रायपुर। साइंस कालेज परिसर से हटाए गए चौपाटी के कारोबारियों को निगम प्रशासन ने आमा नाका रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे व्यवस्थापन शुरू कर दिया है। सभी की गुमटी ठेलों को वहां अनलोड किया जा रहा है। बता दें कि यह इलाका रेल लाइन के दायरे में आता है इसलिए हाल में रेलवे ने भी नोटिस लगा रखा है। इससे पहले कल रात से कांग्रेस नेता कारोबारियों के समर्थन में जमकर विरोध कर रहे हैं। सभी को गाड़ियों में भरकर पुलिस ले गई। उसके बाद व्यवस्थापन शुरू किया।
राजेश मूणत और सुबोध हरितवाल के बीच हुई बहस
बीजेपी विधायक राजेश मूणत और कांग्रेस नेता सुबोध हरितवाल के बीच जमकर बहस हुई। साइंस कॉलेज मैदान के सामने से चौपाटी हटाने के विरोध में बहस हुई। दरअसल शहर के जीई रोड स्थित एनआईटी के पास बने साइंस कॉलेज मैदान की चौपाटी को हटाने की कार्रवाई को लेकर मंगलवार देर रात से ही राजनीतिक घमासान शुरू हो गया। चौपाटी हटाने की प्रशासनिक तैयारी की खबर मिलते ही कांग्रेस नेता अपने समर्थकों और दुकानदारों के साथ मौके पर ही पहुंच गए और रातभर धरने पर बैठे रहे। शनिवार सुबह हालात तब और गरम हो गए जब पुलिस बल और नगर निगम का अमला जेसीबी क्रेन तथा अन्य उपकरणों के साथ चौपाटी हटाने पहुंचे। पुलिस ने पहले इलाके को घेरा, फिर भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की। कांग्रेस समर्थकों ने जोरदार विरोध करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।
मौके पर मौजूद दुकानदारों ने कहा कि यह चौपाटी वर्षों से उनकी आजीविका का केंद्र रही है और अचानक बिना समुचित विकल्प दिए इसे हटाने का निर्णय अनुचित है। उनका कहना था कि प्रशासन को पुनर्वास की व्यवस्था के बिना कार्रवाई नहीं करनी चाहिए। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग करते हुए उन्हें मौके से दूर खदेड़ना शुरू किया। कुछ प्रदर्शनकारियों को अस्थायी रूप से हिरासत में लेने की भी खबर है। घटना के कारण जीई रोड क्षेत्र में सुबह से ही ट्रैफिक धीमा रहा।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़June 18, 2026नशे के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनअभियान शुरू, 26 जून तक चलेगा नशा मुक्त भारत सप्ताह
छत्तीसगढ़June 18, 2026महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने जनप्रतिनिधियों से किया व्यापक पौधरोपण का आह्वान
छत्तीसगढ़June 18, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गरियाबंद को दी 603 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
RaipurJune 16, 2026शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय




