार्य है, इसे सुव्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संपादित करना है। ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में खाद्य और सहकारिता विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। कलेक्टर वर्मा ने समिति प्रबंधकों से कहा कि सरकार द्वारा इस वर्ष धान खरीदी को लेकर कुछ नए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। जिसमें किसानों को…
जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार राज्य के सभी 33 जिले के धान खरीदी केंद्रों में धान खरीदी का कार्य सुचारू, व्यवस्थित और तेज़ी से जारी है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी पंजीकृत किसानों का धान प्राथमिकता से खरीदा जाए, ताकि किसी किसान को असुविधा न हो। जशपुर के किसान सेत राम आज कुनकुरी विकासखंड के ग्राम नारायणपुर धान खरीदी केंद्र पहुँचे और अपना टोकन कटवाकर 42 क्विंटल धान की बिक्री की। उन्होंने खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं पर संतुष्टि व्यक्त करते हुए कहा कि “धान बेचने में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आई। इस…
कबीरधाम। 15 नवंबर से प्रदेश में शुरू हुआ धान खरीदी तिहार किसानों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है।कबीरधाम जिले के ग्राम खिरसाली के किसान खेम सिंह पटेल को धान खरीदी के तहत अपनी उपज बेचकर बड़ी आर्थिक राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कृषक हितैषी नीतियों और पारदर्शी व्यवस्था का परिणाम है कि धान खरीदी प्रक्रिया अब अधिक सरल और सुगम हो चुकी है। जिसका सीधा लाभ किसानों को मिल रहा है। ख़ेम बताते हैं कि ऑनलाइन टोकन व्यवस्था के चलते खरीदी केंद्रों में भीड़ से छुटकारा मिला और सहजता से 86.40 क्विंटल धान बिना…
गौरेला पेंड्रा मरवाही। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान बिचौलियों-कोंचियों द्वारा अवैध रूप से धान लाकर उपार्जन केंद्रों में खपाए जाने की आशंका को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा गठित उड़नदस्ता दल द्वारा लगातार निगरानी रखा जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को दो व्यक्तियों के घर से 200 बोरी धान (80 क्विंटल) जप्त किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्व, खाद्य एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जांच के दौरान ग्राम बचरवार पेण्ड्रा में राम कुमार राठौर के घर गर्मी के सीजन का मिक्स किस्म का एवं वेंकट नगर मध्यप्रदेश से लाकर घर…
रायपुर। साइंस कालेज परिसर से हटाए गए चौपाटी के कारोबारियों को निगम प्रशासन ने आमा नाका रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे व्यवस्थापन शुरू कर दिया है। सभी की गुमटी ठेलों को वहां अनलोड किया जा रहा है। बता दें कि यह इलाका रेल लाइन के दायरे में आता है इसलिए हाल में रेलवे ने भी नोटिस लगा रखा है। इससे पहले कल रात से कांग्रेस नेता कारोबारियों के समर्थन में जमकर विरोध कर रहे हैं। सभी को गाड़ियों में भरकर पुलिस ले गई। उसके बाद व्यवस्थापन शुरू किया। राजेश मूणत और सुबोध हरितवाल के बीच हुई बहस बीजेपी विधायक राजेश…
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लागू किए गए चारों लेबर कोड्स को देश और छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक कदम बताते हुए इसे उद्योगों, कामगारों और MSME सेक्टर के लिए मील का पत्थर करार दिया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद यह सबसे व्यापक और प्रगतिशील श्रम सुधार हैं, जो श्रमिकों को सशक्त बनाने के साथ-साथ व्यवसाय करने की प्रक्रिया को और सरल बनाएंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि इन सुधारों से छत्तीसगढ़ को सीधे लाभ मिलेगा। राज्य की ‘औद्योगिक विकास नीति 2024–30’ में निर्धारित औद्योगिक विकास, नए निवेश, MSME विस्तार और रोजगार सृजन के लक्ष्य अब…