रायपुर। प्रदेश में नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप शिक्षक युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया से छत्तीसगढ़ के सुदूर जिलों में शिक्षा व्यवस्था सशक्त हो रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में चल रही इस पहल से सुकमा जिले के छिंदगढ़ विकासखंड के विद्यालयों में भी सकारात्मक बदलाव नजर आने लगी है। कभी नक्सलियों के बंदूक की आवाज सुनाई देती थी, अब वहां शिक्षा की अलख सुनाई देती है। अब विद्यार्थियों को नियमित, विषय विशेषज्ञ और प्रशिक्षित शिक्षकों से शिक्षा मिल रही है, जिससे पढ़ाई का स्तर निरंतर सुधर रहा है। सुकमा जिला के विकाखण्ड जिला शिक्षाधिकारी छिंदगढ़ ने बताया कि शासन…
Author: Knock India
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित 2161 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में एक और बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने सोमवार को इस मामले में आरोपी बनाए गए 28 आबकारी अधिकारियों के खिलाफ करीब 2300 पन्नों का चालान विशेष कोर्ट में पेश किया है। बता दें कि इससे पहले बीते 30 जून को पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के खिलाफ ईओडब्ल्यू ने विशेष कोर्ट में लगभग 1200 पन्नों का चौथा पूरक चालान पेश किया था, जिसमें लखमा की अहम भूमिका का उल्लेख किया गया है। ईओडब्ल्यू ने बताया कि पूर्व मंत्री कवासी लखमा को आबकारी घोटाले में उनके हिस्से का…
मैनपाट। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मैनपाट पहुंच गए है। जहां 3 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए। बताया जा रहा है कि समापन सत्र में देश के गृहमंत्री अमित शाह भी आएंगे। प्रशिक्षण शिविर में 3 दिनों तक पूरी सरकार यानी मुख्यमंत्री, 10 मंत्री, 44 विधायक और 10 बीजेपी सांसद भी मौजूद रहेंगे। प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने रविवार को क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, संगठन प्रभारी पवन साय, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, डिप्टी सीएम अरुण साव, धरमलाल कौशिक सहित कई विधायक मैनपाट पहुंच गए थे। बता दें कि सरगुजा की जमीं पर नेताओं के…
रायपुर/शहडोल। मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। तेज रफ्ब्रेतार वाहनों के अनियंत्रित होने से रोज रोज सड़क हादसे हो रहे हैं। ताजा मामला प्रदेश के शहडोल जिले का है जहां भीषण सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई 4 लोग गंभीर रूप से घायल है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी मृतक छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे। दरअसल घटना शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के जोरा की है। अयोध्या दर्शन कर लौट रहे परिवार का वाहन पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में तीन महिलाओं की मौके…
कोरबा। जिले में रविवार की शाम हुई मूसलधार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। इसी दौरान पाली ब्लॉक के ग्राम ढुकुपथरा और पोंडी के लब्दापारा में खेती करने गए 17 ग्रामीण अचानक आई बाढ़ के पानी में फंस गए। हालात इतने गंभीर हो गए कि, ग्रामीणों की जान पर बन आई। इस स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन में राजस्व विभाग, थाना पाली, जिला आपदा प्रबंधन, नगर सेना कोरबा और राज्य आपदा प्रतिक्रिया टीम बिलासपुर की संयुक्त टीम ने तत्परता दिखाते हुए रविवार रात को ही रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। लगातार बारिश, अंधकार…
गंज इलाके में 6 जुआरी गिरफ्तार किए गए है, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत अरिहंत कॉम्पलेक्स के पास कुछ व्यक्ति ताशपत्ती से रूपयों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान में जाकर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान जुआ खेलते 06 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 43,400/-रूपये एवं ताशपत्ती जप्त कर जुआरियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 168/25…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ट्रेन से सरगुजा के लिए हुए रवाना राजधानी रायपुर से अंबिकापुर तक करेंगे रेल का सफर ट्रेन यात्रा को लेकर उत्साहित दिखे मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री कहा – ट्रेन की यात्रा हमेशा स्मृतियों को ताजा कर देती है सफर में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा भी मौजूद
बलौदाबाजार में किसानों ने अब तक भंडारण का 87 प्रतिशत उर्वरक एवं 97 प्रतिशत बीज का किया उठाव रायपुर, 4 जुलाई 2025 किसानों को समय पर खाद और बीज उपलब्ध कराने के लिए सहकारी समितियों के माध्यम से भण्डारण और वितरण किया जा रहा है। बलौदाबाजार जिले में संचालित 129 सहकारी समितियों से किसान तेजी से खाद और उर्वरक का उठाव कर रहे हैं। अब तक समितियों से 33,926 मेट्रिक टन उर्वरक एवं 29,493.50 क्विंटल बीज का वितरण किसानों को किया गया है। किसानों नें अब तक 87 प्रतिशत उर्वरक एवं 97 प्रतिशत बीज का उठाव कर लिया है। उप…
रायपुर, 05 जुलाई 2025 शिक्षक युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया की बदौलत विद्यार्थियों में अब अध्ययन अध्यापन का माहौल दिखाई देने लगा है। इसी क्रम में सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत पोड़ी खुर्द स्थित प्राथमिक शाला पोड़ी खुर्द एवं प्राथमिक शाला हरापारा में नवीन शिक्षकों की पदस्थापना हुई है, जिससे एकल शिक्षकी समस्या से जूझ रहे इन विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियाँ सुचारु रूप से संचालित होने लगी है। ग्रामवासी श्री शोहन ने बताया कि पूर्व में इन दोनों शालाओं में केवल एक-एक शिक्षक कार्यरत थे, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। अब शिक्षक युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के अंतर्गत अतिरिक्त शिक्षकों की पदस्थापना…
हायर सेकंडरी स्कूल घुंचापाली में दिखने लगे सकारात्मक परिणाम रायपुर, 05 जुलाई 2025 राज्य शासन की युक्तियुक्तकरण नीति के प्रभावी क्रियान्वयन से प्रदेश के विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति हो रही है। महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड अंतर्गत शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल, घुंचापाली इसका एक सशक्त उदाहरण है। जहाँ पूर्व में शिक्षकों की कमी के कारण शैक्षणिक गतिविधियाँ प्रभावित हो रही थीं, वहीं अब अंग्रेजी एवं भौतिकी विषय के शिक्षकों की पदस्थापना से न केवल पठन-पाठन में गुणवत्ता आई है, बल्कि विद्यार्थियों की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। विद्यालय में अंग्रेजी विषय…